tractorgyan home logoTractor Gyan logo
tractorgyan rupee logo
tractorgyan gold coin icon
hamburger icon
TG logo
  • Tractor Brands
    Tractor Brands
  • New Tractors
    New Tractors
  • Used Tractor / Implement
    Used Tractor / Implement
  • Implements
    Implements
  • Tyre
    Tyre
  • Videos
    Videos
  • Blogs
    Blogs
  • Loan
    Loan
  • More
    More
profile-icon

Login

New User? Register

खरीफ उपार्जन मध्य प्रदेश भावांतर भुगतान योजना पंजीयन की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर 2019-20

खरीफ उपार्जन मध्य प्रदेश भावांतर भुगतान योजना पंजीयन की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर 2019-20 image
By Tractor GyanOct 12, 2019 12:35 AM

भावान्तर योजना जो किसान के अनाज को सरकारी मंडी में बेचने के लिए बनाई गयी, जिससे की किसान को फसल को बेहतर मूल्य मिल सके | इससे किसान फसल आने पर अपना रजिस्ट्रेशन सरकारी मंडी के नियुक्त अधिकारी के सम्मत करवा सकते हैं |

प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी खरीफ उपार्जन पंजीयन आरभं हो गया, जिसकी अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2019 समय सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक  निर्धारित की गयी है |
खरीफ की फ़सलों मे भावांतर योजना मे शामिल फसलें:- मक्का, सोयाबीन, ज्वार, बाजरा, मूंगफली, तिल और राम-तिल इत्यादि हैं |
खरीफ की फ़सलों मे समर्थन मूल्य मे आने वाली फसलें :- धान, उड़द, तुअर और मूंग, बाजरा इत्यादि


समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 
धान कॉमन - 1915 रुपये
धान ग्रेड A - 1835 रुपये
ज्वार - 2550 रुपये
बाजरा - 2000 रुपये


पंजीयन कराने के लिये, निचे दिए गए माध्यमों की मदद से पंजीयन करवा सकते हैं
-एम.पी किसान ऐप (राजस्व विभाग)
-ई-उपार्जन मोबाइल ऐप
-ई-उपार्जन पोर्टल पर (पब्लिक डोमेन में)
-विगत खरीफ के 1095 उपार्जन केंद्रों पर


पंजीकरण के लिए जरुरी दस्तावेज
-आधार कार्ड
-समग्र आईडी
-बैंक की किताब
-मोबाइल नँबर
-खेती की किताब ( जो लोग किराये से खेती करते है उनके लिए शपथ पत्र )


किसानो को होने वाला लाभ
1. इसमें किसानो को सही और बाजार भाव से अधिक राशि प्राप्त होती है, जो की प्राइवेट बाजार की तुलना में अधिक होती है | जिससे की किसान अपनी लागत का मेहन ताना सही और सुरुचित रूप में प्राप्त कर पाता है |
2. इसमें आपका पैसा आपके खाते में आता है | जो की सुरक्षा की दृष्ठि से बहुत ही अच्छा है |
3. किसान को बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर में OTP आधारित सशोंधन की सुविधा


कुछ ध्यान रखने योग्य बात
1. पंजीयन नंबर संभाल कर रखे  जिससे आपको मंडी में फसल बेचते समय आपको परेशान नहीं होना पड़ेगा |
2. अपनी फसल जमा करने के बाद ऑपरेटर से रसीद जरूर ले और अपने पास सुरक्षित रखे |


नोट: मक्का 28 क्विंटल/ हेक्टेयर, उड़द 7 क्विंटल/ हेक्टेयर, सोयाबीन 16 क्विंटल/ हेक्टेयर, मूंग 7 क्विंटल/ हेक्टेयर, मूंगफली 20 क्विंटल/ हेक्टेयर, तुअर 6 क्विंटल/ हेक्टेयर, और तिल 11 क्विंटल/ हेक्टेयर औसत उत्पादन से खरीदी जाएगी | यह निर्धारित मूल्य केवल और केवल मध्य प्रदेश के नागरिको के लिए ही वैध है | पूर्ण जानकारी के लिए सरकारी वेबसाइट या पास के मंडी केंद्र में जाकर जानकारी की पुस्टि करें |

भावांतर योजना के बारे मे किसानों की समस्याओं का उत्तर देने के लिए राज्य सरकार ने कंट्रोल रूम बनाया है, सभी किसान 0755-2550495 पर सुबह 7 से रात 11 बजे तक अपनी समस्या के बारे मे पूंछ सकते है।

किसी भी शिकायत और समस्या होने पर सी.एम.हेल्पलाइन 181 पर संपर्क कर सकते हैं


TractorGyan की पूरी कोशिश यही रहती है कि हम हमारे पाठको तक एकदम सटीक और पूर्ण जानकारी पहुंचाने में कारगर सिद्ध हों | लेकिन फिर भी यदि हमसे किसी भी लेख में कोई भी और किसी भी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो पाठको आपसे आग्रह है कि हमें जरूर बताएं जिससे हम उसे सुधार सके | साथ ही आप आधिकारिक Government Website से भी जानकारी जरूर लीजिये |

Read more
भारतीय बाजार में जल्द आएगा सबसे सस्ता ई-ट्रैक्टर, स्वराज ट्रैक्टर भी बना चुका है ये संस्थान

ट्रैक्टर फ़ीचर जो जल्द India में बंद हो सकते हैं!

अब समय आ गया है रबी की फसल, सरसों की बुवाई का

Write Your Comment About खरीफ उपार्जन मध्य प्रदेश भावांतर भुगतान योजना पंजीयन की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर 2019-20

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon