09 Feb, 2023
कुबोटा एक ट्रैक्टर ब्रांड है जिसने भारतीय ट्रैक्टर बाजार में गहरी जड़ें जमा ली हैं। Kubota MU4501 4WD ट्रैक्टर किसान की कृषि संबंधी सभी जरूरतों को पूरा करता है। इस ट्रैक्टर ब्रांड को 1890 में स्थापित किया गया था इसे जापान के लोगों के लिए बनाया गया था। यह धीरे-धीरे एक बहुराष्ट्रीय कंपनी बन गई। इस शक्तिशाली और अद्भुत ट्रैक्टर की डिज़ाइन बहुत ही आकर्षक हैं। Kubota MU4501 4WD को सभी एडवांस तकनीक के साथ बनाया गया हैं जो खेत पर सभी प्रभावी कार्य करने के लिए सक्षम हैं। कंपनी ने इसमें कुशल डीजल इंजन दिया है जो ट्रैक्टर का पावर-पैक प्रदर्शन करता है। कंपनी ने 2500 RPM पर 45 HP की इंजन शक्ति इसमें दी है। इस ट्रैक्टर की कीमत हर किसान के बजट में फिट बैठती हैं। Kubota MU4501 4WD ट्रैक्टर को कल्टीवेटर, रोटावेटर, ढुलाई, छिड़काव, बुवाई, थ्रेशिंग, रीपर और कई फसलों जैसे: अंगूर, मकई, मूंगफली, अरंडी, कपास और कई अन्य फसलों के साथ लागू किया जा सकता है।
कुबोटा MU4501 4WD की विशेषताएं ही इस ट्रैक्टर को सबसे अलग बनाती हैं। जानते हैं इसमें क्या विशेषताएं हैं।
कुबोटा MU4501 4WD की फॉरवर्ड स्पीड बहुत पॉवरफुल है।
यह तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक्स के साथ आता है। इसके तेल में डूबे हुए ब्रेक गर्मी सोख लेते हैं।
इसके गियर सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन प्रकार के होते है इसलिए सुचारू संचरण होता है। जो खड़ी पहाड़ी के लिए भी संचालित कर सकता है।
कुबोटा MU4501 4WD में बड़ा ईंधन टैंक हैं जो खेतों पर लंबे समय तक काम करने के लिए सक्षम हैं।
इस ट्रैक्टर में एक अलग बैलेंसर शाफ्ट है जो इंजन कंपन को अवशोषित करता हैं और शोर को कम रखता हैं।
यह ट्रैक्टर 1640 किलोग्राम वजन उठाने की मजबूत क्षमता रखता है।
Kubota Quad-4 पिस्टन घर्षण को कम करता है और ईंधन दक्षता में सुधार करता है।
ट्रैक्टर 2434 सीसी 4-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड डीजल इंजन के साथ आता है।
कुबोटा MU4501 4WD का स्टीयरिंग टाइप हाइड्रोलिक डबल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग है।
कुबोटा MU4501 4WD 45 एचपी का शानदार ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर होते हैं। कुबोटा एमयू 4501 4WD की इंजन रेटेड आरपीएम 2500 हैं। कुबोटा MU4501 4WD में ड्राई टाइप/ ड्यूल एलिमेंट, एयर फिल्टर लगा हुआ हैं। इस ट्रैक्टर में इनलाइन फ्यूल पंप लगा हुआ हैं इसकी इंजन कैपेसिटी की बात करें तो यह 2434 सीसी की हैं जो खेत पर शानदार माइलेज प्रदान करता हैं। इसके ईंधन का प्रकार डीजल हैं। KQ4P इंजन में एक बड़ा PTO आउटपुट है जो भारी-भरकम संचालन के दौरान भी पावर की बचत करने वाला प्रदर्शन करता है। इसका मजबूत टॉर्क यदि अचानक लोड होता है तो भी इंजन पावर ड्रॉप के किसी भी डर को समाप्त कर देता है। कूलिंग सिस्टम के लिए इसमें लिक्विड कूल्ड लगा हुआ हैं जिससे ट्रैक्टर को लम्बे समय तक चलने में मदद मिलती हैं। हाइड्रोलिक्स 1640 के साथ स्टार्टर मोटर 2.2 की दी हुई हैं और ऊँचाई 1850 मिमी हैं।
कुबोटा MU4501 4WD ट्रैक्टर में उच्चतम तकनीक का ट्रांसमिशन दिया हैं। इसके ट्रांसमिशन का प्रकार सिंक्रोमेश हैं। साइड शिफ्ट के गियर लेवल पोजीशन के साथ कुबोटा MU4501 4WD ट्रैक्टर में डुअल क्लच हैं। इसकी गति न्यूनतम 3 और अधिकतम 30.8 किमी प्रति घंटा हैं और रिवर्स स्पीड न्यूनतम 3.9 और अधिकतम 13.8 किमी प्रति घंटा हैं। MU4501 4WD का सिंक्रोमेश मेन गियर बॉक्स से लैस है जिसमें कॉलर के स्थान पर शिफ्टिंग के लिए सिंक्रोनाइजर यूनिट दी गई है। जब गियर शिफ्ट करते है तो इससे उस समय शोर कम होता है। गियर्स में दिया हुआ स्मूद ट्रांसमिशन से टूट-फूट भी कम होती है। इसमें आपको 8 फॉरवर्ड गियर्स और 4 रिवर्स गियर्स मिलेंगे। इसमें वेरिएबल फ्रंट एक्सल दिया है। 12 वोल्ट की बैटरी के साथ 40 एएमपी अल्टरनेटर के साथ यह आता हैं।
