जानिए सितम्बर 2024 में हार्वेस्टर रिटेल बिक्री: ब्रांड और स्टेट हार्वेस्टर बिक्री रिपोर्ट
सितम्बर 2024 के लिए हार्वेस्टर बिक्री रिपोर्ट
सितम्बर 2024 में भारत में हार्वेस्टर की बिक्री में उल्लेखनीय बदलाव आए। आइए हार्वेस्टर की सितम्बर 2024 की मासिक बिक्री और पिछले वर्ष में हुई बिक्री से आए बदलावों पर नज़र डालें। इस ब्लॉग में अप्रैल से सितम्बर 2024 तक साल-दर-साल आधार पर ब्रांड आधारित हार्वेस्टर बिक्री की जानकारी भी शामिल है। साथ ही, आपको ब्लॉग के अंत में राज्यवार हार्वेस्टर बिक्री डेटा भी मिलेगा।
सितम्बर 2024 की कुल हार्वेस्टर बिक्री
सितम्बर 2024 में भारतीय हार्वेस्टर बाज़ार में कई बदलाव हुए। कुल मिलाकर 1,074 हार्वेस्टर बेचे गए। यह सितम्बर 2023 के 418 हार्वेस्टर की बिक्री की संख्या से अधिक है। नई एमिशन गाइडलाइन्स के बावजूद, उद्योग अच्छी तरह से आगे बढ़ा है।
अप्रैल से सितम्बर 2024 तक हार्वेस्टर की बिक्री 4,855 यूनिट्स है, जो 2023 में इसी अवधि के दौरान बेची गई 5,775 यूनिट्स से कम है। जैसे-जैसे निर्माता नए-नए विचार विकसित करते रहते हैं, वैसे-वैसे बाज़ार में बदलाव होने की संभावना है।
S. No. | Manufacturer | Apr 24- Sept 24 | MS Till Sept 24 | Apr 23 - Sept 23 | MS Till Sept 23 | MS Change YTD Sept 23 vs Sept 24 |
1 | करतार | 779 | 16.05% | 883 | 15.29% | 0.76% |
2 | विशाल | 642 | 13.22% | 918 | 15.90% | -2.67% |
3 | मलकीत | 285 | 5.87% | 441 | 7.64% | -1.77% |
4 | प्रीत | 237 | 4.88% | 336 | 5.82% | -0.94% |
5 | जॉन डियर | 214 | 4.41% | 173 | 3.00% | 1.41% |
6 | गुरदयाल | 190 | 3.91% | 127 | 2.20% | 1.71% |
7 | न्यू हॉलैंड | 178 | 3.67% | 119 | 2.06% | 1.61% |
8 | दशमेश | 176 | 3.63% | 175 | 3.03% | 0.59% |
9 | पुन्नी विश्वकर्मा | 138 | 2.84% | 57 | 0.99% | 1.86% |
10 | गुरु नानक | 112 | 2.31% | 144 | 2.49% | -0.19% |
11 | शक्तिमान | 87 | 1.79% | 127 | 2.20% | -0.41% |
12 | के.एस. एग्रोटेक | 84 | 1.73% | 21 | 0.36% | 1.37% |
13 | सुरिंदरा | 83 | 1.71% | 84 | 1.45% | 0.26% |
14 | के.एस.एग्रीकल्चरल | 78 | 1.61% | 124 | 2.15% | -0.54% |
15 | अन्य | 1,572 | 32.38% | 2,046 | 35.43% | -3.05% |
टोटल | 4,855 | 100.00% | 5,775 | 100.00% |
सितम्बर 2024 में अलग-अलग ब्रांड्स द्वारा की गई हार्वेस्टर बिक्री
यहाँ सितम्बर 2024 और अप्रैल से सितम्बर 2024 तक विभिन्न ब्रांडों की हार्वेस्टर बिक्री का तुलनात्मक विवरण दिया गया है।
सितम्बर 2024 में करतार हार्वेस्टर की बिक्री
सितम्बर 2024 में करतार हार्वेस्टर की बिक्री सितम्बर 2023 की तुलना में बढ़ी है। सितम्बर 2024 में करतार ने 154 यूनिट्स हार्वेस्टर्स बेचे जो सितम्बर 2023 की 32 यूनिट्स की तुलना में अधिक है। इस वजह से, उनकी बाज़ार हिस्सेदारी सितम्बर 2023 के 7.66% से बढ़कर सितम्बर 2024 में 14.34% हो गई, जो 6.68% की वृद्धि दर्शाती है।
पिछले साल अप्रैल से सितम्बर 2023 के दौरान बेची गई 883 यूनिट्स की तुलना में इस साल अप्रैल से सितम्बर 2024 तक करतार हार्वेस्टर की बिक्री 779 यूनिट्स है। करतार हार्वेस्टर की बाज़ार हिस्सेदारी सितम्बर 2023 के 15.29% से बढ़कर सितम्बर 2024 में 16.05% हो गई, जो 0.76% की वृद्धि दर्शाती है।
सितम्बर 2024 में विशाल हार्वेस्टर की बिक्री
सितम्बर 2023 में बेचे गए 97 हार्वेस्टर की तुलना में विशाल ने सितम्बर 2024 में 132 हार्वेस्टर बेचें। सितम्बर 2023 में उनकी बाज़ार हिस्सेदारी 23.21% थी जो सितम्बर 2024 में घटकर 12.29% हो गई, जो 10.92% की गिरावट दर्शाती है।
इस साल अप्रैल से सितम्बर 2024 तक विशाल ने 642 हार्वेस्टर बेचे हैं, जबकि 2023 में इसी अवधि में 918 हार्वेस्टर बेचे गए थे। विशाल की बाज़ार हिस्सेदारी अप्रैल-सितम्बर 2023 के 15.90% से घटकर अप्रैल-सितम्बर 2024 में 13.22% हो गई, जो 2.67% की गिरावट दर्शाती है।
सितम्बर 2024 में मलकीत हार्वेस्टर की बिक्री
सितम्बर 2024 में, मलकीत द्वारा 62 हार्वेस्टर बेचे गए, जबकि सितम्बर 2023 में 34 हार्वेस्टर बेचे गए थे। मलकीत की बाज़ार हिस्सेदारी पिछले साल सितम्बर में 8.13% थी, जो सितम्बर 2024 में घटकर 5.77% हो गई है, यह 2.36% की गिरावट दर्शाती है।
अप्रैल से सितम्बर 2024 तक मलकीत ने 285 यूनिट्स बेचीं, जबकि 2023 में समान अवधि के दौरान 441 यूनिट्स बेची गईं थी। यह डेटा दर्शाता है कि कंपनी की बाज़ार हिस्सेदारी अप्रैल से सितम्बर 2023 में 7.64% थी, जो अप्रैल से सितम्बर 2024 में 5.87% हो गई। यह मलकीत की बाज़ार जिस्सेदारी में 1.77% की कमी दर्शाता है।
सितम्बर 2024 में प्रीत हार्वेस्टर की बिक्री
सितम्बर 2024 में, प्रीत ने 64 हार्वेस्टर बेचे, जो सितम्बर 2023 में बेचे गए 17 हार्वेस्टर से अधिक है। इसका मतलब है कि प्रीत की बाज़ार हिस्सेदारी सितम्बर 2023 के 4.07% से सितम्बर 2024 में 5.96% हो गई। यह कुल मिलाकर 1.89% की वृद्धि दर्शाता है।
प्रीत हार्वेस्टर की अप्रैल-सितम्बर 2023 की बिक्री 336 यूनिट्स से गिरकर अप्रैल-सितम्बर 2024 में 237 यूनिट्स तक पहुँच गई। यह दर्शाता है कि कंपनी की बाज़ार हिस्सेदारी अप्रैल-सितम्बर 2023 के 5.82% से घटकर अप्रैल-सितम्बर 2024 में 4.88% हो गई, जो 0.94% की कमी दर्शाती है।
सितम्बर 2024 में जॉन डियर हार्वेस्टर की बिक्री
जॉन डियर की हार्वेस्टर बिक्री में लगातार वृद्धि हुई; सितम्बर 2024 में इन्होंने 50 यूनिट्स हार्वेस्टर बेचे जो सितम्बर 2023 में बेचे गए 22 हार्वेस्टर्स के मुकाबले अधिक है। उनकी बाज़ार हिस्सेदारी सितम्बर 2024 में 4.66% है जो सितम्बर 2023 के 5.26% से 0.60% की समग्र गिरावट दर्शाती है।
जॉन डियर की अप्रैल-सितम्बर 2024 की बिक्री 214 यूनिट्स है, जो अप्रैल-सितम्बर 2023 में बेची गई 173 यूनिट्स से अधिक है। जिससे इनकी बाज़ार हिस्सेदारी अप्रैल-सितम्बर 2023 के 3.00% से बढ़कर अप्रैल-सितम्बर 2024 में 4.41% हो गई, जो 1.41% की वृद्धि दर्शाती है।
सितम्बर 2024 में गुरदयाल हार्वेस्टर की बिक्री
सितम्बर 2024 में गुरदयाल द्वारा बेचे गए 57 हार्वेस्टर्स की तुलना में सितम्बर 2023 में बेची गई 26 यूनिट्स की संख्या बहुत अधिक है। गुरदयाल की बाज़ार हिस्सेदारी सितम्बर 2023 के 6.22% से सितम्बर 2024 में 5.31% हो गई, जो 0.91% की गिरावट दर्शाती है।
गुरदयाल ने अप्रैल से सितम्बर 2024 तक कुल 190 यूनिट्स बेचीं, जो अप्रैल-सितम्बर 2023 के दौरान बेची गई 127 यूनिट्स से ज़्यादा है। उनकी बाज़ार हिस्सेदारी अप्रैल से सितम्बर 2023 के 2.20% से बढ़कर अप्रैल से सितम्बर 2024 में 3.91% हो गई, जो 1.71% की बढ़त दर्शाती है।
सितम्बर 2024 में न्यू हॉलैंड हार्वेस्टर की बिक्री
सितम्बर 2024 में न्यू हॉलैंड द्वारा बेचे गए हार्वेस्टर की संख्या 19 यूनिट्स है, जो सितम्बर 2023 के 5 यूनिट्स से अधिक थी। न्यू हॉलैंड की बाज़ार हिस्सेदारी सितम्बर 2023 के 1.20% से बढ़कर सितम्बर 2024 में 1.77% हो गई, जो 0.57% की बढ़त दर्शाती है।
अप्रैल से सितम्बर 2024 तक न्यू हॉलैंड हार्वेस्टर की बिक्री, पिछले साल इसी समय के दौरान बेची गई 119 यूनिट्स से बढ़कर 178 यूनिट्स हो गई है। बाज़ार में न्यू हॉलैंड की हिस्सेदारी अप्रैल-सितम्बर 2023 के 2.06% से बढ़कर अप्रैल-सितम्बर 2024 में 3.67% हो गई, जो 1.61% की बढ़त दर्शाती है।
सितम्बर 2024 में दशमेश हार्वेस्टर की बिक्री
दशमेश हार्वेस्टर की बिक्री सितम्बर 2024 में 48 यूनिट्स है जो सितम्बर 2023 में बेचीं गई 5 यूनिट्स से अधिक थी। सितम्बर 2023 में दशमेश की बाज़ार हिस्सेदारी 1.20% थी और सितम्बर 2024 में 4.47% है, जो 3.27% की वृद्धि दर्शाती है।
दशमेश की अप्रैल-सितम्बर 2024 की बिक्री 176 यूनिट्स थी, जो 2023 के इसी अंतराल के 175 यूनिट्स से 1 यूनिट अधिक है। अप्रैल-सितम्बर 2023 में दशमेश की बाज़ार हिस्सेदारी 3.03% थी जो अप्रैल-सितम्बर 2024 में बढ़कर 3.63% हो गई, जो 0.59% की वृद्धि दर्शाती है।
सितम्बर 2024 में पुन्नी विश्वकर्मा हार्वेस्टर की बिक्री
सितम्बर 2024 में पुन्नी विश्वकर्मा ने 65 हार्वेस्टर बेचे, जबकि सितम्बर 2023 में सिर्फ़ 8 हार्वेस्टर ही बेचे थे। उनकी बाज़ार हिस्सेदारी सितम्बर 2023 के 1.91% से बढ़कर सितम्बर 2024 में 6.05% हो गई, जो 4.14% की समग्र वृद्धि को दर्शाता है।
अप्रैल-सितम्बर 2024 में पुन्नी विश्वकर्मा ने 138 यूनिट्स बेचीं, जबकि अप्रैल-सितम्बर 2023 में 57 यूनिट्स बिकीं थी। पुन्नी विश्वकर्मा की बाज़ार हिस्सेदारी अप्रैल-सितम्बर 2023 के 0.99% से बढ़कर अप्रैल-सितम्बर 2024 में 2.84% हो गई, जो 1.86% की वृद्धि दर्शाती है।
सितम्बर 2024 में गुरुनानक हार्वेस्टर की बिक्री
गुरुनानक हार्वेस्टर ने सितम्बर 2024 में 16 हार्वेस्टर यूनिट्स बेचीं, जो सितम्बर 2024 में बेची गई 8 यूनिट्स से ज़्यादा है। सितम्बर 2023 के 1.91% से सितम्बर 2024 में 1.49% तक बाज़ार हिस्सेदारी में 0.42% की कमी हुई है।
गुरुनानक हार्वेस्टर की बिक्री अप्रैल से सितम्बर 2024 तक 112 यूनिट्स रही, यह अप्रैल से सितम्बर 2023 के 144 यूनिट्स से कम है। उनकी बाज़ार हिस्सेदारी में 0.19% की कमी हुई, जो अप्रैल से सितम्बर 2023 में 2.49% थी और अबअप्रैल से सितम्बर 2024 में 2.31% हो गई है।
सितम्बर 2024 में शक्तिमान हार्वेस्टर की बिक्री
सितम्बर 2024 में, शक्तिमान ने 8 हार्वेस्टर यूनिट्स बेचीं। सितम्बर 2023 में, उन्होंने 4 यूनिट्स बेची थी। शक्तिमान की बाज़ार हिस्सेदारी सितम्बर 2023 के 0.96% से सितम्बर 2024 में 0.74% हो गई, यह 0.21% की गिरावट दर्शाती है।
शक्तिमान द्वारा अप्रैल से सितम्बर 2024 तक कुल 87 हार्वेस्टर बेचे गए, जबकि इसी अवधि में अप्रैल से सितम्बर 2023 में 127 हार्वेस्टर की बिक्री हुई थी। जिससे बाजार हिस्सेदारी अप्रैल से सितम्बर 2023 के 2.20% से घटकर अप्रैल से सितम्बर 2024 में 1.79% हो गई, जो 0.41% की गिरावट दर्शाती है
सितम्बर 2024 में के.एस. एग्रोटेक हार्वेस्टर की बिक्री
सितम्बर 2024 में, के.एस. एग्रोटेक ने सितम्बर 2023 में बेची गई 3 यूनिट्स की तुलना में 9 हार्वेस्टर यूनिट्स बेची। इनकी बाज़ार हिस्सेदारी सितम्बर 2023 के 0.72% से सितम्बर 2024 में 0.84% हो गई, जो 0.12% की वृद्धि दर्शाती है।
अप्रैल से सितम्बर 2024 तक, के.एस. एग्रोटेक ने 84 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल इसी अवधि के दौरान बेची गई 21 यूनिट्स की तुलना में अधिक है। इस अवधि में, के.एस. एग्रोटेक की बाज़ार हिस्सेदारी अप्रैल से सितम्बर 2023 के 0.36% से अप्रैल से सितम्बर 2024 में 1.73% हो गई, जो 1.37% की वृद्धि दर्शाती है।
सितम्बर 2024 में सुरिंदरा हार्वेस्टर की बिक्री
सितम्बर 2024 में सुरिंदरा हार्वेस्टर ने 16 यूनिट्स बेचें। वहीं सितम्बर 2023 में यह आंकड़ा 6 यूनिट्स था। उनकी बाज़ार हिस्सेदारी सितम्बर 2023 के 1.44% से बढ़कर सितम्बर 2024 में 1.49% हो गई, जो 0.05% की वृद्धि दर्शाती है।
सुरिंदरा की अप्रैल-सितम्बर 2024 में हार्वेस्टर की बिक्री 83 यूनिट्स है, जो 2023 में इसी अवधि के दौरान बेची गई 84 हार्वेस्टर यूनिट्स से 1 कम है। साथ ही, उनकी बाज़ार हिस्सेदारी अप्रैल-सितम्बर 2023 के 1.45% से अप्रैल-सितम्बर 2024 में 1.71% हो गई, जो 0.26% की बढ़त दर्शाती है।
सितम्बर 2024 में के.एस. एग्रीकल्चर हार्वेस्टर की बिक्री
सितम्बर 2024 में के.एस. एग्रीकल्चर द्वारा हार्वेस्टर की 20 यूनिट्स बेची गईं, जो सितम्बर 2023 में 0 यूनिट्स थी। इनकी बाज़ार हिस्सेदारी सितम्बर 2023 के 0.00% से बढ़कर सितम्बर 2024 में 1.86% हो गई, जो 1.86% की वृद्धि दर्शाती है।
अप्रैल से सितम्बर 2024 के बीच, के.एस. एग्रीकल्चर ने 78 हार्वेस्टर बेचे, जो 2023 में अप्रैल से सितम्बर के दौरान बेचे गए 124 हार्वेस्टर से कम है। के.एस. एग्रीकल्चर की बाज़ार हिस्सेदारी अप्रैल से सितम्बर 2023 में 2.15% थी जो 0.54% घटकर, अप्रैल से सितम्बर 2024 में 1.61% हो गई है।
सितम्बर 2024 में अन्य हार्वेस्टर ब्रांड की बिक्री
अन्य कंपनियों ने सामूहिक रूप से सितम्बर 2024 में हार्वेस्टर की 354 यूनिट्स बेचीं, जो सितम्बर 2023 में 151 यूनिट्स से अधिक है। इस दौरान, बाज़ार हिस्सेदारी सितम्बर 2023 में 36.12% से घटकर सितम्बर 2024 में 32.96% हो गई है, जो 3.16% की गिरावट दर्शाती है।
अप्रैल से सितम्बर 2024 तक, अन्य ब्रांडों ने 1,572 यूनिट्स बेची हैं, जो 2023 में इसी अवधि के दौरान बेची गई 2,046 यूनिट्स से कम है। उनकी बाज़ार हिस्सेदारी अप्रैल से सितम्बर 2023 में 35.43% से घटकर अप्रैल से सितम्बर 2024 में 32.38% हो गई है, जो 3.05% की गिरावट दर्शाती है।
अप्रैल से सितम्बर 2024 तक राज्यवार हार्वेस्टर की बिक्री
अप्रैल-सितम्बर 2024 तक पंजाब में हार्वेस्टर की बिक्री
राज्य में कुल 1,618 हार्वेस्टर बेचे गए, जो देश में बेचे गए सभी हार्वेस्टर का 33.33% है। अप्रैल से सितम्बर 2024 में करतार पंजाब में सबसे ज्यादा हार्वेस्टर बेचने वाला ब्रांड है।
अप्रैल-सितम्बर 2024 तक उत्तर प्रदेश में हार्वेस्टर की बिक्री
अप्रैल से सितम्बर 2024 में उत्तर प्रदेश में टॉप 3 हार्वेस्टर बेचने वाले ब्रांड है मलकीत, करतार और विशाल। उत्तर प्रदेश में बेचे गए 712 हार्वेस्टर कुल बिक्री का 14.67% है।
अप्रैल-सितम्बर 2024 तक मध्य प्रदेश में हार्वेस्टर की बिक्री
मध्य प्रदेश में कुल 577 यूनिट्स हार्वेस्टर्स की बिक्री दर्ज की गई है, जो देश की कुल बिक्री का 11.88% है। करतार, विशाल और प्रीत मध्य प्रदेश में हार्वेस्टर के शीर्ष 3 विक्रेताओं में शामिल हैं।
अप्रैल-सितम्बर 2024 तक हरियाणा में हार्वेस्टर की बिक्री
हरियाणा में बेचे गए हार्वेस्टर की कुल संख्या 562 यूनिट्स है। हरियाणा कुल हार्वेस्टर बिक्री में 11.58% का योगदान देता है। विशाल, करतार और पुन्नी विश्वकर्मा हरियाणा में हार्वेस्टर बिक्री में शीर्ष नाम हैं।
अप्रैल-सितम्बर 2024 तक छत्तीसगढ़ में हार्वेस्टर की बिक्री
छत्तीसगढ़ में हार्वेस्टर की 354 यूनिट्स बेची गईं, जो कुल बिक्री का 7.29% है। छत्तीसगढ़ में हार्वेस्टर बिक्री के प्रमुख खिलाड़ी के.एस. एग्रोटेक और विशाल हैं।
अस्वीकरण:
- उपरोक्त संख्याओं में टीएस और एलडी के आंकड़े शामिल नही है।
Category
Read More Blogs
September 2024 brought notable changes in harvester retail sales in India. Let’s explore the monthly retail sales of harvesters and the market changes over the years. This blog also examines brand sales on a year-to-date basis from April to September 2024. Also,...
TractorGyan closely monitored retail tractor sales in September 2024. It offers a crisp overview of the market dynamics and performance trends. This blog shows all the important data including total retail tractor sales in September 2024 and YTD (Apr-Sep 2024) State-wise tractor...
यह लेख सितंबर 2024 में भारतीय ट्रैक्टर कंपनियों की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री के डाटा के बारे में है। इसमें आप देखेंगे कि सितंबर 2024 में कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 61,462 यूनिट्स है, जो सितंबर 2023 में बेची गई 54,111 यूनिट्स से कम...
Write Your Comment About जानिए सितम्बर 2024 में हार्वेस्टर रिटेल बिक्री: ब्रांड और स्टेट हार्वेस्टर बिक्री रिपोर्ट
.webp&w=256&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
24 Jun 2025
06 Jan 2025
03 Jan 2025
27 Nov 2024
22 Jan 2025
21 Nov 2024
24 Jun 2025
27 Jun 2025
25 Jun 2025
16 Dec 2024
31 Dec 2024
27 Jun 2025
27 Jun 2025
24 Jun 2025