कृषि यंत्रों पर 50% सब्सिडी - जल्दी करें आवेदन!
Table of Content
अगर आप अपनी खेती को आधुनिक बनाने और नए कृषि यंत्र सब्सिडी पर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर चयनित जिलों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं इस योजना से जुड़ी हर एक जरूरी बात, ताकि आप बिना किसी परेशानी के इसका लाभ उठा सकें!
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
योजना का लाभ उठाने के लिए आपको सही समय पर आवेदन करना होगा। पोर्टल द्वारा जारी तिथियां इस प्रकार हैं:
- आवेदन की अवधि: 20 जुलाई 2026 से 28 जुलाई 2026 तक
- लॉटरी की तिथि: 29 जुलाई 2026
कौन-से यंत्र उपलब्ध हैं और DD राशि कितनी लगेगी?
इस बार चार प्रमुख मॉडर्न इम्प्लीमेंट्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन के साथ किसान भाईओं को अपने खुद के बैंक अकाउंट से डिमांड ड्राफ्ट जमा करना अनिवार्य है:
- पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर (राइडिंग टाइप): ₹15,000/- का DD
- पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर (वॉक बिहाइंड): ₹10,000/- का DD
- शुगरकेन रेटून मैनेजर: ₹5,000/- का DD
- रिजर्: ₹3,000/- का DD
ध्यान दें: यह DD संबंधित जिले के 'सहायक कृषि यंत्री' के नाम से ही बनवाना होगा। बिना धरोहर राशि वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही सरल और आसान है:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट `dbt.mpdage.org` पर विजिट करें।
- अपनी समग्र आईडी और आधार कार्ड का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन/रजिस्टर करें।
- अपनी श्रेणी (सामान्य/SC/ST/महिला) और जिस कृषि यंत्र के लिए सब्सिडी चाहिए, उसे चुनें।
- अपने ज़मीन के डाक्यूमेंट्स (B1/खसरा), बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और बनवाए गए डिमांड ड्राफ्ट की डिटेल्स फील करें व संबंधित फाइल अपलोड करें।
- सभी जानकारी की सही तरीके से जांच करके फॉर्म को सबमिट करें। सबमिट होने के बाद आवेदन नंबर सेव कर लें।
तो देर मत कीजिए, अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026 से पहले अपना आवेदन पूरा करें और खेती को अधिक सुविधाजनक बनाएं!
ट्रैक्टर ज्ञान पर ही भरोसा क्यों करें?
आज के डिजिटल दौर में गलत जानकारी के कारण किसानों का समय और पैसा दोनों खराब हो सकता है। ट्रैक्टर ज्ञान पर देश भर के किसान आंख बंद करके भरोसा करते हैं, क्योंकि यहाँ कृषि योजनाओं, सब्सिडी, ट्रैक्टर और इंप्लीमेंट्स की पूरी व निष्पक्ष जानकारी मिलती है।
Category
Read More Blogs
For every farmer, the choice of the perfect tractor is a crucial one. The best tractor must offer good performance, fuel efficiency, low maintenance and long-term reliability. Two popular models in the 35 HP category are the John Deere 3036 E and...
Indian farmers can opt for a subsidy by the government or a tractor loan to lessen the burden on their finances while buying the tractor. So, which one should a farmer choose? Let’s figure it out together.
What Is a Government Subsidy...
A tractor is one of the biggest investments a farmer makes, and protecting it is just as important as buying it. While many farmers focus on engine power, features, and price, they often overlook the importance of choosing the right tractor insurance....
Write Your Comment About कृषि यंत्रों पर 50% सब्सिडी - जल्दी करें आवेदन!
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
26 May 2026
26 May 2026
29 Jul 2025
08 Sep 2025
17 Jun 2026
30 Jul 2025
19 May 2026
01 Jun 2026
15 Jun 2026
30 Jul 2025
09 Feb 2026
19 Mar 2026
18 May 2026
26 Dec 2025











.webp&w=2048&q=75)










.webp&w=2048&q=75)
.webp&w=2048&q=75)




























