एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की नवम्बर 2023 ट्रैक्टर सेल्स में 3.7% की वृद्धि, 8258 ट्रैक्टर बेचे
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड एग्री मशीनरी बिजनेस डिवीजन ने हाल ही में नवम्बर 2023 में हुई कुल ट्रैक्टर बिक्री की जानकारी दी है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने नवम्बर 2023 में कुल 8,258 ट्रैक्टर बेचे। अगर हम इस डाटा की तुलना नवम्बर 2022 में होने वाली बिक्री से करें तो हमे यह पता चलता है कि नवम्बर 2023 में बिक्री दर 3.7% से बढ़ गयी है, जो एक अच्छा संकेत हैं। नवम्बर 2022 में कंपनी ने कुल 7,960 ट्रैक्टर बेचे थे।
जानिए नवम्बर 2023 की बिक्री के बारें में :
हम आपके लिए एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड एग्री मशीनरी (फार्मट्रैक ट्रैक्टर, पॉवरट्रैक ट्रैक्टर और डिजिट्रैक ट्रैक्टर) के द्वारा घरेलू और निर्यात बाजारों में होने वाली बिक्री से जुड़े डाटा भी लाएं है।
नवम्बर 2023 में, इस ट्रैक्टर निर्माता ने घरेलू (डोमेस्टिक) बाजारों में कुल 7,855 ट्रैक्टर बेचे है। नवम्बर 2022 में कुबोटा ने घरेलू बाजारों में कुल 7,359 ट्रैक्टर बेचे थे।
चलिए अब निर्यात बाजारों से जुड़े बिक्री को भी जानते है। नवम्बर 2023 में इस कंपनी ने कुल 403 ट्रैक्टर यूनिट्स का निर्यात किया है। जबकि नवम्बर 2022 में कुल ट्रैक्टर निर्यात 601 ट्रैक्टर यूनिट्स थी। निर्यात बाजारों में कंपनी ने साल-दर-साल बिक्री में 32.9% की गिरावट दर्ज़ की है।
अपने इस प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए कंपनी ने कहा कि वैसे तो भारत में त्यौहारों के चलते बिक्री काफी अच्छी रही पर कुछ राज्यों में बेमौसम बारिश के चलते ट्रैक्टर बिक्री उम्मीद से कम रही। बावजूद इसके, घरेलु बाजारों में ट्रैक्टरों की बिक्री रिकॉर्ड तोड़ रही। और सकारात्मक व्यापक आर्थिक कारकों को देखते हुए उम्मीद करते हैं की आने वाले समय में भी हम इसी तरह अच्छी बिक्री करते रहेंगे।
विवरण | नवम्बर | अप्रैल - नवम्बर (8M) | ||||
FY24 | FY23 | % परिवर्तन | FY24 | FY23 | % परिवर्तन | |
घरेलू | 7,855 | 7,359 | 6.7% | 66,196 | 67,206 | -1.5% |
निर्यात | 403 | 601 | -32.9% | 3,873 | 5,746 | -32.6% |
कुल बिक्री | 8,258 | 7,960 | 3.7% | 70,069 | 72,952 | -4.0% |
FY - वित्तीय वर्ष अप्रैल से मार्च तक M - महीना
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के बारे में
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड, पूर्व में एस्कॉर्ट्स लिमिटेड, एक प्रसिद्ध भारतीय कंपनी है जो पिछले सात दशकों से आधुनिक कृषि उपकरणों का निर्माण कर रही है। अपने दृष्टिकोण, "समृद्धि फैलाना, जीवन पर प्रभाव डालना" की दिशा में आगे बढ़ते हुए, कंपनी ने अपने उपकरणों के साथ भारतीय कृषि बाजार और भारत की अर्थव्यवस्था को बदल दिया है।
Category
Read More Blogs
Solis Tractor is committed to offering something new and inventive to the farmers so that they can stay ahead of time. This is proved once again at Agritechnica 2023. In this event, Solis launched an inventive series of tractors and electric mowers....
Faridabad, December 1st, 2023: Escorts Kubota Limited Agri Machinery Business Division in November 2023 sold 8,258 tractors, registering a growth of 3.7 percent as against 7,960 tractors sold in November 2022. Escorts Kubota Limited Agri Machinery ( Farmtrac tractor , Powertrac tractor...
Mumbai, December 01, 2023: Mahindra & Mahindra Ltd.’s Farm Equipment Sector (FES), part of the Mahindra Group, today announced Mahindra tractor sales in November 2023. Mahindra Domestic sales in November 2023 were at 31,069 units, as against 29,180 units during November 2022....
Write Your Comment About एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की नवम्बर 2023 ट्रैक्टर सेल्स में 3.7% की वृद्धि, 8258 ट्रैक्टर बेचे
.webp&w=256&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
24 Jun 2025
06 Jan 2025
03 Jan 2025
27 Nov 2024
22 Jan 2025
21 Nov 2024
24 Jun 2025
27 Jun 2025
25 Jun 2025
16 Dec 2024
31 Dec 2024
27 Jun 2025
27 Jun 2025
24 Jun 2025