नया पॉवरट्रैक डिजिट्रैक पीपी 41i - कीमत और पॉवर में है सबका बॉस

नया पॉवरट्रैक डिजिट्रैक पीपी 41i - कीमत और पॉवर में है सबका बॉस image
By Khushbu RajputMay 23, 2026 02:45 PM

Table of Content

खेती में ट्रैक्टर सिर्फ मशीन नहीं होता… बल्कि किसान का सबसे भरोसेमंद साथी होता है। सुबह खेत में जुताई करनी हो, दोपहर में ट्रॉली भरकर अनाज मंडी पहुंचाना हो, या फिर शाम को रोटावेटर लगाकर खेत तैयार करना हो, हर जगह ट्रैक्टर ही सबसे पहले याद आता है। 

ऐसे में अगर इंजन बार-बार दम तोड़ दे या ट्रैक्टर डीज़ल ही पीता रहे, तो पूरा हिसाब बिगड़ जाता है। इसी वजह से आजकल किसान ऐसे ट्रैक्टर की तलाश में रहते हैं जो ताकतवर भी हो और खर्चा भी कंट्रोल में रखे। नया पॉवरट्रैक डिजिट्रैक पीपी 41i इसी जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है। चलिए जानते हैं इसकी विशेषताएं। 

पॉवरट्रैक डिजिट्रैक पीपी 41i के मुख्य फीचर्स क्या हैं?

  • इसमें 45 एचपी का इंजन मिलता है, जो खेत के भारी कामों में भी आराम से साथ देता है। मिट्टी गीली हो, खेत थोड़ा सख्त हो या ट्रॉली में ज्यादा वजन हो, ट्रैक्टर मजबूती से काम करता है।
  • एक चीज जो कई किसानों को पसंद आती है, वो है इसका साइड शिफ्ट गियरबॉक्स। जिसमें बार-बार नीचे झुककर गियर बदलने वाली झंझट कम लगती है और लंबे समय तक काम करने में थकान भी थोड़ी कम महसूस होती है।
  • कंपनी ने इसमें मजबूत फ्रंट एक्सल और डबल क्लच दिया है। इसका फायदा तब मिलता है जब किसान सुपर सीडर, स्ट्रॉ रीपर, बेलर या थ्रेशर जैसे भारी इम्प्लीमेंट चलाते हैं। ट्रैक्टर पर लोड आता है, लेकिन मशीन ज्यादा डगमगाती नहीं।
  • इसके अंदर 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर दिए गए हैं। जिसका फायदा तब समझ आता है जब अलग-अलग कामों में सही स्पीड मिलती है। खेत में धीरे काम करना हो या सड़क पर ट्रॉली लेकर थोड़ा तेज निकलना हो, दोनों में आसानी रहती है।

पॉवरट्रैक डिजिट्रैक पीपी 41i के अन्य टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन विवरण
इंजन पावर 45 एचपी
ट्रांसमिशन कॉलर शिफ्ट
ड्राइव टाइप 2WD
लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम
फ्यूल टैंक 60 लीटर
पीटीओ एचपी 40.6

पॉवरट्रैक डिजिट्रैक पीपी 41i की कीमत कितनी है?

नए पॉवरट्रैक डिजिट्रैक पीपी 41i की ऑन-रोड कीमत राज्य और आरटीओ के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। पर फिर भी एक सामान्य किसान के लिए यह एक अफोर्डेबल ट्रैक्टर है।

पॉवरट्रैक डिजिट्रैक पीपी 41i की सही कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

पॉवरट्रैक डिजिट्रैक पीपी 41i का माइलेज कैसा है?

आजकल ट्रैक्टर खरीदने से पहले किसान सबसे पहले माइलेज ही पूछता है। वजह भी साफ है। डीज़ल के रेट किसी से छिपे नहीं हैं। डिजिट्रैक सीरीज़ के ट्रैक्टर्स की पहचान यही रही है कि ये पॉवर के साथ फ्यूल भी थोड़ा संभालकर खर्च करते हैं।

नया डिजिट्रैक पीपी 41i हल्के ट्रांसपोर्ट कामों में डीज़ल ठीक-ठाक बचा लेता है और भारी काम में भी ऐसा नहीं लगता कि फ्यूल टैंक खाली ही होती जा रही है। माइलेज हमेशा काम पर निर्भर करेगा। अगर दिनभर भारी रोटावेटर चलाओगे तो खर्च बढ़ेगा ही। लेकिन उसी कैटेगरी के कई ट्रैक्टर्स के मुकाबले इसे बेहतर माना जा रहा है।

ट्रांसमिशन और गियर सिस्टम की खासियत 

पॉवरट्रैक डिजिट्रैक पीपी 41i का ट्रांसमिशन और गियर सिस्टम इसे आधुनिक खेती के लिए बेहद खास बनाता है। इसमें कॉन्स्टेंट मेश साइड शिफ्ट ट्रांसमिशन दिया गया है, जो गियर बदलने को आसान और स्मूद बनाता है। इसका 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर सिस्टम खेत और सड़क दोनों पर बेहतर स्पीड कंट्रोल देता है। 

डबल क्लच टेक्नोलॉजी पीटीओ और ट्रैक्टर ऑपरेशन को अलग-अलग नियंत्रित करने में मदद करती है, जिससे काम की प्रोडक्टिविटी बढ़ती है। यह ट्रैक्टर भारी इम्प्लीमेंट्स के साथ भी शानदार प्रदर्शन करता है और लम्बे समय तक आरामदायक ड्राइविंग अनुभव देता है।

पॉवरट्रैक डिजिट्रैक पीपी 41i खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

कई लोग सिर्फ पड़ोसी का ट्रैक्टर देखकर वही मॉडल खरीद लेते हैं। बाद में पता चलता है कि उनके काम के हिसाब से वो सही था ही नहीं। अगर आपकी जमीन 5 से 15 एकड़ के बीच है और खेती के साथ ट्रॉली वाला काम भी चलता है, तब यह ट्रैक्टर समझदारी वाला ऑप्शन बन सकता है। 

लेकिन खरीदने से पहले टेस्ट ड्राइव जरूर लेना। सीट पर बैठो, गियर बदलो, स्टेयरिंग घुमाओ… तभी पता चलता है ट्रैक्टर अपने हिसाब का है या नहीं।

पॉवरट्रैक डिजिट्रैक पीपी 41i किसानों के लिए सही विकल्प है?

ट्रैक्टर का असली टेस्ट शो-रूम में नहीं, खेत में होता है। पॉवरट्रैक डिजिट्रैक पीपी 41i उन किसानों को पसंद आ सकता है जिन्हें एक ऐसा ट्रैक्टर चाहिए जो खेत में मेहनत भी करे, सड़क पर वजन भी खींचे और हर दूसरे दिन मैकेनिक के पास ले जाने की नौबत भी न आए।

ट्रैक्टर ज्ञान - सही जानकारी, मिलेगी यहीं

ट्रैक्टर खरीदना एक बड़ा फैसला है। इसलिए ट्रैक्टर ज्ञान, भारत की सबसे प्रभावशाली एग्रीटेक वॉइस, आप तक पहुँचती है सबसे सही ट्रैक्टर रिव्यू, ट्रैक्टर कीमत की जानकारी और कम्पेरिज़न।

Read More Blogs

ट्रैक्टर कब खरीदें ताकि सबसे कम कीमत में मिले image

नया ट्रैक्टर खरीदना हर किसान के लिए बड़ा फैसला होता है। इसमें आपके खून-पसीने की कमाई लगती है, इसलिए सिर्फ सही मॉडल चुनना ही जरूरी नहीं है, बल्कि सही समय पर खरीदना भी उतना ही इम्पोर्टेन्ट है। अगर ट्रैक्टर खरीदने की टाइमिंग...

Top 3 IoTech drones in India for modern farming image

IoTech is a trusted name in the world of drones. Their agriculture drones are becoming useful on Indian farms because they cut time, labor, water use, and chemical wastage. Today, we will discuss the top 3 IoTech drones that farmers engaged in...

ई-ट्रैक्टर खरीदने पर मिल रही लाखों की सब्सिडी, जानिए कैसे करें आवेदन image

बढ़ती डीजल की कीमतों के बीच हरियाणा सरकार की ये नई योजना किसानों के लिए राहत वाली खबर हो सकती है। हरियाणा सरकार द्वारा हाल ही में घोषणा की गई है कि अब किसानों को इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर खरीदने पर अच्छी-खासी सब्सिडी दी...

Write Your Comment About नया पॉवरट्रैक डिजिट्रैक पीपी 41i - कीमत और पॉवर में है सबका बॉस

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon