tractorgyan home logoTractor Gyan logo
tractorgyan rupee logo
tractorgyan gold coin icon
hamburger icon
TG logo
  • Tractor Brands
    Tractor Brands
  • New Tractors
    New Tractors
  • Used Tractor / Implement
    Used Tractor / Implement
  • Implements
    Implements
  • Tyre
    Tyre
  • Videos
    Videos
  • Blogs
    Blogs
  • Loan
    Loan
  • More
    More
profile-icon
Login
New User? Register

पंजाब CRM स्कीम 2026: किन मशीनों पर मिल रही है सब्सिडी? पूरी जानकारी

पंजाब CRM स्कीम 2026: किन मशीनों पर मिल रही है सब्सिडी? पूरी जानकारी image
By Khushbu RajputApr 21, 2026 02:10 PM

Table of Content

पंजाब सरकार ने पराली प्रबंधन (क्रॉप वेस्ट मैनेजमेंट) और खेती को मॉडर्न बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 'क्रॉप रेजिड्यू मैनेजमेंट' (CRM) योजना के तहत एग्रीकल्चर इम्प्लीमेंट्स पर सब्सिडी देने की घोषणा की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को पराली जलाने से रोकना और उन्हें मॉडर्न टेक्नोलोजिस की ओर प्रोत्साहित करना है।

आवेदन की महत्वपूर्ण समय-सीमा

यदि आप पंजाब के किसान हैं और सब्सिडी पर मशीनरी लेना चाहते हैं, तो समय का विशेष ध्यान रखें। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 24 अप्रैल, शाम 5 बजे तक है। इच्छुक किसान ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

किन मशीनों पर मिलेगी सब्सिडी?

सीआरएम योजना के तहत सरकार उन मशीनों पर ध्यान केंद्रित कर रही है जो मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ाने और वेस्ट मैनेजमेंट में हेल्पफुल हैं:

  • सुपर सीडर: इस मशीन पर सरकार 1.20 लाख रुपये तक की बड़ी सब्सिडी दे रही है। यह धान की कटाई के तुरंत बाद गेहूं की बुवाई के लिए सबसे प्रभावी मशीन मानी जाती है।
  • हैप्पी सीडर और स्मार्ट सीडर: इन मशीनों पर भी सब्सिडी उपलब्ध है, जो बिना जुताई के सीधे बुवाई करने में सक्षम हैं।
  • बेलर: पराली की गांठे बनाने के लिए स्क्वायर और राउंड दोनों तरह के बेलर पर भी भारी सब्सिडी दी जा रही है।
  • अन्य उपकरण: इसके अलावा क्रॉप कटर, श्रेडर और अन्य मशीनें भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

रोटावेटर पर सब्सिडी क्यों नहीं?

किसानों के बीच एक बड़ा सवाल यह है कि रोटावेटर पर सब्सिडी क्यों नहीं मिल रही है। सरकार के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, रोटावेटर पर सब्सिडी बंद कर दी गई है, क्योंकि इसकी जगह अब सुपर सीडर को प्राथमिकता दी जा रही है। सुपर सीडर, रोटावेटर और सीड ड्रिल दोनों का काम अकेले करता है, जिससे लागत और समय दोनों की बचत होती है।

सब्सिडी की दरें

  • व्यक्तिगत किसान: सामान्य वर्ग के व्यक्तिगत किसानों को मशीनों की लागत पर 50% सब्सिडी दी जाती है।
  • कोऑपरेटिव सोसाइटीज़ और ग्रुप्स: किसान समूहों, सहकारी समितियों और पंचायतों को 80% तक सब्सिडी मिल सकती है, ताकि वे 'कस्टम हायरिंग सेंटर' स्थापित कर सकें।

आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने के लिए आप संबंधित इम्प्लीमेंट्स के डीलर्स के पास जा सकते हैं। साथ ही किसान नीचे दी गई स्टेप्स फॉलो कर के अप्लाई कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट agrimachinerypb.com पर जाएं।
  • 'CRM Scheme' सेक्शन के तहत 'Apply Online' पर क्लिक करें।
  • अपने डाक्यूमेंट्स (आधार कार्ड, जमीन के कागजात, बैंक डिटेल्स आदि) अपलोड करें।

फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। 

अंतिम विचार 

पंजाब के किसानों के लिए यह अपनी खेती को उन्नत बनाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का एक सुनहरा अवसर है। 24 अप्रैल की समय-सीमा निकलने से पहले अपनी पसंद की मशीनरी के लिए आज ही आवेदन करें।

क्यों करें ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा?

ट्रैक्टरज्ञान भारत की मोस्ट इम्पैक्टफुल एग्रीटेक वॉइस है। हमारे एक्सपर्ट्स किसानों के लिए भरोसेमंद रिव्यूज़ लेकर आते हैं। हम किसानों को विश्वसनीय डेटा प्रदान करते हैं, जिससे उन्हें स्मार्ट और लाभदायक खेती के लिए सही निर्णय लेने में मदद मिलती है।

Read More Blogs

New Powertrac Euro 439 Shaurya tractor - Price, HP, and specs image

When it comes to smart farming, Indian farmers are always looking for a machine that balances power with "paisa vasool" efficiency. The Powertrac Euro 439 Shaurya is making a mark in the 2026 tractor market for exactly that reason. 

This Shaurya series tractor...

Tractor Trolley vs Tractor Trailer: Which one is best for farmers image

During the harvest season, tractors are always moving back and forth on the Indian roads, carrying everything from sugarcane and golden wheat to sand and bricks for building warehouses. But have you ever looked closely at what's attached to the back of...

स्वराज 744 एफई vs महिंद्रा 575 डीआई: पावर, परफॉर्मेंस और प्राइस में कौनसा ट्रैक्टर है बेहतर? image

स्वराज 744 एफई और महिंद्रा 575 डीआई 45 HP कैटेगरी में सबसे भरोसेमन्द  ट्रैक्टर  मॉडल्स है और अभी तक ये दोनों मॉडल्स भारत के बहुत से किसानों का दिल जीत चुकें हैं।  सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टर हैं। लेकिन सवाल ये है...

Write Your Comment About पंजाब CRM स्कीम 2026: किन मशीनों पर मिल रही है सब्सिडी? पूरी जानकारी

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon