tractorgyan home logoTractor Gyan logo
tractorgyan rupee logo
tractorgyan gold coin icon
hamburger icon
TG logo
  • Tractor Brands
    Tractor Brands
  • New Tractors
    New Tractors
  • Used Tractor / Implement
    Used Tractor / Implement
  • Implements
    Implements
  • Tyre
    Tyre
  • Videos
    Videos
  • Blogs
    Blogs
  • Loan
    Loan
  • More
    More
profile-icon
Login
New User? Register

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की फ़रवरी'23 ट्रैक्टर सेल्स में 27.8% की वृद्धि, 7811 ट्रैक्टर बेचे

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की फ़रवरी'23 ट्रैक्टर सेल्स में 27.8% की वृद्धि, 7811 ट्रैक्टर बेचे image
By Tractor GyanMar 01, 2023 12:00 AM

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड एग्री मशीनरी (फार्मट्रैक ट्रैक्टर, पॉवरट्रैक ट्रैक्टर और डिजिट्रैक ट्रैक्टर) व्यवसाय ने फरवरी 2023 में 7,811 ट्रैक्टर बेचे और फरवरी 2022 में 6,114 बेचे गए दोनों की तुलना में फरवरी 2023 में 27.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

फरवरी 2023 में 7,245 घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री हुई और फरवरी 2022 में 5,686 ट्रैक्टर बेचे गए। दोनों की तुलना में फरवरी 2023 में 27.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। भौगोलिक क्षेत्रों में रिटेल डिमांड मजबूती पर रही। कुल मिलाकर रबी की बुवाई के रिकॉर्ड के साथ, जलाशयों का अच्छा स्तर, फसल की बेहतर कीमतें, ग्रामीण और कृषि क्षेत्र के लिए केंद्रीय बजट आवंटन में वृद्धि के साथ उम्मीद हैं कि डिमांड की स्पीड सभी भौगोलिक क्षेत्रों में मजबूत रहेगी।

फरवरी 2023 में 566 निर्यात ट्रैक्टर की बिक्री की थी और फरवरी 2022 में 428 ट्रैक्टर बेचे गए दोनों की तुलना करें तो फरवरी 2023 में 32.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

 

विवरण फरवरी अप्रैल - फरवरी (11महीना)
FY23 FY22 परिवर्तन (% में) FY23 FY22

परिवर्तन (% में)

घरेलू  7,245   5,686  27.4%  85,665   77,560  10.4%
निर्यात 566 428 32.2% 7,320 6,594 11.0%
कुल बिक्री 7,811 6,114 27.8% 92,985  84,154 10.5%

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के बारे में

“एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड (पूर्व में एस्कॉर्ट्स लिमिटेड) निर्माण उत्कृष्टता में सात दशकों से अधिक के अनुभव के साथ भारत के अग्रणी इंजीनियरिंग समूह में से एक है। समृद्धि करने और जीवन को प्रभावित करने के अपने इस उद्देश्य से एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने कृषि मशीनीकरण, रेलवे प्रौद्योगिकी के आधुनिकीकरण और भारतीय निर्माण के परिवर्तन के उच्च विकास वाले क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति से भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास में तेजी लाने में मदद की है। कंपनी ने तीन अलग-अलग कायक्षेत्र, एग्री मशीनरी, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट और रेलवे इक्विपमेंट डिवीजन में व्यवसाय का विस्तार किया है। कंपनी अपने ग्राहकों और शेयरधारकों के लिए मूल्य बनाने के लिए उत्पादों में नवीकरण, इंजीनियरिंग में उत्कृष्टता, बाजार के योग्य तकनीक का विकास और उच्चतम लागत दक्षता के लिए प्रतिबद्ध है। समूह ने उत्पाद और प्रक्रिया नवाचारों और ग्लोबल फ़ूड सिक्योरिटी और स्मार्ट बुनियादी ढांचे में योगदान करने के प्रयासों के माध्यम से 5 मिलियन से अधिक ग्राहकों का विश्वास जीता हैं।

Read More Blogs

Escorts Kubota registers growth with monthly sales of 7,811 tractors in February 2023, Up 27.8% YoY image

Faridabad, March 1st, 2023: Escorts Kubota Limited Agri Machinery (Farmtrac tractorPowertrac tractor and Digitrac tractor) business in February 2023 sold 7,811 tractors, registering a growth of 27.8 percent as against 6,114 tractors sold in February 2022.

Domestic tractor sales in February 2023 were...

वीएसटी ने फरवरी'23 में 491 ट्रैक्टर और 3511 पावर टिलर बेचे image

वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने फरवरी 2023 के लिए वीएसटी ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट का विवरण पेश किया हैं। बिक्री रिपोर्ट के अनुसार, वीएसटी ट्रैक्टर टिलर्स लिमिटेड ने फरवरी 2023 में 491 ट्रैक्टर और 3511 पावर टिलर्स बेचे। आइए रिपोर्ट के विवरण पर...

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की फ़रवरी'23 ट्रैक्टर सेल्स में 30% की वृद्धि, 24619 ट्रैक्टर बेचे image

महिंद्रा समूह का हिस्सा, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कृषि उपकरण क्षेत्र (एफईएस) ने आज फरवरी 2023 के लिए अपने ट्रैक्टर बिक्री संख्या की घोषणा की।

फरवरी 2023 में घरेलू बिक्री 24,619 यूनिट थी जबकि फरवरी 2022 में यह यूनिट 18,910 थी।

फरवरी...

Write Your Comment About एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की फ़रवरी'23 ट्रैक्टर सेल्स में 27.8% की वृद्धि, 7811 ट्रैक्टर बेचे

+91
Review Image

Frequently Asked Questions About एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की फ़रवरी'23 ट्रैक्टर सेल्स में 27.8% की वृद्धि, 7811 ट्रैक्टर बेचे

फरवरी 2023 में, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के एग्री मशीनरी व्यवसाय ने 2022 के इसी महीने की तुलना में ट्रैक्टर बिक्री में 27.8% की वृद्धि दर रही।

फरवरी 2023 में एस्कॉर्ट कुबोटा की घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री 7,245 रही।

एस्कॉर्ट कुबोटा ने फरवरी 2023 में कुल 566 ट्रैक्टरों का निर्यात किया।

Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon