सेकेंड हैंड मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर: टॉप 7 मॉडल और उनकी कीमतें

सेकेंड हैंड मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर: टॉप 7 मॉडल और उनकी कीमतें image
By Khushbu RajputJun 08, 2026 02:02 PM

Table of Content

भारतीय खेती में अगर भरोसेमंद ट्रैक्टरों की बात हो, तो मैसी फर्ग्यूसन (Massey Ferguson) का नाम अपने आप जुबान पर आ जाता है। दमदार इंजन, बढ़िया माइलेज और गजब की रीसेल वैल्यू की वजह से यह ब्रांड बरसों से हमारे किसान भाईयों के दिलों पर राज कर रहा है।

लेकिन आज के दौर में महंगाई इतनी बढ़ गई है कि हर किसी के लिए ब्रैंड न्यू ट्रैक्टर खरीदना मुमकिन नहीं होता। ऐसे में कई समझदार किसान सेकेंड हैंड ट्रैक्टर लेने को एक बेहतरीन ऑप्शन मानते हैं। कम बजट में एक मजबूत ट्रैक्टर मिल जाए, तो खेती का काम भी बिना रुके चलता रहता है और जेब पर भी फालतू का बोझ नहीं चढ़ता।

पर हाँ, पुराना ट्रैक्टर खरीदते समय अगर आँखें बंद रखीं, तो बाद में वह "सस्ते का सौदा महंगा" पड़ सकता है। पर सेकेंड हैंड मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं, पर उनको खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातें याद रखना बहुत जरूरी है। 

सेकेंड हैंड मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

जब भी आप पुराना ट्रैक्टर देखने किसी डीलर या किसान के पास जाएं, तो इन 5 पॉइंट्स को जरूर याद रखें:

  • आरसी, इंश्योरेंस, टैक्स और मालिकाना दस्तावेज ठीक से देख लें। यह भी पता कर लें कि ट्रैक्टर पर कोई पुराना लोन या चालान तो बाकी नहीं है।
  • नए टायर लगवाना सस्ता काम नहीं है। ट्रैक्टर के टायरों में कितनी ग्रिप बची है, यह जरूर देखें। अगर टायर काफी घिस चुके हैं, तो उसी हिसाब से दाम कम करवाने की कोशिश करें।
  • ट्रैक्टर स्टार्ट करके उसकी आवाज ध्यान से सुनें। इंजन स्मूथ चलना चाहिए। अगर साइलेंसर से बहुत ज्यादा काला या सफेद धुआं निकल रहा है, तो समझ लीजिए कि इंजन में खर्चा आ सकता है।
  • अगर ट्रैक्टर रोटावेटर या कल्टीवेटर जैसे भारी इम्प्लीमेंट्स उठाने में दिक्कत कर रहा है, तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है। इसलिए हाइड्रोलिक सिस्टम और पीटीओ दोनों को चलाकर जरूर देखें।
  • ट्रैक्टर कितने घंटे चला है, इससे उसकी ओरिजिनल कंडीशन का अंदाजा लग जाता है। सामान्य तौर पर 2000 से 4000 घंटे चला ट्रैक्टर अगर अच्छी तरह मेंटेन किया गया हो, तो बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।

टॉप 7 सेकेंड हैंड मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर और उनकी कीमतें

पुराने ट्रैक्टर बाजार में मैसी फर्ग्यूसन के कुछ चुनिंदा मॉडल्स की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है। आइए उनकी संभावित कीमतों पर एक नजर डालते हैं:

1. सेकेंड हैंड मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई 

यह भारत के सबसे सफल और लोकप्रिय ट्रैक्टरों में से एक है। 42 एचपी कैटेगरी का यह ट्रैक्टर खेती के हर छोटे-बड़े काम जैसे जुताई, ढुलाई और थ्रेशर चलाने के लिए बेहतरीन माना जाता है। 

  • रनिंग घंटे: 0-1000
  • आरसी अवेलेबल: हाँ
  • लोकेशन: रेवाड़ी, हरियाणा
  • आरटीओ नंबर: HR81D5550
सेकेंड हैंड मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

2. सेकेंड हैंड मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई प्लेनेटरी प्लस 

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई का यह एडवांस्ड वर्जन प्लैनेटरी गियर सिस्टम के साथ आता है, जो भारी लोड खींचते समय एक्सल पर दबाव कम करता है। इसकी रीसेल मार्केट में भारी डिमांड रहती है।

  • रनिंग घंटे: 0-1000
  • आरसी अवेलेबल: हाँ
  • लोकेशन: भंडारा, महाराष्ट्र
  • आरटीओ नंबर: MH36AL1078
सेकेंड हैंड मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई प्लेनेटरी प्लस की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

3. सेकेंड हैंड मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई 

मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई 50 एचपी सेगमेंट का एक बेहद दमदार ट्रैक्टर है। अगर आपकी जमीन सख्त है या आप बड़े इम्प्लीमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो यह ट्रैक्टर आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है।

  • रनिंग घंटे: 2000-3000
  • आरसी अवेलेबल: हाँ
  • लोकेशन: रेवाड़ी हरियाणा
  • आरटीओ नंबर: RJ02RG4650 
सेकेंड हैंड मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

