पावरट्रैक यूरो 42 शौर्य: फीचर्स से कीमत तक फुल ट्रैक्टर रिव्यु

पावरट्रैक यूरो 42 शौर्य: फीचर्स से कीमत तक फुल ट्रैक्टर रिव्यु image
By Neha SharmaJun 30, 2026 12:00 PM

Table of Content

वैसे तो कुबोटा का हर एक ट्रैक्टर अपने आप में एक मिसाल है पर कुबोटा का पावरट्रैक यूरो 42 शौर्य एक ऐसा ट्रैक्टर है जो भारत के किसानों  की हर ज़रूरत को पूरा करने की  क्षमता रखता है।  40 - 45 HP श्रेणी में यह ट्रैक्टर एक अच्छा विकल्प है। तो चलिए आज हम जानते हैं पॉवरट्रैक यूरो 42 शौर्य का रिव्यू। 

पावरट्रैक यूरो 42 शौर्य का इंजन कितना पावरफुल है?

अगर पावरट्रैक यूरो 42 शौर्य के इंजन की बात करें  तो इसमें आपको मिलता है : 

  • 2.49 लीटर का 3 सिलेंडर वाला इंजन इंजन 
  • पावर आउटपुट 31.3 kW यानि 42 HP 
  • 176 Nm का टॉर्क मतलब मिट्टी सख्त हो या ट्रॉली भरी हो, इंजन दबाव में भी नहीं रुकता। 
  • इसका इंजन हल, कल्टीवेटर या रोटावेटर खींचने में दम नहीं छोड़ता।

पावरट्रैक यूरो 42 शौर्य की स्पेसिफिकेशन

  • इंजन क्षमता: 2.49 लीटर (करीब 2490 cc): बड़ा इंजन है, इसलिए भारी काम में भी दम बना रहता है।
  • पावर: 42 HP (31.3 kW) — मध्यम और भारी, दोनों तरह के इम्प्लीमेंट आसानी से चलते हैं।
  • सिलेंडर: तीन सिलेंडर से इंजन स्मूथ चलता है और कंपन कम रहता है।
  • PTO पावर: 38.1 HP:  रोटावेटर, थ्रेशर और बेलर इसी पावर पर चलते हैं।
  • गियरबॉक्स: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स, कॉन्स्टेंट मेश  जिससे खेत और सड़क, दोनों के लिए सही स्पीड मिल जाती है।
  • क्लच: IPTO (इंडिपेंडेंट PTO / डबल क्लच) जिसकी वजह से ट्रैक्टर खड़ा हो तब भी PTO चलता रहता है।
  • स्टीयरिंग: पावर स्टीयरिंग।  स्टीयरिंग हल्का रहता है, लंबे काम में हाथ नहीं थकते।
  • ड्राइव: 2WD  

पावरट्रैक यूरो 42 शौर्य की कीमत कितनी है?

पावरट्रैक यूरो 42 शौर्य की ऑन-रोड कीमत आपके राज्य, शहर, RTO, बीमा और दूसरे चार्ज जुड़ने के कारण थोड़ी  अलग-अलग सकती है।  

पावरट्रैक यूरो 42 शौर्य की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

मुख्य फीचर्स जो पावरट्रैक यूरो 42 शौर्य को खास बनाते है

  • 1600 किलो हाइड्रोलिक लिफ्ट: Sensi-1 लिफ्ट से इम्प्लीमेंट की गहराई सटीक रहती है और  एक जैसी जुताई होती है।
  • कैसेट टाइप सील: PTO, आगे और पीछे के एक्सल शाफ्ट पर लगी हैं। कीचड़ और पानी अंदर नहीं जाता। मरम्मत का खर्च कम रहता है।
  • डिफरेंशियल लॉक: गीली और ढीली मिट्टी में पकड़ बनी रहती है। पहिए फिसलते नहीं।
  • SG आयरन रियर एक्सल हाउसिंग: भारी इम्प्लीमेंट में भी मजबूती और ज्यादा लोड क्षमता देती है।
  • IPTO डबल क्लच: ट्रैक्टर खड़ा हो तब भी PTO चलता रहता है। बेलर जैसे काम में यह बहुत काम आता है।

पावरट्रैक यूरो 42 शौर्य ट्रैक्टर ईंधन दक्षता और माइलेज

पावरट्रैक यूरो 42 शौर्य ट्रैक्टर ईंधन दक्षता और माइलेज अपनी कैटेगरी में सबसे अच्छी है। यह ट्रैक्टर  बिना रुके भी लम्बे समय तक अच्छी  परफॉरमेंस देने क्षमता रखता है क्योंकि: 

  • इसका 2.49 लीटर इंजन ऊंचा टॉर्क देता है। कम RPM पर ही ताकत मिल जाती है, इसलिए इंजन को ज्यादा घूमने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे डीजल बचता है।
  • 50 लीटर का फ्यूल टैंक एक बार भरने पर लंबे समय तक काम चलता है। बार-बार डीजल भरने की जरूरत नहीं पड़ती।
  • 42 HP पावर इम्प्लीमेंट के हिसाब से सही है। इंजन ओवरलोड नहीं होता, इसलिए तेल कम जलता है।
  • एयर फिल्टर जिससे इंजन में सही जलन होगी। गंदा फिल्टर माइलेज गिरा देता है।

इंजन को कभी जरूरत से ज्यादा लोड न दें। सही गियर और समय पर सर्विस से यह ट्रैक्टर कम डीजल में ज्यादा काम देता रहेगा।

क्यों चुनें पावरट्रैक यूरो 42 शौर्य ट्रैक्टर

पावरट्रैक यूरो 42 शौर्य धान और गीले खेत वाले किसानों के लिए मजबूत विकल्प है। इससे आपको  मिलता है अच्छा टॉर्क और 38.1 HP PTO, धान के लिए खास कैसेट सीलिंग, 1600 किलो की लिफ्ट, और बेलर के लिए IPTO डबल क्लच।  

जिन किसानों को धान, पडलिंग या बेलर का काम ज्यादा करना है उनके लिए पावरट्रैक यूरो 42 शौर्य ट्रैक्टर एक बहुत अच्छा  विकल्प है।  

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ट्रैक्टर ज्ञान भारत का एक भरोसेमंद अग्रि-टेक प्लेटफार्म है जहाँ  किसानो को मिलती है हर बेस्ट ट्रैक्टर  मॉडल से जुडी ज़रूरी जानकारी। यहाँ ट्रैक्टर  स्पेसिफिकेशन भरोसेमंद और सटीक होते हैं, ट्रैक्टर कीमत और फीचर समय-समय पर अपडेट होते हैं, और ट्रैक्टर रिव्यु असली खेत के अनुभव पर आधारित होते हैं। हमारा मकसद एक ही है। किसान को साफ और सही जानकारी देना, ताकि वह बिना उलझन सही ट्रैक्टर चुन सके।

Read More Blogs

Swaraj tractors under 40 HP: Top 5 models compared image

A Swaraj tractor under 40 HP is the right fit for farmers requiring power but not needing to add bulk, fuel consumption, and costs. The tractor can be used for cultivation of small farms, orchards, interculture, hauling, sprayer operations, rotavator jobs, and...

राजस्थान में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लागू हुआ नया नियम image

राजस्थान के किसान भाईयों और ट्रैक्टर मालिकों के लिए एक बड़ी और ज़रूरी खबर है। सरकार ने नियमों में एक बड़ा फेरबदल किया है। अब आप खेती के नाम पर रजिस्टर्ड ट्रॉली से कमर्शियल माल नहीं ढो पाएंगे। 

अगर ऐसा करते हुए पकड़े...

Tractor loan approval timeline: What delays your application? image

Buying a tractor is a major investment for every farmer, and many rely on financing to make the purchase affordable. While banks and NBFCs offer attractive tractor loan options, the approval process does not always happen as quickly as expected. A tractor...

Write Your Comment About पावरट्रैक यूरो 42 शौर्य: फीचर्स से कीमत तक फुल ट्रैक्टर रिव्यु

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon