धान की सीधी बुवाई करने पर सरकार देगी ₹4,500 प्रति एकड़

धान की सीधी बुवाई करने पर सरकार देगी ₹4,500 प्रति एकड़ image
By Khushbu RajputMay 25, 2026 02:00 PM

Table of Content

हरियाणा के किसान भाईयों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ रही है! अगर आप इस सीजन में धान (चावल) लगाने की सोच रहे हैं, तो सरकार आपके बैंक खाते में सीधे ₹4,500 भेजने की तैयारी में है। नायब सरकार की यह शानदार स्कीम आपके पैसे भी बचाएगी और खेती को आसान भी बनाएगी। चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है और आपको इसका फायदा कैसे मिलेगा।

पानी को बचाना है, DSR तकनीक अपनाना है

असल में, करनाल के कृषि विभाग और पूरी हरियाणा सरकार का ध्यान इस समय लगातार नीचे जा रहे ग्राउंड वाटर लेवल को सुधारने पर है। ट्रेडिशनल तरीके से धान लगाने में पानी बहुत ज्यादा बर्बाद होता है। इसी को देखते हुए कृषि उप निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने किसानों से DSR (डायरेक्ट सीडेड राइस - धान की सीधी बिजाई) अपनाने की अपील की है। सरकार ने अकेले करनाल जिले में ही 30 हजार एकड़ में सीधी बिजाई कराने का टारगेट रखा है।

बस करना होगा यह छोटा सा काम

अगर आप भी प्रति एकड़ ₹4,500 का अनुदान पाना चाहते हैं, तो आपको बस 15 जून 2026 तक 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर जाकर अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यह पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इसके अलावा, अगर आप चावल की सीधी बिजाई करने वाली DSR मशीन खरीदते हैं, तो सरकार उस पर 50% तक की सब्सिडी भी दे रही है।

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

जब बात खेती-किसानी और ट्रैक्टरों से जुड़ी सही जानकारी की हो, तो देश भर के लाखों किसान टैक्टर ज्ञान पर ही आंख बंद करके भरोसा करते हैं। हम आपको सरकारी योजनाओं से लेकर ट्रैक्टरों की सही कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और एक्सपर्ट रिव्यू बिल्कुल आसान और सटीक भाषा में पहुंचाते हैं। हमारा मकसद सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि देश के किसानों को सही तकनीक और योजनाओं से जोड़कर उनकी जेब को फायदा पहुंचाना है।

Write Your Comment About धान की सीधी बुवाई करने पर सरकार देगी ₹4,500 प्रति एकड़

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon