रिटेल ट्रैक्टर बिक्री सितंबर 2024 - 61,462 ट्रैक्टर बिके, 13.58% वृद्धि दर्ज
यह लेख सितंबर 2024 में भारतीय ट्रैक्टर कंपनियों की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री के डाटा के बारे में है। इसमें आप देखेंगे कि सितंबर 2024 में कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 61,462 यूनिट्स है, जो सितंबर 2023 में बेची गई 54,111 यूनिट्स से कम है। आइए सितंबर 2024 में एक-एक ब्रांड की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री को विस्तार से समझते है।
सितंबर 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री
सितंबर 2024 में महिंद्रा ब्रांड ने रिटेल ट्रैक्टर बिक्री में पहला स्थान हासिल किया है। इसके रिटेल ट्रैक्टर सेल पर नजर डाले, तो सितंबर 2024 में 14,757 ट्रैक्टर की बिक्री हुई। यह सितंबर 2023 में बेची गई 12,604 यूनिट्स से ज्यादा है। सितंबर 2023 में बाजार हिस्सेदारी 23.29% और सितंबर 2024 में 24.01% दर्ज की गई, जो 0.72% की वृद्धि दर्शाती है।
सितंबर 2024 में स्वराज की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री
दूसरा स्थान हासिल कर स्वराज ने सितंबर 2024 में 11,010 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि सितंबर 2023 में यह 9,860 यूनिट्स थी। मार्केट शेयर की बात करें तो सितंबर 2024 में 17.91% दर्ज किया गया, जो सितंबर 2023 के 18.22% के मुकाबले घटा है। ऐसे में साफ़ तौर पर 0.31% की कमी देखी गई है।
सितंबर 2024 में सोनालीका की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री
सितंबर 2024 में 8,114 यूनिट्स बेचकर सोनालीका ब्रांड ने इंडियन मार्केट में तीसरा पॉज़िशन हासिल की है। वहीं सितंबर 2023 में 6,869 यूनिट्स बेचीं गई थी। इसी तरह, बाजार हिस्सेदारी सितंबर 2023 में 12.69% और सितंबर 2024 में 13.20% देखी गई। यह सितंबर 2024 में 0.51% की वृद्धि को दर्शाता है।
सितंबर 2024 में मैसी फर्ग्यूसन की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री
इसी तरह मार्केट में अच्छी पकड़ बनाकर मैसी फर्ग्यूसन कंपनी ने सितंबर 2024 में 7,285 ट्रैक्टर यूनिट्स की बिक्री की, जो कि सितंबर 2023 में 7,061 यूनिट्स से बढ़ी है। वहीं, बाजार हिस्सेदारी सितंबर 2023 में 13.05% से घटकर सितंबर 2024 में 11.85% हो गई। यह 1.20% की गिरावट दर्शाता है।
सितंबर 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री
इसके बाद बारी आती है एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ( फार्मट्रैक और पॉवरट्रैक ), की, जिसने सितंबर 2024 में 6,313 यूनिट्स की सेल की। यह सितंबर 2023 में 5,832 यूनिट से ज्यादा है। सितंबर 2024 में बाजार हिस्सेदारी 10.27% रही जबकि सितंबर 2023 में यह 10.78% थी, यानी 0.51% की कमी दर्ज की गई।
सितंबर 2024 में जॉन डियर की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री
अग्रणी ट्रैक्टर कंपनियों में शामिल जॉन डियर ने सितंबर 2024 में 4,792 यूनिट्स बेचें, जो सितंबर 2023 में 3,753 यूनिट्स से ज़्यादा है। सितंबर 2024 में मार्केट शेयर 7.80% दर्ज किया गया, जो पिछले साल 6.94% था। यह 0.86% की वृद्धि दर्शाता है।
सितंबर 2024 में आयशर की रिटेल ट्रैक्टर सेल
आयशर कंपनी ने सितंबर 2024 में 3,804 ट्रैक्टर की बिक्री की, जबकि सितंबर 2023 में 3,745 यूनिट्स बेचीं गई थी। अगर मार्केट शेयर की बात करें तो यह सितंबर 2023 के 6.92% से घटकर सितंबर 2024 में 6.19% हो गया है, यानी 0.73% की गिरावट दर्ज की गई।
सितंबर 2024 में न्यू हॉलैंड की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री
न्यू हॉलैंड कंपनी ने सितंबर 2024 में 2,506 यूनिट बेचीं, जो पिछले साल सितंबर 2023 में बेची गई 1,896 यूनिट से ज़्यादा है। मार्केट शेयर सितंबर 2023 के 3.50% से बढ़कर सितंबर 2024 में 4.08% दर्ज किया गया। इस हिसाब से 0.57% की वृद्धि हुई है।
सितंबर 2024 में कुबोटा की रिटेल ट्रैक्टर सेल
कुबोटा ने सितंबर 2024 में 1,201 यूनिट्स बेचें। वहीं सितंबर 2023 में 919 यूनिट्स की सेल हुई थी। सितंबर 2023 में बाजार हिस्सेदारी 1.70% और सितंबर 2024 में 1.95% दर्ज की गई। इस हिसाब से यह 0.26% की वृद्धि दर्शाता है।
सितंबर 2024 में अन्य ब्रांड रिटेल ट्रैक्टर बिक्री
अन्य ट्रैक्टर ब्रांड ने सितंबर 2024 में 1,680 यूनिट्स की बिक्री की, जो सितंबर 2023 में 1,572 यूनिट्स थी। बाजार हिस्सेदारी की बात करें, तो सितंबर 2023 में यह 2.91% दर्ज की गई थी, जबकि सितंबर 2024 में मार्केट शेयर 2.73% दर्ज किया गया। यह 0.18% की गिरावट को दर्शाती है।
सितंबर 2024 में कुल रिटेल ट्रैक्टर सेल
सितंबर 2024 में, कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 61,462 यूनिट्स दर्ज हुई, जबकि सितंबर 2023 में 54,111 यूनिट्स बिकीं थी।
भारत की टॉप 10 ट्रैक्टर ब्रांड 2024: YTD सितम्बर ट्रैक्टर बिक्री
रिटेल ट्रैक्टर बिक्री सितम्बर 2024 | ||||||
S. No. | Manufacturer | Apr 24 - Sept 24 | MS Till Sept 24 | Apr 23 - Sept 23 | MS Till Sept 23 | MS Change YTD Sept 23 vs Sept 24 |
1 | महिंद्रा | 94,301 | 23.52 | 1,01,540 | 23.11% | 0.41% |
2 | स्वराज | 76,916 | 19.18% | 77,873 | 17.73% | 1.46% |
3 | सोनालीका | 53,659 | 13.38% | 55,153 | 12.55% | 0.83% |
4 | मैसी फर्ग्यूसन | 45,081 | 11.24% | 55,740 | 12.69% | 1.44% |
5 | एस्कॉर्ट्स कुबोटा | 41,541 | 10.36% | 45,931 | 10.46% | -0.09% |
6 | जॉन डियर | 31,576 | 7.88% | 32,011 | 7.29% | 0.59% |
7 | आयशर | 26,379 | 6.58% | 28,209 | 6.42% | 0.16% |
8 | न्यू हॉलैंड | 16,097 | 4.01% | 18,057 | 4.11% | -0.10% |
9 | कुबोटा | 7,338 | 1.83% | 8,993 | 2.05% | -0.22% |
10 | अन्य | 8,053 | 2.01% | 15,796 | 3.60% | -1.59% |
कुल | 4,00,941 | 100.00% | 4,39,303 | 100.00% |
अस्वीकरण:
- उपरोक्त संख्याओं में टीएस और एलडी के आंकड़े शामिल नही है।
Category
Read More Blogs
नवरात्री में देवी माँ के आगमन के साथ ही सोनालीका ट्रैक्टर्स के पास जश्न मनाने के लिए और भी बड़ी उपलब्धि है। अप्रैल से सितंबर 2024 के बीच 63,136 ट्रैक्टर बेचकर कंपनी ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी घरेलू...
September 2024 brought notable changes in harvester retail sales in India. Let’s explore the monthly retail sales of harvesters and the market changes over the years.
This blog also examines brand sales on a year-to-date basis from April to...
TractorGyan closely monitored retail tractor sales in September 2024. It offers a crisp overview of the market dynamics and performance trends. This blog shows all the important data including total retail tractor sales in September 2024 and YTD (Apr-Sep 2024)...
Write Your Comment About रिटेल ट्रैक्टर बिक्री सितंबर 2024 - 61,462 ट्रैक्टर बिके, 13.58% वृद्धि दर्ज
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
29 Jul 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Dec 2024
31 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Jul 2025