न्यू हॉलैंड के टॉप 3 ट्रैक्टर, जिनकी कीमत है ₹8 लाख से कम

न्यू हॉलैंड के टॉप 3 ट्रैक्टर, जिनकी कीमत है ₹8 लाख से कम image
By Khushbu RajputNov 23, 2026 09:41 AM

Table of Content

ट्रैक्टर खरीदना हर किसान के लिए बड़ा फैसला होता है। एक तरफ बजट देखना होता है, तो दूसरी तरफ यह भी कि मशीन खेत में सालों तक साथ दे। न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर उन ब्रांडों में से है जिन पर किसान भरोसा करते आए हैं। 40-50 एचपी के इस सेगमेंट में इसके कई मॉडल बजट वाले दाम में अच्छी ताकत देते हैं। आइए ऐसे तीन ट्रैक्टरों के बारे में जानते हैं।

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

सबसे पहले अपनी ज़रूरत समझें। अगर काम जुताई, ट्रॉली और आम खेती का है, तो 2WD काफी रहता है। भारी मिट्टी या गीले खेत में 4WD ज़्यादा काम आता है, पर उसकी कीमत भी बढ़ जाती है। दूसरी बात, HP के साथ पीटीओ पावर भी देखें। रोटावेटर या थ्रेशर जैसे औज़ारों के लिए असली ताकत पीटीओ पावर से तय होती है।

तीसरी बात कीमत की है। अलग-अलग वेबसाइटों पर एक ही ट्रैक्टर की कीमत थोड़ी अलग दिखती है, और राज्य के टैक्स, आरटीओ और बीमा जुड़ने के बाद ऑन-रोड कीमत और बढ़ जाती है। इसलिए दो-तीन डीलरों से कोटेशन ज़रूर लें। साथ ही टेस्ट ड्राइव लें, वारंटी की शर्तें लिखित में मांगें और अपने इलाके में सर्विस सेंटर की दूरी पता कर लें।

8 लाख से कम कीमत में न्यू हॉलैंड के टॉप 3 ट्रैक्टर

1. न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स सुपर

New holland 3630 TX Super

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स सुपर इस लिस्ट का सबसे ताकतवर 2WD मॉडल है। इसमें 3-सिलेंडर का इंजन है, जो 50 HP कैटेगरी का है। इंजन क्षमता लगभग 2931 सीसी है और पीटीओ पावर 46 HP के आसपास मानी जाती है। गियरबॉक्स 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स का है। 

डबल क्लच और इंडिपेंडेंट क्लच लीवर मिलने से रोटावेटर या थ्रेशर जैसे इम्प्लीमेंट्स चलाना आसान होता है। इसका फ्यूल टैंक लगभग 60 लीटर का है। रियल ऑयल इमर्स्ड मल्टी-डिस्क ब्रेक्स और पावर स्टीयरिंग इसे लंबे काम में आरामदायक बनाते हैं। कंपनी इस पर 6 साल की T-वारंटी का दावा करती है। 

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स सुपर की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

2. न्यू हॉलैंड 3600 2 टीएक्स सुपर 4WD

New holland 3600 2 TX Super 4WD

अगर आपको चारों पहियों की ताकत चाहिए, तो न्यू हॉलैंड 3600 2 टीएक्स सुपर 4WD बेस्ट है। इसमें भी लगभग 49.5 HP का इंजन, डबल क्लच और इंडिपेंडेंट क्लच लीवर मिलता है। 

गियरबॉक्स 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स का है, और 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स/16 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स/16 फॉरवर्ड + 16 रिवर्स के ऑप्शन्स भी है। 4WD की वजह से गीली या भारी मिट्टी में इसकी पकड़ बेहतर रहती है। इसमें पावर स्टीयरिंग है और कंपनी 6 साल की वारंटी का दावा करती है। 

न्यू हॉलैंड 3600 2 टीएक्स सुपर 4WD की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

3. न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स

New holland 3230 TX

न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स 42 HP का ट्रैक्टर है, जो छोटे और मध्यम खेतों के लिए ठीक बैठता है। इसमें 3 सिलेंडर, लगभग 2500 CC का इंजन और 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स गियर मिलते हैं। पीटीओ पावर करीब 39 HP है। इसमें सॉफ्टेक क्लच और पावर स्टीयरिंग हैं। ब्रेक ऑयल-इमर्स्ड मल्टी-डिस्क हैं, जो कम घिसते हैं।

न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

न्यू हॉलैंड के इन 3 ट्रैक्टरों की तुलना

मॉडल HP ड्राइव लिफ्टिंग क्षमता गियर व्हील बेस
न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स सुपर 50 2WD 1700 किलो 8F + 2R 2045 मिमी
न्यू हॉलैंड 3600 2 टीएक्स सुपर 4WD 49.5 4WD 1800 किलो 8F + 2R 2040 मिमी
न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स 42 2WD/4WD 1800 किलो 8F + 8R 1920 मिमी

न्यू हॉलैंड का कौन सा ट्रैक्टर आपके लिए सबसे अच्छा है?

  • अगर बजट सबसे बड़ी चिंता है और खेत छोटा या मध्यम है, तो न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स (या 3230 टीएक्स सुपर) सही रहेगा। इसकी कीमत कम है और आम खेती के काम आराम से निपट जाते हैं।
  • अगर आपको 50 HP के करीब ताकत चाहिए और बजट ₹8 लाख के आसपास है, तो न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर अच्छा ऑप्शन है। इसका डबल क्लच और इंडिपेंडेंट पीटीओ रोटावेटर और थ्रेशर जैसे औज़ारों के लिए काम का है।
  • और अगर आपके खेत की मिट्टी भारी है, खेत अक्सर गीले रहते हैं या आप ज़्यादा खिंचाव वाले काम करते हैं, तो 4WD वाला न्यू हॉलैंड 3600 2 TX सुपर 4WD बेहतर रहेगा। बस इसके लिए आपको बजट थोड़ा बढ़ाना पड़ सकता है।

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ट्रैक्टर ज्ञान किसानों की अपनी वेबसाइट है, जहां ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों की जानकारी आसान भाषा में मिलती है। यहां आपको नए और पुराने ट्रैक्टरों की कीमत, फीचर्स, रिव्यू और तुलना एक ही जगह मिल जाती है। साथ ही अपने इलाके के डीलर तक पहुंचना भी आसान होता है। 

हमारा मकसद है कि हर किसान भाई सही जानकारी के साथ, बिना ठगे जाने के डर के, अपने लिए सही ट्रैक्टर चुन सके। न्यू हॉलैंड या किसी भी दूसरे ट्रैक्टर के बारे में जानना हो, तो ट्रैक्टर ज्ञान से जुड़े रहिए।

Read More Blogs

Top 3 JK Shresth Plus Tractor Tyres in India: Price and Features image

JK Shresth Plus tyres are more than your regular tractor tyres. They are built from premium material and offer more grips. They are designed to pull the plough, carry the trolley, and hold the tractor steady in wet or hard soil efficiently. 

If...

स्वराज टारगेट 625 4WD की कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी image

अगर आप बाग-बगीचे, अंगूर, अनार, आम या गन्ने की कतारों के बीच काम करने के लिए एक छोटा, मजबूत और भरोसेमंद ट्रैक्टर ढूंढ रहे हैं, तो स्वराज टारगेट 625 4WD आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह स्वराज ट्रैक्टर्स की...

Mahindra 585 Yuvo Tech Plus 4WD Tractor: A Closer Look at Its Features, Price & Performance image

The Mahindra Yuvo Tech Plus series is a modern range of tractors from Mahindra for Indian farmers who are looking for power and comfort together. One of the best in this series is the Mahindra 585 Yuvo Tech Plus 4WD. This is...

Write Your Comment About न्यू हॉलैंड के टॉप 3 ट्रैक्टर, जिनकी कीमत है ₹8 लाख से कम

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon