आनंद महिंद्रा को पद्म भूषण से सम्मानित किया जायेगा!

आनंद महिंद्रा को पद्म भूषण से सम्मानित किया जायेगा! image
By Tractor GyanJan 27, 2020 01:11 AM

सरकार की तरफ से दिए जाने वाले सर्वोच्‍च नागरिकता पुरस्‍कारों में शामिल पद्म पुरस्‍कारों का ऐलान कर दिया गया है। गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर चयनित लोगों के नामों की घोषणा की गई है। अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, जॉर्ज फर्नांडीज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है। वहीं पंडित छन्नू लाल मिश्र को भी पद्मविभूषण देने का ऐलान किया गया है। कुल सात लोगों को पद्मविभूषण देने की घोषण की गई है।

आनंद महिंद्रा और पीवी सिंधू को पदम भूषण सम्मान के लिए चयनित किया गया है। हम आपको बतादें आनंद महिंद्रा 1 अप्रैल से Executive Chairman के पद से हटने जा रहे हैं। बॉक्सर एमसी मैरीकॉम को भी पदम विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। एकता कपूर, करण जौहर, अदनान सामी और कंगना रनौत को पद्मश्री पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। गायक सुरेश वाडेकर को भी पद्म श्री दिया जाएगा। क्रिकेटर जहीर खान, हाकी खिलाड़ी रानी रामपाल, निशानेबाज जीतू राय को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा

Write Your Comment About आनंद महिंद्रा को पद्म भूषण से सम्मानित किया जायेगा!

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon