"रबी फसल के लिए पंजीकरण शुरू"
रबी की फसल तैयार होने को आई है। कुछ ही हफ्तों बाद कटाई भी शुरू हो जाएगी। ऐसे में राज्य सरकारों ने पंजीकरण की प्रक्रिया के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।
केंद्र सरकार के द्वारा प्रति वर्ष 23 फसलों खरीफ एवं रबी के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी किए जाते हैं। जिसके तहत इस वर्ष 2021-22 के लिए रबी फसलों जैसे गेहूं 1975 रुपए प्रति क्विंटल, जौ 1600 रुपए प्रति क्विंटल, चना 5100 रुपए प्रति क्विंटल रुपए, मसूर 5100 रुपए प्रति क्विंटल, रेपसीड एवं सरसों 4650 रुपए प्रति क्विंटल एवं कुसुम 5327 रुपए प्रति क्विंटल जारी किए गए हैं।
सबसे पहला कदम हरियाणा सरकार द्वारा उठाया गया है।
हरियाणा में शुरू हुई पंजीकरण की प्रक्रिया
● हरियाणा के किसान ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’पोर्टल पर रबी फसलों (गेहूं, सरसों, जौ, सूरजमुखी) के पंजीकरण करवा सकते हैं।
● https://fasal.haryana.gov.in में पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। यह पंजीकरण कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी करवा सकते हैं।
● पंजीकरण के लिए ‘परिवार पहचान-पत्र’ का होना अनिवार्य कर दिया है।
● आवेदन के लिए किसानों को अपना मोबाइल नंबर पास में रखना होगा।
पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज:-
● आधार कार्ड
● जमीन की जानकारी के लिए नकल की कॉपी/खसरा नंबर/ फारद की कॉपी
● फसल का नाम/किस्में/ बुआई का समय
● बैंक पासबुक की कॉपी
● परिवार पहचान पत्र
पंजीकरण हेतु हेल्पलाइन नंबर-
1800-180-2117
1800-180-2060
सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश में भी पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसकी जानकारी हम आपको देंगे अगले ब्लॉग में। इसीलिए जुड़े रहे ट्रैक्टरज्ञान से क्योंकि-
- 'जानकारी सही,मिलेगी यहीं!"
Category
Read More Blogs
Ace इन्वेस्टर राकेश झुनझुनवाला ने पिछले 10 महीनों में शेयर की कीमत दोगुने से अधिक होने के बाद ट्रैक्टर निर्माता एस्कॉर्ट्स में अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचकर मुनाफा कमाया।
ग्रामीण भारत की...
नमस्कार किसान भाइयों! ट्रैक्टरज्ञान में एक बार फिर से आपका स्वागत है।
"सारे हंसी वायदे है बस कागजों पर,
कोई जमीं पर उतरे तो बताना।
इतिहास के पन्नों को टटोलना काफी रोमांचकारी होता है। और इसी रोमांच का अनुभव हम आपको अभी करवाने जा रहे हैं। आज हम यह पता लगाने वाले हैं कि गणतंत्र और ट्रैक्टर का रिश्ता कितना पुराना है। तो...
Write Your Comment About "रबी फसल के लिए पंजीकरण शुरू"
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
29 Jul 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Dec 2024
31 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Jul 2025