अगस्त 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने की 5,614 ट्रैक्टर की बिक्री
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड भारतीय बाजार में एक जाना-माना नाम है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड एग्री मशीनरी बिजनेस डिवीजन ने अगस्त 2024 में ट्रैक्टर बिक्री में वृद्धि दर्ज की है। यहां हम आपको अगस्त 2024 के दौरान एस्कॉर्ट्स कुबोटा की ट्रैक्टर बिक्री के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे है।
अगस्त 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री
अगस्त 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर की घरेलू सेल 5,205 यूनिट्स रही। यह संख्या अगस्त 2023 में बेचे गए 5,198 यूनिट्स की तुलना में 0.1% की वृद्धि को दर्शाती है।
अप्रैल-अगस्त 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री
अप्रैल से अगस्त 2024 की अवधि के दौरान, एस्कॉर्ट्स कुबोटा की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री कुल 35,310 यूनिट्स रही। पिछले वर्ष की समान अवधि में 35,585 यूनिट्स की बिक्री की तुलना में अप्रैल से अगस्त 2024 तक की ट्रैक्टर बिक्री 0.8% की गिरावट को दर्शाती है।
अगस्त 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा निर्यात ट्रैक्टर बिक्री
एस्कॉर्ट्स कुबोटा (फार्मट्रैक ट्रैक्टर और पॉवरट्रैक ट्रैक्टर) की अगस्त 2024 में निर्यात ट्रैक्टर बिक्री 409 यूनिट्स रही। यह आंकड़ा अगस्त 2023 में बेचे गए 395 यूनिट्स की तुलना में 3.5% की वृद्धि को दर्शाता है।
अप्रैल-अगस्त 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा निर्यात ट्रैक्टर बिक्री
अप्रैल से अगस्त 2024 की अवधि के दौरान निर्यात ट्रैक्टर बिक्री 1,793 यूनिट्स रही। इस हिसाब से पिछले वर्ष की समान अवधि में बेचे गए 2,160 ट्रैक्टर की तुलना में अप्रैल से अगस्त 2024 तक की ट्रैक्टर बिक्री 17.0% की गिरावट को दर्शाती है।
अगस्त 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की कुल ट्रैक्टर बिक्री
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर की अगस्त 2024 में कुल बिक्री 5,614 यूनिट्स रही, जो कि अगस्त 2023 में बेचे गए 5,593 यूनिट्स की तुलना में 0.4% की वृद्धि को दर्शाती है।
विवरण | एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री अगस्त 2024 | ||
FY25 | FY24 | % परिवर्तन | |
घरेलू | 5,205 | 5,198 | 0.1% |
निर्यात | 409 | 395 | 3.5% |
कुल बिक्री | 5,614 | 5,593 | 0.4% |
अप्रैल-अगस्त 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की कुल ट्रैक्टर बिक्री
वहीं अप्रैल से अगस्त 2024 की अवधि के दौरान, कुल बिक्री 37,103 यूनिट्स रही। ऐसे में देखा जाए तो पिछले वर्ष की समान अवधि में 37,745 यूनिट्स की बिक्री की तुलना में अप्रैल से अगस्त 2024 तक की ट्रैक्टर बिक्री 1.7% की गिरावट को दर्शाती है।
विवरण | एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री (अप्रैल-अगस्त) (5M) | ||
FY25 | FY24 | % परिवर्तन | |
घरेलू | 35,310 | 35,585 | -0.8% |
निर्यात | 1,793 | 2,160 | -17.0% |
कुल बिक्री | 37,103 | 37,745 | -1.7% |
M- Month
कैटेगरी
और ब्लॉग पढ़ें
Mahindra & Mahindra tractor sales in August 2024 have recorded a growth. Let’s understand in detail how the company has performed domestically and internationally in August 2024.
Mahindra & Mahindra Domestic Tractor Sales in August 2024
In the domestic market,...
The Agri Machinery Business Division of Escorts Kubota has reported an increase in tractor sales for August 2024. Here is detailed information on the sales performance.
Escorts Kubota Domestic Tractor Sales in August 2024
Domestic tractor sales of...
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने अगस्त 2024 की ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जारी की है। चलिए हम आपको बताते हैं कि अगस्त 2023 की तुलना में अगस्त 2024 में कंपनी ने कितनी बिक्री की है।
अगस्त 2024 में घरेलू बाजार में...
इसके बारे में अपनी टिप्पणी लिखें अगस्त 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने की 5,614 ट्रैक्टर की बिक्री
.webp&w=1920&q=75)
ट्रैक्टर और कृषि से जुड़े सबसे अधिक खोजे जाने वाले ब्लॉग्स
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
08 Sep 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Dec 2024
31 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Jul 2025