4. सेकेंड हैंड मैसी फर्ग्यूसन 241 डायनाट्रेक 

डायनाट्रैक सीरीज अपने एडजस्टेबल व्हीलबेस और बेहतरीन टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती है। मैसी फर्ग्यूसन 241 डायनाट्रेक खेती के साथ-साथ कमर्शियल कामों के लिए भी बहुत पसंद किया जाता है।

  • रनिंग घंटे: 2000-3000
  • आरसी अवेलेबल: हाँ
  • लोकेशन: अलवर, राजस्थान
  • आरटीओ नंबर: HR81D5550
सेकेंड हैंड मैसी फर्ग्यूसन 241 डायनाट्रेक की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

5. सेकेंड हैंड मैसी फर्ग्यूसन 9500 4डब्ल्यूडी स्मार्ट 

भारी कामों, बड़े रोटावेटर, रीपर या कंबाइन हार्वेस्टर चलाने के लिए यह 50 एचपी का 4-व्हील ड्राइव ट्रैक्टर एक सुपरपावर है। पुराने बाजार में यह उन किसानों की पहली पसंद है जिन्हें ज्यादा पावर चाहिए।

  • रनिंग घंटे: 1000-2000
  • आरसी अवेलेबल: हाँ
  • लोकेशन: भिवानी, हरियाणा
  • आरटीओ नंबर: HR19Q8320
सेकेंड हैंड मैसी फर्ग्यूसन 9500 4WD स्मार्ट की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

6. सेकेंड हैंड मैसी फर्ग्यूसन 6028 मैक्सप्रो वाइड ट्रैक 

अगर आप बागवानी या अंगूर और गन्ने की खेती करते हैं, तो यह 28 एचपी का मिनी ट्रैक्टर आपके लिए एकदम परफेक्ट है। छोटा होने के बावजूद यह 4WD क्षमता के साथ आता है।

  • रनिंग घंटे: 0-1000
  • आरसी अवेलेबल: हाँ
  • लोकेशन: नांदेड़ महाराष्ट्र
  • आरटीओ नंबर: MH26BX5136
सेकेंड हैंड मैसी फर्ग्यूसन 6028 मैक्सप्रो वाइड ट्रैक की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

7. सेकेंड हैंड मैसी फर्ग्यूसन 5245 DI 4WD

यह 50 एचपी श्रेणी का एक शक्तिशाली 4WD ट्रैक्टर है, जो जुताई, रोटावेटर, कल्टीवेटर और भारी कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसकी फोर-व्हील ड्राइव तकनीक खेतों में बेहतर ग्रिप और उच्च प्रदर्शन प्रदान करती है।

  • रनिंग घंटे: 0-1000
  • आरसी अवेलेबल: हाँ
  • लोकेशन: नागपुर, महाराष्ट्र
  • आरटीओ नंबर: MH40CC8787
सेकेंड हैंड मैसी फर्ग्यूसन 5245 DI 4WD की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

सेकेंड हैंड मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर खरीदना आपके लिए सही है?

जी हाँ, पुराना मैसी ट्रैक्टर खरीदना बिल्कुल सही सौदा है! बशर्ते आपको ट्रैक्टर अच्छी कंडीशन में मिले। नया ट्रैक्टर लेकर हर महीने भारी-भरकम ईएमआई (EMI) के तनाव में जीने से कहीं बेहतर है कि आप एक अच्छा पुराना ट्रैक्टर लें। मैसी ब्रांड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके स्पेयर पार्ट्स देशभर में आसानी से मिल जाते हैं। इससे आपको ट्रैक्टर खरीदने के बाद मेंटेनेंस के लिए परेशान होने की ज़रूरत नहीं। 

ट्रैक्टर ज्ञान की सलाह

एक छोटी सी सलाह जो आपके खून-पसीने के लाखों रुपये बचा सकती है, कभी भी सेकेंड हैंड ट्रैक्टर को सिर्फ देखकर या सेलर की बातों में आकर एडवांस न दें। ट्रैक्टर की सीट पर खुद बैठें, उसे स्टार्ट करें और कम से कम 15-20 मिनट खेत में ले जाकर चलाएं। जब इंजन गर्म होगा, तब उसकी असली कंडीशन सामने आएगी। अगर हो सके, तो अपने साथ किसी भरोसेमंद लोकल मैकेनिक को जरूर ले जाएं। 

उसकी पारखी नजर वो कमियां भी पकड़ लेगी जो हमें और आपको पहली नजर में दिखाई नहीं देतीं। और अगर आप बिना किसी धोखेधड़ी के, बिल्कुल सही दाम और वेरिफाइड सेलर्स के साथ पुराना ट्रैक्टर खोजना चाहते हैं, तो ट्रैक्टर ज्ञान आपकी राह आसान कर सकता है। यहाँ आपको देश भर के पुराने ट्रैक्टरों की सही कंडीशन और उनकी जायज मार्केट वैल्यू की सटीक जानकारी मिलती है।

Write Your Comment About सेकेंड हैंड मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर: टॉप 7 मॉडल और उनकी कीमतें

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon