जाने न्यूली लॉन्चड ऑटोनेक्स्ट एक्स45 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की कीमत और फीचर्स!
Table of Content
ऑटोनेक्स्ट एक्स45 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी ने ठाणे में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया।
इस ट्रैक्टर के दो वैरिएंट्स हैं ऑटोनेक्स्ट एक्स45एच2 (Autonxt X45H2) एवं ऑटोनेक्स्ट एक्स45एच4 (Autonxt X45H4), जिन्होंने अपने शानदार फीचर्स से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। आइए जानते हैं कि ऑटोनेक्स्ट एक्स45 ट्रैक्टर में क्या खास है और इसकी कीमत क्या है।
लंबे समय तक चलने वाली बैटरी
ऑटोनेक्स्ट एक्स45 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में 32 KW की पॉवर और 35 KW/Hr की बैटरी है। अगर आप इस ट्रैक्टर का प्रयोग खेती के सामान्य कार्यों में कर रहें हैं तो इसकी बैटरी आराम से 8 घंटे तक चलेगी।
भारी कामों के लिए भी यह एक बार की चार्जिंग में कम से कम 6 घंटे काम करता है। इस ट्रैक्टर को आप अपने घर पर सिंगल फेज़ के साथ 6 घंटे में और थ्री फेज के साथ 3 घंटे में पूरा चार्ज कर सकते है।
विभिन्न कार्यों के लिए उपयुक्त
ऑटोनेक्स्ट एक्स45 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की पीटीओ (पॉवर टेक-ऑफ), हाइड्रोलिक्स, मटेरियल हैंडलिंग और ढुलाई सहित विभिन्न कामो लिए उपयुक्त है, जो इसे खेती के साथ-साथ अन्य इंडस्ट्री की जरूरतों के लिए एक बहुउद्देशीय व्हीकल बनाता है।
इसकी लोडिंग कैपेसिटी 10 से 15 टन है अतः आप इसका प्रयोग भारी सामान के ट्रांसपोर्टेशन के लिए कर सकते है। इसी वजह से यह ट्रैक्टर कृषी कार्यों के अलावा मेटल मैन्युफैक्चरिंग, सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री, आदि से जुड़े कार्यों के लिए भी उपयोगी है।
कम कीमत में बेहतर परिणाम
ऑटोनेक्स्ट एक्स45 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की कीमत भारत में 15 लाख* रुपये से शुरू होती है। ऑटोनेक्स्ट एक्स45 का ऑपरेशनल एक्सपेंसेस डीजल ट्रैक्टर से 5 गुना कम है जो इससे एक किफायती विकल्प बनता है।
साथ ही इस ट्रैक्टर की देखभाल करने में बहुत ज़्यादा पैसे खर्च नहीं होते। बिजली से चलने की वजह से यह वायु और ध्वनि प्रदूषण को भी कम करने में मदद करता है।
ऑटोनेक्स्ट एक्स45 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के अन्य महत्वपूर्ण फीचर्स
-
इसे ऑटोमेटेड स्टीयरिंग से संचालित किया जाता है।
-
इस ट्रैक्टर में क्रॉप हेल्थ एनालिसिस जैसे स्मार्ट फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है।
-
ऑटोनेक्स्ट एक्स45 ट्रैक्टर के साथ कई इम्प्लीमेंट्स जैसे की बेलर, स्लेशर, आदि का प्रयोग आसानी से किया जा सकता है।
ऑटोनेक्स्ट एक्स45 एक शानदार ट्रैक्टर है। अगर आप एक नया ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं तो ऑटोनेक्स्ट एक्स45 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को जरूर देखें।
Category
Read More Blogs
Bengaluru, 13th August 2024: VST Tillers Tractors Limited (VST), India’s leading farm equipment manufacturer, today announced their financial results for the quarter ended June 30, 2024. For the Quarter, VST achieved the turnover of Rs 190.59 Cr compared to Rs 246.14 Cr...
Mahindra Finance, India's leading non-banking financial company, has recently strengthened its leadership team by appointing Mr. Bijoy Thaplial as Chief Business Officer for Leasing, Partnerships, and Payments, and Mr. Mod Narayan Singh as Chief Compliance Officer. About Mr. Bijoy Thaplial Mr. Bijoy...
क्या आप भी 2025 में ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं? यदि आपका जवाब हाँ है तो क्या पुराने फीचर्स वाले ट्रैक्टर खरीदकर कहीं आप बड़ी गलती तो नहीं कर रहें? ये पुराने तकनीक वाले ट्रैक्टर्स करवा सकते हैं आपका बड़ा नुकसान। अधिक जानकारी...
Write Your Comment About जाने न्यूली लॉन्चड ऑटोनेक्स्ट एक्स45 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की कीमत और फीचर्स!
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
04 Jul 2025
03 Jul 2025
31 Dec 2024
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025