अब किसानों से सीधे खरीदी जाएगी दलहन-तिलहन की पूरी उपज

अब किसानों से सीधे खरीदी जाएगी दलहन-तिलहन की पूरी उपज image
By Tractor GyanJun 24, 2026 03:47 PM

Table of Content

हमारे देश के किसान भाईयों को अक्सर फसल तैयार होने के बाद सबसे बड़ी टेंशन यही होती है कि इसे बेचे कहाँ? बिचौलिए सही दाम नहीं देते और पेमेंट के लिए महीनों चक्कर काटने पड़ते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह जी ने देश की बड़ी सहकारी संस्थाओं - नाफेड (NAFED - नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड) और एनसीसीएफ (NCCF - नेशनल कोऑपरेटिव कंस्यूमर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड) को सख्त आदेश दिया है कि वे बिचौलियों का खेल खत्म करें और सीधे किसानों से दालों (दलहन) और तिलहन का एक-एक दाना खरीदें।

48 घंटे में सीधा खाते में आएगा पैसा

इस नए नियम की सबसे खास बात यह है कि फसल बेचने के 48 घंटे के भीतर आपका पैसा सीधा आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। सरकार ने इसके लिए 2 साल का टारगेट सेट किया है ताकि देश का हर किसान बिना किसी तीसरे बंदे के, सीधे अपनी फसल सही MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर बेच सके। जब सही दाम और समय पर पैसे का भरोसा होगा, तो हमारे किसान भाई भी दिल खोलकर दालों की खेती करेंगे।

डिजिटल युग में नाफेड (NAFED) की 4 नई कमाल की पहल

नाफेड को और ज़्यादा पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए 4 नए डिजिटल पोर्टल और स्कीम्स शुरू की गई हैं:

  • ERP पोर्टल: इससे नाफेड के अंदरूनी विभागों का कामकाज और तेज़ हो जाएगा।
  • NAFEX.in पोर्टल: अब खरीदी गई फसलों की नीलामी ऑनलाइन और पूरी ईमानदारी से होगी।
  • DRISHTI पोर्टल: इससे देश में दालों और तेल के स्टॉक की लाइव (रियल-टाइम) निगरानी होगी।
  • NAFED-KALYAN फंड: यह बहुत प्यारी पहल है! नाफेड अपने मुनाफे का 1% हिस्सा किसान परिवारों के बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप के रूप में देगा।

क्यों करें 'ट्रैक्टर ज्ञान' पर भरोसा?

जब बात हो खेती-किसानी की नई योजनाओं की, तो देश के लाखों किसान आँख बंद करके सिर्फ ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा करते हैं। हम पूरी रिसर्च के साथ सटीक और व्यावहारिक जानकारी अपने किसान भाईयों तक पहुचातें हैं जो सीधे आपके मुनाफे से जुड़ी हो। ट्रैक्टर की सही कीमत से लेकर सरकार की ऐसी बड़ी नीतियों तक, हर अपडेट सबसे पहले आपको यहीं मिलती है।

Read More Blogs

New Holland launches HD and XHD series of rotavators image

New Delhi, June 23, 2026: New Holland, a brand of CNH, unveiled its new HD and XHD Series Rotary Tillers (Rotavators), manufactured at its globally benchmarked facility in Pune, further strengthening its farm mechanisation portfolio in India. The unveiling took place at...

Top 5 Electric Mini Tractors in India image

The Indian agriculture sector is undergoing rapid transformation, and electric tractors are an exciting element. Farmers are now more concerned with sustainable farming, cost-cutting and rising fuel prices and hence are turning to electric farm machinery.

Although the traditional diesel tractor is the...

जानिए, El nino के असर से धान की फसल को कैसे बचाएं image

हर साल जब धान का सीज़न आता है, तो हमारे किसान भाईयों की नज़रें आसमान पर टिकी होती हैं। मानसून अच्छा रहा तो चांदी, नहीं तो माथे पर चिंता की लकीरें। और इस बार तो मौसम वैज्ञानिक पहले ही डरा रहे हैं...

Write Your Comment About अब किसानों से सीधे खरीदी जाएगी दलहन-तिलहन की पूरी उपज

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon