महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस : 47 HP श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ माइलेज देने वाला ट्रैक्टर
Table of Content
महिंद्रा ट्रैक्टर्स पिछले 30 सालों से अपने ट्रैक्टर्स का निर्माण कर रही हैं। महिंद्रा ब्रांड किसान की पहली पसंद हैं अब इस बार महिंद्रा ट्रैक्टर्स अपनी नई पेशकश "महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस" (Mahindra 575 DI XP Plus) लेकर आई हैं। इसमें पावरफुल इएलएस डीआई इंजन, बेहतरीन बैकअप टॉर्क और अधिक मैक्स टॉर्क हैं जिसकी वजह से यह सभी कृषि उपकरणों के साथ शानदार प्रदर्शन देता हैं।
महिंद्रा हमेशा गुणवत्तापूर्ण, उचित कीमत और बढ़िया विशेषताओं के ट्रैक्टर लेकर आती हैं। यह कंपनी किसानों को पैसा वसूल ट्रैक्टर उपलब्ध करवाती हैं। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस वाणिज्यिक उद्देश्यों और सभी प्रकार के खेती में कार्य करने के लिए सर्वोत्तम हैं। महिंद्रा 575 एक्सपी ट्रैक्टर मॉडल की मांग और आपूर्ति में वृद्धी होती रहती हैं। इसे नई तकनीक के साथ निर्मित किया गया है। इसकी आकर्षक डिजाइन, पावरफुल माइलेज के कारण यह किसानों में सबसे ज्यादा उपयोग में लाया जाने वाला ट्रैक्टर है। इन ट्रैक्टरों को दाख की बारियां, कपास, बागों, गन्ना आदि प्रकार की फसल के लिए रखा जाता है। यह रोटावेटर,कल्टीवेटर, प्लांटर, हल आदि कृषि उपकरणों के लिए अच्छा है।
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की विशेषताएं
-
पीटीओ की आरपीएम रेंज 540 है।
-
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर की वारंटी 6 साल की हैं।
-
इस ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1960 मिमी है।
-
सेंटर शिफ्ट गियरबॉक्स से ट्रैक्टरों के एर्गोनॉमिक्स में सुधार किया जाता है।
-
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस (Mahindra 575 DI XP Plus) की 1500 किलोग्राम उठाने की क्षमता है।
-
धूप से बचने के लिए ट्रैक्टर में टूलबॉक्स और सनरूफ भी उपलब्ध है।
-
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर का वजन (Mahindra 575 DI XP Plus weight) 1890 किलोग्राम है।
-
यह ट्रैक्टर मैन्युअल / पावर स्टीयरिंग विकल्पों के साथ उपलब्ध है जो अधिकतम आराम और अधिकतम उत्पादकता प्रदान करता हैं।
-
इसमें आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध है जैसे: शक्तिशाली हेडलैंप, समायोज्य सीटें, हार्डटॉप केबिन के साथ अन्य सुविधाएँ भी शामिल हैं।
-
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर में आगे 6 X 16 इंच और पीछे 14.9 X 28 इंच का व्हील सेटअप है जो विभिन्न प्रकार के इलाकों में गतिविधियों को पूरा करने में मदद करता है।
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की इंजन क्षमता
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस 2979 के इंजन द्वारा संचालित किया जाता हैं। इसमें 4 सिलेंडर ELS DI इंजन हैं जिसमें उत्कृष्ट क्षमता और पेशकश करने की अधिकतम क्षमता है। यह एक 47 एचपी ट्रैक्टर है। विशिष्ट ईंधन की खपत 248 ग्राम / किलोवाट हैं। इस ट्रैक्टर में इंजन रेटेड RPM 540 दिया गया है और जेनरेटिंग इंजन रेटेड आरपीएम 2000 है, महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस (Mahindra 575 DI XP Plus) में 3 stage oil bath type with Pre Cleaner एयर फिल्टर है। ट्रैक्टर का इंजन 192 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह दमदार माइलेज प्रदान करता है।
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस पीटीओ
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर 41.3 पीटीओ एचपी है। इसका इंजन 10-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर हैं। इसके बेहतरीन गियर से ट्रैक्टर अधिकतम प्रदर्शन कर पाता हैं। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर तेल में डूबे हुए ब्रेक के साथ उपलब्ध है। महिंद्रा के इस ट्रैक्टर में 2व्हील ड्राइव है जो आपको सभी कार्यों को आसानी से पूरा करने में मदद करता है। यह 6-स्पलाइन प्रकार का पीटीओ देने में मदद करता है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ स्पीड 540 @ 1890 हैं। ट्रैक्टर में 3 प्वाइंट लिंकेज श्रेणी - II उपलब्ध हैं।
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रांसमिशन
सिंगल/डुअल-क्लच के माध्यम से जुड़ा हुआ है। गति न्यूनतम - अधिकतम 3.09 - 31.25 किमी प्रति घंटा और रिवर्स गति न्यूनतम-अधिकतम 4.3 - 12.4 किमी प्रति घंटा हैं।
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर कौन से किसानों को खरीदना चाहिए ?
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस उन किसानों के लिए अच्छा हैं जो मुख्य फसलों जैसे: गेहूं, चावल, गन्ना आदि की खेती करते हैं। इन फसलों की खेती के लिए यह एक शानदार ट्रैक्टर है। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर (Mahindra 575 DI XP Plus Tractor) खेतों में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर का माइलेज (Mahindra 575 DI XP Plus Mileage) भी शानदार है। इसे नए जमाने के किसान भी काफी पसंद कर रहे हैं क्योंकि इसमें आधुनिक विशेषता और इसकी डिजाइन आकर्षक हैं।
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की कीमत
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की कीमत किफायती हैं। महिंद्रा ट्रैक्टर कीमत 575 (Mahindra tractor 575 XP Plus Price) छोटे और सीमांत दोनों ही किसान के बजट को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की गई है। यह बजट फ्रेंडली ट्रैक्टर किसानों की सभी जरूरतों को पूरा करता है। इस ट्रैक्टर की ऑन-रोड कीमत बहुत किफायती है। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी की कीमत 6.75 से 7.12 लाख* रुपये है। यह कीमत राज्य के अनुसार अलग-अलग है। ट्रैक्टरज्ञान पर आप उचित मूल्य में अच्छा ट्रैक्टर पा सकते हैं। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की कीमत (Mahindra 575 DI XP Plus Price) के बारे में अधिक जानने के लिए ट्रैक्टरज्ञान पर विजिट करें।
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस के लिए ट्रैक्टरज्ञान क्यों?
ट्रैक्टरज्ञान पर ट्रैक्टर की कीमत, नए आने वाले ट्रैक्टर, कृषि ट्रैक्टर, ट्रैक्टर वीडियो, ट्रैक्टर की तुलना और ट्रैक्टर से संबंधित अन्य जानकारी प्रदान की जाती हैं। ट्रैक्टरज्ञान पर भारत में पुराने ट्रैक्टर खरीदने और बेचने की सुविधाएं भी मिलती है। यहाँ पर आप ट्रैक्टर ब्रांड का भी चयन कर सकते हैं कुछ लोकप्रिय ब्रांड जैसे: सोनालिका, महिंद्रा,फार्मट्रैक जॉन डियर, मैसी फर्ग्यूसन का आप चयन कर सकते हैं। हमारी वेबसाइट पर ट्रैक्टर्स की मूल्य सूची भी दी गई हैं।
ट्रैक्टरज्ञान पर आपने महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की। यह ट्रैक्टर अपनी शानदार विशेषताओं के कारण किसानों का मनपसंद ट्रैक्टर बन गया हैं। ट्रैक्टरज्ञान पर आप प्रत्येक ब्रांड में बहुत सारे ट्रैक्टर मॉडल पा सकते हैं। यहाँ लोकप्रिय ब्रांड्स के सभी ट्रैक्टर मॉडल आपको मिलेंगे। साथ ही ट्रैक्टर्स की कीमत, पुराने ट्रैक्टर, आगामी ट्रैक्टर, ट्रैक्टर के फीचर्स अन्य सभी जानकारी यहाँ दी गई हैं।
महिंद्रा हर बार दमदार ट्रैक्टर पेश करता हैं। महिंद्रा का महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस (Mahindra 575 DI XP Plus) का शक्तिशाली इंजन ट्रैक्टर को सभी प्रकार की खेती करने के योग्य बनाता हैं। 47 एचपी के इस ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर होते हैं। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी की कीमत 6.75 से 7.12 लाख* रुपये है। किसान एक उचित मूल्य में शानदार ट्रैक्टर खरीद सकते हैं। यह ट्रैक्टर इतना बढ़िया है की इसकी मांग और आपूर्ति लगातार बढ़ती रहती हैं। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की वारंटी 6 साल की हैं। महिंद्रा ट्रैक्टर कीमत 575 और वारंटी दोनों के बारे में ट्रैक्टरज्ञान पर विस्तार से बताया गया हैं।
Category
Read More Blogs
Mumbai, February 1, 2023: Mahindra & Mahindra Ltd.’s Farm Equipment Sector (FES), part of the Mahindra Group, today announced its tractor sales numbers for January 2023.
Domestic sales in January 2023 were at 27,626 units, as against 21,162 units during January 2022.
Total...
Finally, we are here with the VST tractor sales report for January 2023. According to the sales report, VST tractor tillers ltd sold 600 Tractors and 3706 Power Tillers in January 2023. Let's have detailed insights on the report.
Particulars | For...Write Your Comment About महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस : 47 HP श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ माइलेज देने वाला ट्रैक्टर![]() Top searching blogs about Tractors and AgricultureTop 10 Tractor brands in india 30 Jul 2025 To 10 Agro Based Indutries in India 30 Jul 2025 Rabi Crops and Zaid Crops seasons in India 29 Jul 2025 Commercial Farming 29 Jul 2025 DBT agriculture 03 Jul 2025 Traditional and Modern Farming 30 Jul 2025 Top 9 mileage tractor in India 30 Jul 2025 Top 5 tractor tyres brands 30 Jul 2025 Top 11 agriculture states in India 29 Jul 2025 Top 13 powerful tractors in india 30 Jul 2025 Tractor Subsidy in India 31 Dec 2024 Top 10 tractors under 5 Lakhs 31 Jul 2025 Top 12 agriculture tools in India 30 Jul 2025 40 Hp-50 Hp Tractors in India 31 Jul 2025 Frequently Asked Questions About महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस : 47 HP श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ माइलेज देने वाला ट्रैक्टरमहिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर 47 हॉर्स पावर श्रेणी में आता है।महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर में उठाने की क्षमता 1500 किलोग्राम है।महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर की कीमत 6.75 से 7.12 लाख* रुपये है। |