मैसी फर्ग्यूसन 1035 के बेस्ट 5 ट्रैक्टर वेरिएंट कीमत और फीचर्स के साथ

मैसी फर्ग्यूसन 1035 के बेस्ट 5 ट्रैक्टर वेरिएंट कीमत और फीचर्स के साथ image
By Khushbu RajputJul 25, 2026 02:00 PM

Table of Content

जब भी भारत के खेतों में भरोसे, मजबूत खिंचाई और लंबे साथ की बात होती है, तो मैसी फर्ग्यूसन का नाम खुद-ब-खुद जुबान पर आ जाता है। खासकर 35 से 40 एचपी वाली कैटेगरी में मैसी फर्ग्यूसन 1035 की जो धाक है, वो किसी से छिपी नहीं है। चाहे खेत की गहरी जुताई हो, थ्रेशर का काम हो या फिर भारी ट्रॉली खींचनी हो, इस ट्रैक्टर ने सालों से किसानों की जेब और मेहनत दोनों को संभाला है।

लेकिन मैसी 1035 तो एक नहीं, बल्कि कई अलग-अलग वेरिएंट्स में आता है। अब ऐसे में उलझन होना लाजमी है कि भाई, आखिर कौन-सा मॉडल हमारे खेत और बजट के हिसाब से बिल्कुल खरा उतरेगा? अगर आप भी यही सोचकर परेशान हैं, तो टेंशन छोड़िए। इस पोस्ट में हम मैसी 1035 के टॉप 5 वेरिएंट्स की पूरी जानकारी, उनकी खासियत और सही कीमत के बारे में करेंगे।

मैसी फर्ग्यूसन 1035 खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखें? 

  • खेत की मिट्टी और काम: अगर जमीन कम है और हल्का-फुल्का काम है, तो ज्यादा पावर वाला मॉडल लेकर डीजल फूंकने की जरूरत नहीं है। वहीं अगर भारी कल्टीवेटर या रोटावेटर चलाना है, तो दमदार गियर वाला ट्रैक्टर ही लें।
  • सही HP का चुनाव: मैसी फर्ग्युसन 1035 सीरीज आपको 36 HP से लेकर 40 HP तक के ट्रैक्टर ऑप्शन देती है। अपनी जरूरत से कम या ज्यादा HP चुनना सीधे आपके डीजल के खर्च पर भारी पड़ेगा।
  • गियर और ब्रेक: क्या आपको भारी लोडिंग के लिए प्लैनेटरी ड्राइव चाहिए या साधारण सेंटर शिफ्ट गियर से काम चल जाएगा? सुरक्षा और ढलान पर पकड़ के लिए ऑइल इमर्स्ड ब्रेक्स हमेशा बेहतर रहते हैं।
  • बजट और रीसेल वैल्यू: मैसी ट्रैक्टर्स की एक अच्छी बात यह है कि बाजार में पुराना होने पर भी इनके दाम अच्छे मिल जाते हैं। फिर भी, अपने शुरुआती बजट को ध्यान में रखकर ही मॉडल चुनें।

मैसी फर्ग्यूसन 1035 के टॉप 5 वेरिएंट 

1 मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई प्लैनेटरी प्लस 

इसे आप 1035 सीरीज का 'राजा' कह सकते हैं। इसमें रियर एक्सल के लिए प्लैनेटरी ड्राइव तकनीक दी गई है, जो ज्यादातर बड़े ट्रैक्टरों में देखने को मिलती है।

  • भारी काम में भी टायरों की स्लिप ना के बराबर होती है।
  • आधुनिक कृषि उपकरण और हैवी लोडिंग के लिए परफेक्ट।
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई प्लैनेटरी प्लस की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

2 मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई टनर 

अगर आपका मन सिर्फ खेती तक सीमित नहीं है और आप ट्रैक्टर को कमर्शियल काम (जैसे ईंट, रेत, बजरी ढोने) में लगाना चाहते हैं, तो टनर से बेहतर कुछ नहीं।

  • बेहद मजबूत बॉडी।
  • ईंट-भट्ठे, भारी ट्रॉली और रोड ट्रांसपोर्ट के लिए बेस्ट।
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई टनर की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

3 मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई सुपर प्लस 

अगर आपको पूरे-पूरे दिन खेत में पसीना बहाना पड़ता है, तो सुपर प्लस आपके लिए है। इसमें पावर के साथ-साथ ड्राइवर के आराम का पूरा ख्याल रखा गया है।

  • ऑइल इमर्स्ड ब्रेक्स और आरामदायक सीट।
  • थ्रेशर, रीपर और लगातार चलने वाले हैवी काम के लिए उपयोगी l
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई सुपर प्लस की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

4 मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई महाशक्ति

नाम में ही 'महाशक्ति' है तो काम भी वैसा ही है। इस मॉडल को थोड़ा पावरफुल बनाया गया है ताकि भारी उपकरणों को उठाने में ट्रैक्टर कमज़ोर ना पड़े। 

  • मजबूत हाइड्रोलिक्स।
  • रोटावेटर और मध्यम वजन वाली ट्रॉली खींचने में बेस्ट
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई महाशक्ति की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

5 मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई 

यह मैसी का सबसे पुराना और सबसे ज्यादा आजमाया हुआ मॉडल है। जो किसान भाई कम बजट में बिना किसी फालतू तामझाम के सीधा-साधा और टिकाऊ ट्रैक्टर चाहते हैं, उनकी पहली पसंद यही बनता है।

  • कम मेंटेनेंस और जबरदस्त डीजल की बचत।
  • कल्टीवेटर, हल और नॉर्मल ट्रॉली के लिए उपयोगी।
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

मैसी फर्ग्यूसन 1035 के सभी वेरिएंट की तुलना 

फीचर्स / मॉडल MF 1035 DI MF 1035 DI महाशक्ति MF 1035 DI सुपर प्लस MF 1035 DI टनर

MF 1035 DI प्लैनेटरी प्लस

इंजन पावर (HP) 36 एचपी 39 एचपी 40 एचपी 40 एचपी 40 एचपी
सिलेंडर की संख्या 3 3 3 3 3
गियर की गिनती 6 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स

8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स/ 10 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स

फ्यूल टैंक 47 लीटर 47 लीटर 47 लीटर 55 लीटर 47 लीटर
लिफ्टिंग कैपेसिटी 1100 किलो 1300 किलो 1100 किलो 1100 किलो 1100 किलो
स्टीयरिंग ऑप्शन मैन्युअल मैन्युअल मैन्युअल/
पावर
मैन्युअल मैन्युअल/
पावर

कौन-सा मैसी फर्ग्यूसन 1035 वेरिएंट आपके लिए सबसे अच्छा है? 

  • कम जमीन और सीमित काम के लिए: अगर आपकी खेती साधारण है और बजट टाइट है, तो मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI या महाशक्ति वेरिएंट सबसे किफायती और समझदारी भरा फैसला होगा।
  • दिनभर का काम और रोटावेटर के लिए: अगर लंबे समय तक खेत में काम करना है, तो मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI सुपर प्लस में आपको पावर और आराम दोनों मिल जाएगा।
  • भारी ढुलाई के लिए: अगर आपका मुख्य काम ट्रॉली खींचना है, तो बिना ज्यादा सोचे मैसी फर्ग्यूसन टोनर या प्लेनेटरी प्लस मॉडल की तरफ जाएं।

क्यों भरोसा करें ट्रैक्टर ज्ञान पर?

मैसी फर्ग्यूसन का हर मॉडल अपनी जगह बेहतरीन है। लेकिन ट्रैक्टर ज्ञान की सलाह रहेगी कि कोई भी मॉडल फाइनल करने से पहले अपनी नजदीकी मैसी डीलरशिप पर जाकर खुद बैठकर टेस्ट ड्राइव जरूर लें! और मैसी फर्ग्यूसन के अन्य सभी ट्रैक्टर मॉडल्स की सम्पूर्ण जानकारी और लेटेस्ट जानकारी के लिए ट्रैक्टर ज्ञान से जुड़ें रहें क्योंकि जानकारी सही मिलेगी यही। 

Read More Blogs

Monsoon tractor maintenance tips every farmer should know image

The monsoon season is one of the busiest periods for Indian farmers. From land preparation to sowing operations, tractors work continuously in muddy and wet conditions. While rainfall supports crop growth, it can also affect your tractor's performance if proper care is...

5 Popular TVS eurogrip tractor tyres with price & features image

TVS Eurogrip tyres are produced through the combination of the best research and development technologies available in Europe and India, and the tyres are popular among farmers because of their durability in harsh field and road conditions. In today's article, we...

Eicher 280 Plus 4WD vs Farmtrac 26 Atom: HP, price & features comparision image

The selection of the appropriate equipment has the potential of improving the production efficiency, operating costs, and productivity of a farm. Eicher 280 Plus 4WD is a favored option for small and medium farming operations besides the Farmtrac 26 Atom,...

Write Your Comment About मैसी फर्ग्यूसन 1035 के बेस्ट 5 ट्रैक्टर वेरिएंट कीमत और फीचर्स के साथ

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon