महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज ने दर्ज की 3% की वृद्धि, जून 2024 में रु. 4,370 करोड़ से अधिक के लोन दिए
महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज ने 2 जुलाई, 2024 को जून 2024 में दिए गए लोन और कंपनी के प्रदर्शन से जुड़े कुछ मुख्य डेटा जारी किया है। हम उसी डाटा का विस्तार विवरण आपके लिए लेकर आए है।
एमएंडएम फाइनेंशियल सर्विसेज ने जून 2024 में 3% की वार्षिक वृद्धि का अनुभव किया और कंपनी ने कुल 4,370 करोड़ रुपये के लोन पास किए। मई 2024 में कंपनी ने कुल 4,430 करोड़ रुपये के लोन दिए थे और 7% की सालाना वृद्धि दर्ज की थी।
जून 2024 के लिए इस कंपनी की कुल व्यावसायिक संपत्ति 1,06,200 करोड़ रुपये रही, जबकि मई 2024 में यह 1,05,250 करोड़ रुपये थी। इस तरह एमएंडएम फाइनेंशियल सर्विसेज ने मार्च 2024 की तुलना में 4% और जून 2023 की तुलना में 22% की अनुमानित वृद्धि दर्ज की है।
जून 2024 के लिए कलेक्शन एफिशिएंसी (सीई) 95% रही जबकि जून 2023 और मई 2024 के लिए यह 96% थी।
Q1 FY25 की कलेक्शन एफिशिएंसी 94% थी, जो Q1 FY24 के बराबर ही है। स्टेज-3 एसेट 3.6% पर रही, जबकि जून 2023 में यह 4.3% और मार्च 2024 तक 3.4% थी। जून 2024 कीस्टेज-2 एसेट लगभग 6.1% है। हालांकि, 30 जून, 2023 तक यह 6.4% और 31 मार्च, 2024 तक 5.0% थी।
एमएंडएम ने जून 2024 में 8,000 करोड़ रुपये के लिक्विडिटी फंड के साथ अपनी बैलेंस शीट में स्थिर लिक्विडिटी को बनाए रखा है। मई 2024 के लिए कंपनी का लिक्विडिटी फंड 7,510 करोड़ रुपये से अधिक था।
कुछ जानने योग्य महत्वपूर्ण शब्द
कलेक्शन एफिशिएंसी- कलेक्शन एफिशिएंसी को प्रतिशत में दर्शया जाता है और यह एक इस बात को दर्शाता है की ऋणदाता ने लोन दी गयी कुल राशि का कितने प्रतिशत उधारकर्ताओं से एकत्र कर लिया है।
स्टेज 2 एसेट- स्टेज 2 एसेट- स्टेज 2 एसेट 31-89 दिनों के लिए विलम्भित लोन की कुल राशि हैं।
स्टेज 3 एसेट- स्टेज 3 एसेट 90 दिनों लिए विलम्भित लोन की कुल राशि हैं।
लिक्विडिटी फंड- लिक्विडिटी फंड एक कंपनी की उस मौजूदा समाप्ति को कहतें हैं जिसको कंपनी कभी भी कैश में बदलकर अल्पकालिक देनदारियों का भुगतान कर सकती है।
Category
Read More Blogs
Sonalika has announced its Q1 and June 2024 tractor sales data to help us understand its performance for the respective periods. Let’s decode the sales numbers for you.
Sonalika June 2024 Tractor Sales
Sonalika sold a total of 14,062 tractors in June 2024 and...
सोनालीका ने अपनी पहली तिमाही की बिक्री के डेटा और जून 2024 के ट्रैक्टर बिक्री के डेटा को जारी कर दिया है। अगर आप कंपनी के प्रदर्शन से जुडी मुख्य बातें जानना चाहतें हैं तो चलिए मिलकर बिक्री के आंकड़ों को डिकोड...
Mahindra & Mahindra Financial Services released the overall disbursement data for June 2024 on July 2nd, 2024. M&M Financial Services experienced a 3% YoY growth in June 2024 and the total disbursement of the company remained at Rs. 4,370 crores.
The business assets...
Write Your Comment About महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज ने दर्ज की 3% की वृद्धि, जून 2024 में रु. 4,370 करोड़ से अधिक के लोन दिए
.webp)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
04 Jul 2025
03 Jul 2025
31 Dec 2024
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025