महिला किसानों को मिलेगा ₹10,000 DBT बोनस

महिला किसानों को मिलेगा ₹10,000 DBT बोनस image
By Neha SharmaJul 24, 2026 04:55 PM

Table of Content

देश की महिला किसानों के लिए एक बड़ी खबर है। नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया ने आत्मनिर्भर दलहन  स्कीम जारी की है जिसके अंतर्गत महिला किसानों को  ₹10000 का बोनस दिया जाएगा और यह बोनस डीबीटी के जरिए सीधा उनके बैंक खातों में दिया जाएगा।  

यह घोषणा क्यों की गई?

साल 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष (IYWF) के रूप में मनाया जा रहा है। इसी मौके पर NCCF ने यह कदम उठाया है। NCCF एक सरकारी सहकारी संस्था है जो किसानों से दाल जैसी फसलें खरीदने का काम करती है। 

NCCF ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दालों की खरीद में महिला किसानों का बहुत बड़ा योगदान है, और यह बोनस उसी योगदान को सम्मान देने के लिए है। 

किसानों को इससे क्या फायदा होगा?

इस बोनस का मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं दाल की खेती और सरकारी खरीद में हिस्सा लें। जो महिला किसान अरहर, चना, मूंग, उड़द जैसी दालें उगाती हैं और सहकारी संस्थाओं के जरिए बेचती हैं, उन्हें आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा। 

कैसे पाए यह बोनस ? 

अगर आप महिला किसान हैं और दाल की खेती करती हैं, तो अपने नजदीकी सहकारी समिति या NCCF खरीद केंद्र से संपर्क करें। आप ऑनलाइन भी रजिस्ट्रेशन कर सकतें है।  

  • e-Samyukti पोर्टल या NCCF इंडिया ऐप डाउनलोड करें 
  • बैंक अकाउंट में DBT चालू करवाएं 
  • रजिस्ट्रेशन के समय अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक और ज़मीन के मालिकाना हक के कागज़ात दें
  • अपनी कटी हुई तुअर, उड़द, मसूर या चना की फ़सल को NCCF के आधिकारिक खरीद केंद्र पर लाएँ
  • तय MSP पेमेंट और ₹10,000 का बोनस सीधे DBT के ज़रिए आपके बैंक अकाउंट में पाएं 

आखिर में 

सरकार और सहकारी संस्थाएं अब महिला किसानों को आगे लाने पर जोर दे रही हैं। ₹10,000 का यह बोनस छोटी रकम नहीं है। इससे बीज, खाद या अगली फसल की तैयारी में मदद मिल सकती है। दाल उगाने वाली महिला किसान इस मौके का पूरा फायदा उठाएं।

ट्रैक्टर ज्ञान ही क्यों?

ट्रैक्टर ज्ञान एक व्यापक एग्री-टेक प्लेटफ़ॉर्म है जो देश भर के किसानों के लिए हर ज़रूरी सरकारी योजना के बारे में सटीक जानकारी देता है। यहाँ उन्हें हर सरकारी योजना की जानकारी सबसे पहले मिलती है।

Read More Blogs

Corn Silage: What is it and why is it important for dairy farmers? image

Corn silage has become one of the most valuable fodder options for dairy farmers because it provides nutritious feed throughout the year. As green fodder availability changes with the seasons, preserving maize as silage helps maintain a steady supply of quality feed...

3 Best John Deere ploughs with price & key features image

Plough is the very first piece of equipment needed by the farmer before planting. This is the equipment that cuts, tills, and loosens the soil to make it fit for planting. There are various high-end plough implements available in the market by...

Why Swaraj 717 is the best 15 HP mini tractor for small farms? image

Small and marginal farmers would require a compact tractor which provides good performance at minimum cost. The Swaraj 717 is a very famous mini tractor in India for its ease of use, fuel efficiency and versatility in many agricultural tasks. This...

Write Your Comment About महिला किसानों को मिलेगा ₹10,000 DBT बोनस

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon