दुनिया भर से बड़ी बड़ी हस्तियां आई किसान आंदोलन के समर्थन में!!
नमस्कार किसान भाइयों! ट्रैक्टरज्ञान में आपका स्वागत है!
वैसे तो हमारा काम है आपको ट्रैक्टर से जुड़ी हर खबर से अवगत कराना और खेती बाड़ी पर बात करना। पर ऐसे समय में जब हमारा अन्नदाता एक संकट की घड़ी में हो, हम केवल वहीं तक सीमित नहीं रह सकते। क्योंकि कितना ही तकनीकी करण हो जाए आखिर हम सब है तो मनुष्य ही, और तकनीक कभी भावनाओं पर हावी नहीं हो सकती। इसलिए हम बड़े ही निष्पक्ष तरीके से किसान आंदोलन से जुड़ी जानकारियां आपके बीच में लाते रहेंगे।
पॉपस्टार रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग, मीना हैरिस जैसी बड़ी हस्तियों ने किसान आंदोलन के समर्थन में किया ट्वीट।
भारत में दो महीने से जारी किसानों का आंदोलन अब दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है. पहले ही कई देशों में किसानों के आंदोलन पर चर्चा हो चुकी है अब बीते दिन अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना ने इसको लेकर अपना समर्थन जता दिया. इसके बाद से ही इंटरनेशनल सेलेब्रिटी लगातार किसान आंदोलन को लेकर अपनी राय रख रहे हैं. पर्यावरण को लेकर काम करने वालीं भारतीय एक्टिविस्ट लिसिप्रिया कंगुजम ने भी बीते दिन ट्विटर पर खुलकर किसान आंदोलन का समर्थन किया.
रिहाना के ट्वीट करने के बाद ग्रेटा थनबर्ग ने भी भारत में जारी किसानों के आंदोलन को लेकर ट्वीट कर दिया. ग्रेटा ने अपने ट्वीट में लिखा कि हम भारत में जारी किसानों के आंदोलन के साथ एकजुटता के साथ खड़े हैं.
इसके साथ ही कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस का भी किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट आ चुका है।
इस तरह अब किसान आंदोलन का मुद्दा दुनिया भर के लिए सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन चुका है।अब देखना यह होगा कि इसका सरकार और किसानों पर क्या प्रभाव पड़ता है।
हम ईश्वर से यही कामना करते हैं कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकले। ट्रैक्टरज्ञान से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।
जानकारी सही,मिलेगी यही!
Read More
![]() |
BUDGET 2021: किसानों को क्या मिला? |
![]() |
MAHINDRA FES TRACTOR SALES UP 50 PERCENT IN JANUARY 2021 2021 |
![]() |
क्या कुछ है किसान के लिए साल 2021 के बजट में-LIVE UPDATE ! |
Category
Write Your Comment About दुनिया भर से बड़ी बड़ी हस्तियां आई किसान आंदोलन के समर्थन में!!
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
04 Jul 2025
03 Jul 2025
31 Dec 2024
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025