खूब बिके एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर अप्रैल 2024 में - घरेलू से निर्यात बाजार तक
एस्कॉर्ट्स कुबोटा एग्री मशीनरी बिजनेस डिवीजन ने अप्रैल 2024 के लिए डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट बाज़ारों में होने वाली कुल बिक्री से जुड़े कुछ मुख्य जानकारी सांझा की है जो हम आपके लिए यहां लेकर आएं है।
अप्रैल 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री
घरेलू बाजार में, एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने अप्रैल 2024 के दौरान 7,168 ट्रैक्टर बेचे और साल-दर-साल बिक्री दर में 1.2% की गिरावट दर्ज की। अप्रैल 2023 में घरेलू बाज़ारों में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की कुल ट्रैक्टर की बिक्री 7,252 यूनिट्स थी।
अप्रैल 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की निर्यात ट्रैक्टर बिक्री
निर्यात बाजार में कंपनी के प्रदर्शन में अप्रैल 2023 की तुलना में अप्रैल 2024 में वृद्धि देखी गई। निर्यात बाज़ारों में एस्कॉर्ट्स कुबोटा (फार्मट्रैक ट्रैक्टर और पॉवरट्रैक ट्रैक्टर) ने अप्रैल 2024 में कुल 347 यूनिट्स की बिक्री की जबकि अप्रैल 2023 में यह बिक्री 313 यूनिट्स थी। इस निर्यात सेल की मदद से एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने साल-दर-साल ट्रैक्टर बिक्री में 10.9% की वृद्धि दर्ज की।
अप्रैल 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की कुल ट्रैक्टर बिक्री
अप्रैल 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर की कुल बिक्री 7,515 यूनिट्स है, जो अप्रैल 2023 में बेचे गए 7,565 ट्रैक्टरों की तुलना में कम है। यह साल-दर-साल बिक्री दर में 0.7% की कमी को दर्शाता है।
विवरण | एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री अप्रैल 2024 | ||
FY25 | FY24 | % परिवर्तन | |
घरेलू | 7,168 | 7,252 | -1.2% |
निर्यात | 347 | 313 | 10.9% |
कुल बिक्री | 7,515 | 7,565 | - 0.7% |
FY - वित्तीय वर्ष अप्रैल से मार्च तक
Read More Blogs
New Holland has announced the launch of India's first TREM - IV 100+ HP tractor. While India’s farming industry offers multiple options, we still haven’t had a heavy-duty model compliant with TREM-IV norms. If you also waited for such a model, it’s...
न्यू हॉलैंड ने भारत का पहला ट्रेम-IV 100+ एचपी ट्रैक्टर लॉन्च करने की घोषणा की है और तभी से सभी इस ट्रैक्टर मॉडल का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। वैसे तो भारत में उच्च दर्जे के हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर की बहुत...
Escorts Kubota Tractor Sales Down 0.7% in April 2024, How the Data Look for Domestic & Export Sales?
The Agri Machinery Business Division of Escorts Kubota announced tractor sales figures for April 2024 and we have some useful insights to share with you.
Escorts Kubota Domestic Tractor Sale in April 2024
Escorts Kubota's April 2024 domestic tractor sale is 7,168 units and...
Write Your Comment About खूब बिके एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर अप्रैल 2024 में - घरेलू से निर्यात बाजार तक
.webp)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
29 Jul 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Dec 2024
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025