एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की मई'23 ट्रैक्टर सेल्स में 8.9% की वृद्धि, 9,167 ट्रैक्टर बेचे
साल दर साल, एस्कॉर्ट्स कुबोटा के ट्रैक्टर किसानो के दिलो को भा रहे हैं और यह कंपनी नयी ऊचाईंयों को छू रही है। हाल ही में जारी किये गए मई 2023 बिक्री के आंकड़ो से पता चलता है की एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने मई के महीने में होने वाली हर साल की बिक्री को पीछे छोड़ कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने मई 2023 में कुल 9,167 ट्रैक्टर की बिक्री की जो की हर साल मई में होने वाली बिक्री के मुकाबले सबसे अधिक है। मई 2022 की तुलना में ये सेल्स 8.9 % अधिक है। मई 2022 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने कुल 8 ,421 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी।
घरेलू ट्रैक्टर बाजार बिक्री की बात करें तो एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने मई 2023 में कुल 8,704 ट्रैक्टरों की बिक्री की। घरेलू बिक्री में भी कुल 13.5 % की वृद्धि देखी गयी। मई 2022 में कुल घरेलू बिक्री (डोमेस्टिक सेल्स) 7,667 ट्रैक्टरों की थी। ट्रैक्टरों की सेल्स में बढ़ोतरी के साथ-साथ, इस कंपनी की मैक्रोइकॉनॉमिक्स और किसानो का रवैया काफी सकारात्मक रहा। जिसके चलते, इस कंपनी की कुल सेल्स में बढ़ोतरी देखी गयी। कंपनी आने वाले समय में भी इस बढ़ती हुई सेल्स की उम्मीद है क्योंकि इस साल अधिक बारिश और उचित खेती की पैदावार की उम्मीद है।
मई 2023 में सिर्फ 467 ट्रैक्टरों का ही निर्यात हुआ है जो मई 2022 के मुकाबले कम है। मई 2022 में कुल 754 ट्रैक्टरों का निर्यात हुआ था।
आइए सेल्स फिगर को जानते है अच्छे से :
विवरण |
मई |
अप्रैल - मई (2M) |
||||
FY24 |
FY23 |
% परिवर्तन |
FY24 |
FY23 |
% परिवर्तन |
|
घरेलू |
8,704 |
7,667 |
13.5% |
15,956 |
15,343 |
4.0% |
निर्यात |
463 |
754 |
-38.6% |
776 |
1,403 |
-44.7% |
कुल बिक्री |
9,167 |
8,421 |
8.9% |
16,732 |
16,746 |
-0.1% |
FY - वित्तीय वर्ष अप्रैल से मार्च तक M - महीना
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के बारे में :
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड,(फार्मट्रैक ट्रैक्टर, पॉवरट्रैक ट्रैक्टर और डिजिट्रैक ट्रैक्टर) जो पहले एस्कॉर्ट्स लिमिटेड था, भारत की एक जानी -मानी कंपनी है जो पिछले सात दशकों से कृषि से जुड़े आधुनिक उपकरणों का निर्माण कर रही है।अपने लक्ष्य, स्प्रैडिंग प्रोस्पेरिटी, इम्पैक्टिंग लाइव, की तरफ बढ़ते हुए, इस कंपनी ने अपने उपकरणों से भारतीय कृषि बाज़ार और भारत की अर्थव्यवस्था का उत्थान किया है।
इस कंपनी मुख्य रूप से तीन प्रकार के व्यवसायो से जुड़ा है: कृषि उपकरण, रेलवे उपकरण, और कंस्ट्रक्शन उपकरण। यह कंपनी अपने हर उपकरणों में आधुनिक तकनिकी, उच्च गुणवत्ता, और लागत दक्षता को ध्यान में रखती है। अपनी इन्ही विषेशताओं के चलते, इस कंपनी से लगभग 5 मिलियन ग्राहकों का भरोसा जीता है।
Category
Read More Blogs
Faridabad, May 1st, 2023: Escorts Kubota Limited Agri Machinery business in April 2023 sold 7,565 tractors as against 8,325 tractors sold in April 2022.
Escorts Kubota Limited Agri Machinery (Farmtrac tractor, Powertrac tractor and Digitrac tractor) Domestic tractor sales in April 2023 were at 7,252...
Faridabad, June 1st, 2023: Escorts Kubota Limited Agri Machinery Business Division in May 2023 sold 9,167 tractors, our highest ever May sales, registering a growth of 8.9 percent as against 8,421 tractors sold in May 2022.
Escorts Kubota Limited Agri Machinery (Farmtrac...
Write Your Comment About एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की मई'23 ट्रैक्टर सेल्स में 8.9% की वृद्धि, 9,167 ट्रैक्टर बेचे
.webp)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
03 Jul 2025
03 Jul 2025
29 Jul 2025
29 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
29 Jul 2025
03 Jul 2025
31 Dec 2024
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025