कुबोटा MU4501 4WD का स्टीयरिंग प्रकार हायड्रॉलिक डबल एक्टिंग पॉवर स्टीयरिंग हैं जो उत्कृष्ट टर्निंग रेडियस के साथ आता हैं। इस ट्रैक्टर की ईंधन टैंक क्षमता 60 लीटर है। कुबोटा MU4501 4WD ट्रैक्टर में कुछ एक्सेसरीज जैसे हिच, बम्फर, ड्रॉबार, हुड, टूल्स, टॉपलिंक आदि दिए गए हैं।
कुबोटा MU4501 4WD ट्रैक्टर के पीटीओ का प्रकार 6 स्पलाइन हैं। MU4501 में स्टैण्डर्ड और इकोनोमिकल- ड्यूल पीटीओ दिया गया हैं। इस कुबोटा MU4501 4WD ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 38.25 एचपी हैं और पीटीओ आरपीएम इंजन, आरपीएम 540/750 हैं। ऑपरेटर अपने काम की जरुरत के अनुसार भारी लोड के लिए स्टैण्डर्ड पीटीओ का इस्तेमाल कर सकता हैं और हल्के लोड के लिए इकोनोमिकल पीटीओ का इस्तेमाल कर सकता हैं। अधिक पीटीओ शक्ति की वजह से ट्रैक्टर रोटरी उपकरणों में बेहतर प्रदर्शन करता हैं।
इस ट्रैक्टर का कुल वज़न 1970 किग्रा हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस हैं 365 एमएम का, व्हीलबेस 1990 एमएम का हैं और ब्रेक के साथ टर्निंग रेडियस 2.90 के हैं। कुबोटा MU4501 4WD ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3110 एमएम हैं और ट्रैक्टर की चौड़ाई 1870 एमएम हैं।
कुबोटा MU4501 4WD ट्रैक्टर के ब्रेक तेल में डूबे हुए हैं। ब्रेक के साथ टर्निंग रेडियस 2900 मिमी हैं।
कुबोटा MU4501 4WD की 1640 की अधिकतम हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता हैं जो विभिन्न उपकरणों के लिए उपयुक्त है। इसमें ADDC का हाइड्रोलिक नियंत्रण हैं। कुबोटा MU4501 4WD ट्रैक्टर की वारंटी 5000 घंटे या 5 वर्ष हैं।
कुबोटा MU4501 4WD ट्रैक्टर में आगे के टायर का आकार 6 X 16 / 7.5 X 16 इंच है, जबकि पीछे के टायर का आकार 13.6 X 28 / 14.9 X 28 इंच है।
कुबोटा MU4501 4WD की कीमत 8.98 से 9.15 लाख* रुपए हैं। इस ट्रैक्टर की कीमत भारत के किसानों के बजट के अनुसार तय की गई हैं। सस्ती कीमत होने के कारण हर प्रकार के किसानों के लिए खरीदने में आसान हैं। कुबोटा MU4501 4WD की कीमत हर राज्य और शहर के अनुसार भिन्न हो सकती हैं। ट्रैक्टरज्ञान पर आप कुबोटा MU4501 4WD की कीमत प्राप्त कर सकते हैं।
कुबोटा MU4501 2WD 4WD ट्रैक्टर को नीचे बताये गए सभी उपयोगकर्ता अनुप्रयोगों के साथ लागू किया जा सकता है। यह इन सभी अनुप्रयोगों के साथ अच्छी तरह से काम कर रहा है। इन अनुप्रयोगों के साथ काम करने के लिए कुबोटा MU4501 2WD 4WD ट्रैक्टर में पर्याप्त शक्ति है। नीचे दिए सभी एप्लिकेशन को ऑपरेटर Kubota MU4501 2WD 4WD ट्रैक्टर के साथ लागू कर सकता है।
पड्लिंग
हार्वेस्टर
रोटावेटर
गायरोवेटर
कल्टीवेटर
हॉलेज
एमबी हल
स्प्रेयर
ट्रैक्टरज्ञान पर कुबोटा MU4501 4WD का इंजन, विशेषताएं, कीमत, टायर की जानकारी आदि सब दिए गए हैं। अगर आपको कुबोटा MU4501 4WD ट्रैक्टर खरीदना हैं तो आप इसके लिए ट्रैक्टरज्ञान पर जा सकते हैं वहां से आपको कुबोटा MU4501 4WD की सम्पूर्ण जानकारी विस्तार में मिलेगी। इसके साथ ही हमारी वेबसाइट पर भारत में लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड्स के सभी मॉडल देखने को मिलेंगे।
आज हमने Kubota MU4501 4WD ट्रैक्टर की पूरी जानकारी देने का प्रयास किया। ट्रैक्टरज्ञान पर विस्तृत जानकारी के साथ कुबोटा MU4501 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन, कीमत, एप्लिकेशन, फीचर्स के बारे में बताया गया हैं। हमारी वेबसाइट पर आप ट्रैक्टर की हर खबर प्राप्त कर सकते हैं और खुद को हमेशा ट्रैक्टर के बारे में अपडेट रख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
कुबोटा MU4501 4WD ट्रैक्टर को बहुत ही एडवांस तकनीक के साथ निर्मित किया गया हैं जो खेत पर प्रभावी तरीके से कार्य करता हैं। कुबोटा MU4501 4WD की कीमत 8.98 से 9.15 लाख* रुपए हैं। इसमें लगा ईंधन टैंक बड़ा हैं जो खेतों में ज्यादा समय तक काम कर सकता हैं। कुबोटा MU4501 4WD एक 45 एचपी ट्रैक्टर हैं।कूलिंग के लिए इसमें लिक्विड कूल्ड भी लगा हुआ हैं। यह 38.25 एचपी का पीटीओ पावर ट्रैक्टर हैं। ऑपरेटर इसे बहुत से उपयोगकर्ता अनुप्रयोगों के साथ लागू कर सकते हैं जैसे: हार्वेस्टर, रोटावेटर, कल्टीवेटर, एमबी हल, स्प्रेयर आदि।
ट्रैक्टरज्ञान पर आप सभी प्रकार के ट्रैक्टर्स की जनकारी सीधे प्राप्त कर सकते है। मैसी फर्ग्युसन ट्रैक्टर, स्वराज ट्रैक्टर , फार्मट्रेक ट्रैक्टर आदि कईं और ट्रैक्टर्स के ब्रांड्स के बारे में उनकी रेट्स, फीचर्स, आधुनिक तकनीकी के बारे में भी जानकारी हमारी वेबसाइट पर मिलती है। साथ ही साथ कृषि से जुड़ी और नई जानकारी मिलती है। साथ हर राज्य द्वारा या केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी हमारी वेबसाइट पर आसानी से मिल जाती है।
ट्रैक्टर्स के बारे में, उनके फीचर्स, क्षमता आदि का स्पष्ट विवरण और सही रेट की जानकारी पहुंचाना ट्रैक्टरज्ञान का मुख्य लक्ष्य होता है।
ट्रैक्टरज्ञान वेबसाइट पर पुराने, नए ट्रैक्टर्स के बिक्री की सीधी जानकारी मिलती है। साथ हमसे सीधे सम्पर्क कर किसान भाई आसानी से ट्रैक्टर के क्रय-विक्रय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
FOLLOW US ON:- Facebook, Instagram, Linkedin
Read More
![]() |
Mahindra 475 DI XP Plus VS Massey Ferguson 241 DI MAHA SHAKTI : Features & Price Comparison
Mahindra 475 DI XP PLUS and Massey Ferguson 241 DI MAHA SHAKTI are the two most popular tractors of 2023. The Price of Mahindra 475 DI XP PLUS and Mas... |
![]() |
Sonalika DI 750III Sikander VS Farmtrac 60 Powermaxx T20 : Features & Price Comparison
Sonalika DI 750 III Sikander and Farmtrac 60 Powermaxx T20 are the amongst best tractors in India that provide unique specifications and features for... |
![]() |
महिंद्रा 575 डीआई XP प्लस : 47 HP श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ माइलेज देने वाला ट्रैक्टर
महिंद्रा ट्रैक्टर्स पिछले 30 सालों से अपने ट्रैक्टर्स का निर्माण कर रही हैं। महिंद्रा ब्रांड किसान की पहली पसंद हैं अब इस बार महिंद्रा ट्रैक्टर्स अपनी... |
Retail Tractor sales increased by 9.62% YoY in May 2023, shows FADA Research
FADA has released its Monthly tractor sales report for May 2023, which shows a 9.62 % YOY increase i...
मई 2023 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री में 9.62% की वृद्धि - फाडा रिसर्च
ट्रैक्टर कंपनियों के लिए मई का महीना रहा अच्छा। हमें फाड़ा के मई 2023 के हाल हीं में जारी की गयी रिपो...
Top 10 Massey Ferguson Tractor Price list in India 2023 - TractorGyan
About Massey Ferguson Tractor Massey Ferguson is a worldwide popular brand that offers a range of...