न्यूली लॉन्च ऐस डीआई 6565 एवी ट्रेम IV ट्रैक्टर: हेवी ड्यूटी और हॉलेज कार्य के लिए बेस्ट
Table of Content
खेती के लिए ट्रैक्टर की जरूरत सबसे ज़्यादा होती है, लेकिन अगर आपको एक ऐसा ट्रैक्टर चाहिए जो खेती के साथ-साथ हेवी ड्यूटी और हॉलेज के कामों में भी बेस्ट परफॉर्मेंस दे, तो न्यूली लॉन्च ऐस डीआई 6565 एवी ट्रेम IV ट्रैक्टर आपके लिए एकदम परफेक्ट है।
इस नए ट्रैक्टर में ताकत, मजबूती और एडवांस टेक्नोलॉजी का शानदार कॉम्बिनेशन है, जो इसे हर तरह के काम के लिए बेहतरीन बनाता है। आइए जानते हैं ऐस डीआई 6565 एवी ट्रेम IV ट्रैक्टर के सभी फीचर्स और क्यों ये हेवी ड्यूटी और हॉलेज कार्यों के लिए बेस्ट कहा जा रहा है।
ऐस डीआई 6565 एवी ट्रेम IV का पावरफुल इंजन जो देता है शानदार परफॉर्मेंस
ऐस डीआई 6565 एवी ट्रेम IV ट्रैक्टर में 4-सिलेंडर वाला 60.5 हॉर्स पावर का दमदार इंजन दिया गया है। इसकी इंजन कैपेसिटी 4088 सीसी है, जो इसे मजबूत बनाता है और किसी भी प्रकार के भारी हॉलेज के काम को आसानी से करने की कैपेसिटी देता है। ट्रेम IV टेक्नोलॉजी और 2000 आरपीएम के साथ यह इंजन फ्यूल एफिशिएंसी भी सुनिश्चित करता है, जिससे आपका डीजल खर्च कम होता है।
ऐस डीआई 6565 एवी ट्रेम IV का गियर सिस्टम और ट्रांसमिशन
इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर का ऑप्शन दिया गया है। इसका कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन सिस्टम और ड्यूल क्लच ट्रैक्टर को बेहतर स्पीड और कंट्रोल प्रदान करता है। चाहे आप खेतों में काम कर रहे हो या फिर सड़क पर भारी लोड ढो रहे हो, यह ट्रैक्टर हर स्थिति में शानदार परफॉर्मेंस देगा।
ऐस डीआई 6565 एवी ट्रेम IV की शानदार हाइड्रोलिक कैपेसिटी
जब बात आती है हॉलेज की, तो ऐस डीआई 6565 एवी ट्रेम IV (Ace DI 6565 AV Trem IV) अपने सेगमेंट में सबसे बेहतरीन है। इसकी एडीडीसी हाइड्रोलिक लिफ्ट की लिफ्टिंग कैपेसिटी 2000 किलोग्राम है, जो इसे हेवी ड्यूटी कार्यों के लिए सूटेबल बनाती है। ट्रैक्टर की मजबूत बॉडी और एडवांस फीचर्स इसे ढुलाई के लिए बेस्ट बनाते हैं।
ऐस डीआई 6565 एवी ट्रेम IV के ब्रेक और सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के मामले में ऐस डीआई 6565 एवी किसी और ट्रैक्टर से कम नहीं है। इसमें ऑइल इमर्स्ड ब्रेक्स दिए गए हैं, जो बेहतर ब्रेकिंग और कम मेंटेनेंस का भरोसा दिलाते हैं। इसके अलावा ट्रैक्टर की पावर स्टीयरिंग इसे चलाने में आसान बनाती है, जिसकी वजह से किसानों को कम मेहनत करनी पड़ती है। लंबे समय तक काम करने के बाद भी ट्रैक्टर चलाने वाले को थकान का अनुभव नहीं होगा।
ऐस डीआई 6565 एवी ट्रेम IV ट्रैक्टर की कुछ अन्य विशेषताएँ
-
ऐस डीआई 6565 एवी ट्रेम IV ट्रैक्टर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 65 लीटर है, जिस वजह से यह लंबे समय तक बिना रुके काम कर सकता है।
-
ट्रैक्टर का व्हील बेस 2200 मिमी है और ग्राउंड क्लियरेंस 425 मिमी का है।
-
इसके फॉरवर्ड टायर की डाइमेंशन 7.50 × 16 और रियर टायर की डाइमेंशन 16.9 × 28 है।
-
इसका वाटर कूल्ड इंजन लंबे समय तक बिना रुके काम करता रहता है।
-
इसमें 110 Ah और 12 वोल्ट की बैटरी है।
-
इसमें क्लॉगिंग सेंसर वाला ड्राई टाइप एयर क्लीनर है।
हॉलेज कार्यों के लिए क्यों बेस्ट है ऐस डीआई 6565 एवी ट्रेम IV ट्रैक्टर?
-
हेवी ड्यूटी फीचर्स: हेवी ड्यूटी इंजन, हेवी ड्यूटी ट्रांसमिशन, और आधुनिक हाइड्रोलिक्स इसे हॉलेज के लिए बेहतरीन विकल्प बनता है।
-
कम रखरखाव: ऑयल इमर्स्ड ब्रेक और बेहतर ट्रांसमिशन सिस्टम इसे लो मेंटेनेंस ट्रैक्टर बनाते हैं।
-
आरामदायक अनुभव: पावर स्टीयरिंग और कम्फर्टेबल सीट इसे चलाना आसान बनाती हैं, जिससे लंबे समय तक भी काम करना थकान भरा नहीं होता।
ऐस डीआई 6565 एवी ट्रेम IV है किसानों के लिए एक बेहतरीन इन्वेस्टमेंट
ऐस डीआई 6565 एवी ट्रेम IV ट्रैक्टर को खासतौर पर भारतीय किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसकी मजबूत बॉडी, दमदार इंजन और कम मेंटेनेंस वाली तकनीक इसे लंबे समय तक उपयोग के लिए सूटेबल बनाती है।
खेती और हॉलेज कार्यों में एक ऐसा ट्रैक्टर चाहिए जो हर परिस्थिति में साथ निभाए और शानदार परफॉर्मेंस दे। तो अगर आप हॉलेज के लिए एक भरोसेमंद ट्रैक्टर की तलाश में हैं, तो यह ट्रैक्टर आपकी सभी जरूरतों को पूरा करेगा। यह न केवल आपकी काम को आसान बनाएगा बल्कि आपका समय और पैसा भी बचाएगा।
Read More Blogs
Pune, 13 th December 2024: India’s No. 1 tractor export brand Sonalika Tractors has made its powerful presence at Kisan Agri Show 2024 in Pune, Maharashtra where the company has showcased its most innovative and heavy duty tractors customised for Maharashtra farmers....
हाल ही में पुणे में आयोजित किसान एग्री शो 2024 ने देशभर के किसानों को मॉडर्न टेक्नोलॉजिस से लैस नए ट्रैक्टर मॉडल्स से रूबरू कराया। इस बार के आयोजन में कई ब्रांड्स ने अपने दमदार और इफेक्टिव ट्रैक्टर मॉडल्स प्रस्तुत किए। आइए...
भारतीय किसान कृषि कार्यों में आधुनिक तकनीक का उपयोग करने के लिए अब ट्रैक्टर खरीदना अधिक पसंद करते हैं। लेकिन ट्रैक्टर की ज़्यादा कीमत के कारण किसान को अक्सर ट्रैक्टर लोन लेना पड़ता है। हालाँकि, लोन लेना आसान नहीं है और...
Write Your Comment About न्यूली लॉन्च ऐस डीआई 6565 एवी ट्रेम IV ट्रैक्टर: हेवी ड्यूटी और हॉलेज कार्य के लिए बेस्ट
.webp)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
04 Jul 2025
03 Jul 2025
31 Dec 2024
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025