tractorgyan home logoTractor Gyan logo
tractorgyan rupee logo
tractorgyan gold coin icon
hamburger icon
TG logo
  • Tractor Brands
    Tractor Brands
  • New Tractors
    New Tractors
  • Used Tractor / Implement
    Used Tractor / Implement
  • Implements
    Implements
  • Tyre
    Tyre
  • Videos
    Videos
  • Blogs
    Blogs
  • Loan
    Loan
  • More
    More
profile-icon
Login
New User? Register

पावरट्रैक यूरो 50 शौर्य: फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत की पूरी जानकारी

पावरट्रैक यूरो 50 शौर्य: फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत की पूरी जानकारी image
By Neha SharmaApr 22, 2026 01:00 PM

Table of Content

अगर आप 50 HP कैटेगरी में एक दमदार ट्रैक्टर ढूंढ रहे हैं, तो पावरट्रैक यूरो 50 शौर्य आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए। यह ट्रैक्टर पॉवेरट्रैक की शौर्य सीरीज का सबसे ताकतवर मॉडल है और भारी खेती से जुड़े हर काम  आसानी से निपटा देता है।

इस ब्लॉग में हम इसके इंजन, फीचर्स, माइलेज, कीमत और सभी जरूरी बातों के बारे में बात करेंगे ताकि आप सही फैसला ले सकें।

पावरट्रैक यूरो 50 शौर्य का इंजन कितना पावरफुल है?

पावरट्रैक यूरो 50 शौर्य में आपको 2.93 लीटर का 3 सिलेंडर इंजन मिलता है जिसका टार्क है 206 Nm। यह एक शक्तिशाली इंजन है जिसकी वजह से किसान आसानी  से इस ट्रैक्टर  का उपयोग भारी मिट्टी में हल चलाना, रोटावेटर लगाना, या ट्रॉली भरकर ढोने  जैसे कामों को आसानी से कर सकतें हैं।   खेत में लगातार काम करने पर भी इंजन गर्म नहीं होता, जो इसकी बिल्ड क्वालिटी दिखाता है।

पावरट्रैक यूरो 50 शौर्य स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन डिटेल
इंजन पावर

38.8 kW (52 HP Cat.)

सिलेंडर 3
इंजन कैपेसिटी 2.93 लीटरa
मैक्सिमम टॉर्क 206 Nm
गियरबॉक्स

8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स, कॉन्सटेंट मेश / सेंटर शिफ्ट

क्लच ड्युअल / डबल
PTO MRPTO
ब्रेक ऑयल इमर्स्ड
स्टीयरिंग पावर स्टीयरिंग
फ्यूल टैंक 60 लीटर
लिफ्ट कैपेसिटी 2000 kg
फ्रंट टायर 6.5 x 16 इंच
रियर टायर 14.9 x 28 इंच

पावरट्रैक यूरो 50 शौर्य की कीमत कितनी है?

पावरट्रैक यूरो 50 शौर्य 50 एचपी कैटेगरी का एक दमदार ट्रैक्टर है। इसकी ऑन रोड कीमत शहर और टैक्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

पावरट्रैक यूरो 50 शौर्य की कीमत जानने के लिये यहाँ पर क्लिक करें।

मुख्य फीचर्स जो पावरट्रैक यूरो 50 शौर्य को खास बनाते हैं

पावरट्रैक यूरो 50 शौर्य इन फ़ीचर्स की वजह से एक ख़ास ट्रैक्टर है और लाखो किसानों  का दिल जीत चुका  है: 

  • 2000 kg की Sensi-1 हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता, जिससे MB प्लो, कल्टीवेटर और रोटावेटर जैसे भारी उपकरणों को चलाना आसान हो जाता है।
  • 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स जो कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन के साथ आता है, जिससे गियर बदलना ज़्यादा आसान हो जाता है और किसानों  को अधिक स्पीड विकल्प मिलते हैं।  
  • इसमें ट्विन-क्लच सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यूज़र को PTO और ट्रांसमिशन के लिए अलग-अलग कंट्रोल मिलते हैं। तो जब आप इस ट्रैक्टर से जुटाई करते है या फिर थ्रेशर या रोटावेटर का इस्तेमाल करके थ्रेशिंग करते है तो ट्रैक्टर  बंद  PTO चालू रहता है।
  • तेल में भीगे हुए ब्रेक्स ड्राई ब्रेकिंग सिस्टम की तुलना में ज़्यादा टिकाऊ होते हैं और भारी इम्प्लीमेंट्स का उपयोग करतें समय यह सिस्टम ऑपरेटर को ट्रैक्टर  पर अच्छा कंट्रोल देता है।
  • पावर स्टीयरिंग की मदद से लंबे समय तक चलाने पर भी थकान कम होती है। छोटे खेतों में इस ट्रैक्टर  को मोड़ना आसान रहता है।  

पावरट्रैक यूरो 50 शौर्य ट्रैक्टर ईंधन दक्षता और माइलेज

पावरट्रैक यूरो 50 शौर्य ट्रैक्टर में आपको 60 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। एक बार फुल टैंक करने पर 10 से 12 घंटे आराम से काम चल जाता है। आम तौर पर खेती के काम में ये ट्रैक्टर 4 से 5 लीटर प्रति घंटा डीजल खपत करता है। हालांकि, माइलेज काम के टाइप पर निर्भर करता है। अगर आप पावरट्रैक यूरो 50 शौर्य ट्रैक्टर को हल्की जुताई के कामों के लिए इस्तेमाल में लातें हैं तो कम डीजल लगेगा और अगर इसका उपयोग भारी रोटावेटर या हॉलेज जैसे कामों के लिए करतें हैं तो अधिक डीज़ल  लगेगा। 

पावरट्रैक यूरो 50 शौर्य के अन्य सभी वेरिएंट्स

मॉडल
एचपी
अधिकतम टॉर्क
उपलब्धता स्थिति
पावरट्रैक यूरो 42 शौर्य 42 HP 176 Nm उपलब्ध
पावरट्रैक यूरो 45 शौर्य 45 HP 192 Nm उपलब्ध
पावरट्रैक यूरो 47 शौर्य 47 HP 198.5 Nm उपलब्ध
पावरट्रैक यूरो 439 शौर्य 39 HP 162 Nm उपलब्ध

अंत में: ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ट्रैक्टर ज्ञान भारत के एक जानामाना एग्रीटेक प्लेटफार्म है जहाँ किसानों को ट्रैक्टर  से जुडी सभी जानकारी जैसे सबसे बेस्ट ट्रैक्टर  मॉडल्स, लेटेस्ट ट्रैक्टर  प्राइस , बेस्ट ट्रैक्टर ब्रांड्स, और ट्रैक्टर  मॉडल  रिव्यु मिलती है।  यहाँ किसान ट्रैक्टर मॉडल्स की ऑनलाइन तुलना करके अपने बजट  के हिसाब से एक सही मॉडल चुन सकतें हैं।  अभी तक एक मिलियन से भी ज्यादा किसान ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा कर चुकें है।

Read More Blogs

Tractor Trolley vs Tractor Trailer: Which one is best for farmers image

During the harvest season, tractors are always moving back and forth on the Indian roads, carrying everything from sugarcane and golden wheat to sand and bricks for building warehouses. But have you ever looked closely at what's attached to the back of...

स्वराज 744 एफई vs महिंद्रा 575 डीआई: पावर, परफॉर्मेंस और प्राइस में कौनसा ट्रैक्टर है बेहतर? image

स्वराज 744 एफई और महिंद्रा 575 डीआई 45 HP कैटेगरी में सबसे भरोसेमन्द  ट्रैक्टर  मॉडल्स है और अभी तक ये दोनों मॉडल्स भारत के बहुत से किसानों का दिल जीत चुकें हैं।  सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टर हैं। लेकिन सवाल ये है...

पंजाब CRM स्कीम 2026: किन मशीनों पर मिल रही है सब्सिडी? पूरी जानकारी image

पंजाब सरकार ने पराली प्रबंधन (क्रॉप वेस्ट मैनेजमेंट) और खेती को मॉडर्न बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 'क्रॉप रेजिड्यू मैनेजमेंट' (CRM) योजना के तहत एग्रीकल्चर इम्प्लीमेंट्स पर सब्सिडी देने की घोषणा की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य...

Write Your Comment About पावरट्रैक यूरो 50 शौर्य: फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत की पूरी जानकारी

+91
Review Image

Frequently Asked Questions About पावरट्रैक यूरो 50 शौर्य: फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत की पूरी जानकारी

पावरट्रैक यूरो 50 शौर्य ट्रैक्टर 52 HP कैटेगरी में आता है, जो इसे मध्यम से भारी खेती के कामों के लिए उपयुक्त बनाता है।

हाँ, इसकी 2000 kg लिफ्टिंग क्षमता और दमदार इंजन की वजह से यह रोटावेटर, MB प्लो, कल्टीवेटर जैसे भारी उपकरण आसानी से चला सकता है।

यह ट्रैक्टर औसतन 4–5 लीटर प्रति घंटा डीजल खपत करता है, जो काम के प्रकार पर निर्भर करता है।

इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स मिलता है, जो कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन के साथ आता है।

हाँ, इसका इंजन लंबे समय तक बिना ज्यादा गर्म हुए काम करता है और पावर स्टीयरिंग के कारण ऑपरेटर को कम थकान होती है।

यह ट्रैक्टर उन किसानों के लिए सबसे अच्छा है जो मध्यम से बड़े खेतों में भारी काम जैसे जुताई, बुवाई और ढुलाई करते हैं।

Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon