स्वराज 855 एफई प्रोटेक vs आयशर 551 सुपर प्लस प्राइमा जी3 कौन-सा ट्रैक्टर है बेहतर

स्वराज 855 एफई प्रोटेक vs आयशर 551 सुपर प्लस प्राइमा जी3 कौन-सा ट्रैक्टर है बेहतर image
By Khushbu RajputAug 06, 2026 04:00 PM

Table of Content

50 एचपी ट्रैक्टर्स भारतीय किसानों के लिए सबसे खास मानी जाती है, क्योंकि इसी रेंज में खेती के भारी-भरकम काम से लेकर मंडी तक ट्रॉली खींचने का असली दम मिलता है। 

और जब बात इस सेगमेंट की हो, तो स्वराज और आयशर दो ऐसे नाम हैं जिन पर किसान सालों से आंख बंद करके भरोसा किया जाता है। अगर आप भी स्वराज 855 FE प्रोटेक और आयशर 551 सुपर प्लस प्राइमा G3 के बीच उलझे हैं कि किस पर पैसा लगाना सही रहेगा, तो टेंशन मत लीजिए। चलिए दोनों की ग्रॉउंड रियलिटी समझते हैं।

स्वराज 855 एफई प्रोटेक vs आयशर 551 सुपर प्लस प्राइमा जी3 - प्राइस तुलना

स्वराज 855 FE प्रोटेक एक प्रीमियम और दमदार पैकेज देता है, जिसकी कीमत इसकी बड़ी लिफ्टिंग कैपेसिटी और बड़े फ्यूल टैंक को देखते हुए जायज लगती है। 

स्वराज 855 एफई प्रोटेक की प्राइस यहाँ चेक करें। 

जबकि आयशर 551 सुपर प्लस प्राइमा G3 बजट के लिहाज से थोड़ा किफायती ऑप्शन है, जो कमर्शियल हॉलेज और रोजमर्रा के कामों के लिए अच्छा तालमेल बिठाता है।

आयशर 551 सुपर प्लस प्राइमा G3 की प्राइस यहाँ चेक करें। 

स्वराज 855 एफई प्रोटेक vs आयशर 551 सुपर प्लस प्राइमा जी3 - फुल स्पेसिफिकेशन टेबल फीचर्स तुलना

स्पेसिफिकेशन स्वराज 855 एफई प्रोटेक

आयशर 551 सुपर प्लस प्राइमा जी3

इंजन डिस्प्लेसमेंट 3478 cc 3300 cc
पावर 50 HP 50 HP
सिलेंडर 3 3
गियरबॉक्स 12F + 3R/12F + 12R

8F + 2R, साइड शिफ्ट

क्लच टाइप ड्यूरा मैक्स इंडिपेंडेंट पीटीओ क्लच

सिंगल/ड्यूल/आईपीटीओ क्लच

हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी 2500 किलोग्राम 2100 किलोग्राम
फ्यूल टैंक 70 लीटर 57 लीटर
ब्रेक टाइप ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स

ऑयल इमर्स्ड मल्टी-डिस्क ब्रेक्स

स्टीयरिंग बैलंस्ड डिफरेंशियल पावर स्टीयरिंग पावर स्टीयरिंग

स्वराज 855 एफई प्रोटेक vs आयशर 551 सुपर प्लस प्राइमा जी3 – बेसिक ओवरव्यू

  • स्वराज 855 FE प्रोटेक: यह ट्रैक्टर अपनी "रफ एंड टफ" इमेज के लिए जाना जाता है। 50 एचपी रेंज का यह मॉडल सख्त मिट्टी, गहरी जुताई और भारी इंप्लीमेंट्स को बिना दबे चलाने के लिए तैयार किया गया है।
  • आयशर 551 सुपर प्लस प्राइमा G3: आयशर का यह 50 एचपी मॉडल थोड़ा मॉडर्न, स्टाइलिश और ऑल-राउंडर मिजाज का है। यह खेती के साथ-साथ कमर्शियल काम (जैसे ट्रॉली या रोड ट्रांसपोर्ट) में कमाल का परफॉर्म करता है।

पावर तुलना – कौन देता है ज्यादा दमदार इंजन?

जब खेत में कल्टीवेटर या रिवर्सिबल प्लाउ चलता है, तब असल खेल इंजन के डिस्प्लेसमेंट और टॉर्क का होता है। 

  • स्वराज 855 FE प्रोटेक: इसमें 3478 cc का बड़ा 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 210 एनएम का भारी-भरकम टॉर्क जनरेट करता है। बड़ा इंजन होने की वजह से जब इस पर भारी लोड पड़ता है, तो यह आसानी से दबता नहीं है।
  • आयशर 551 सुपर प्लस प्राइमा G3: इसमें 3300 cc का 3-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 50 HP की पूरी पावर देता है। इसका इंजन काफी रिफाइंड है और स्मूथ डिलीवरी के लिए जाना जाता है।

तो अगर आपकी जमीन काली, सख्त या भारी मिट्टी वाली है, तो स्वराज का बड़ा इंजन और टॉर्क आपको ज्यादा राहत देगा।

परफॉर्मेंस और माइलेज – खेत में कौन करेगा बेहतर काम?

स्वराज 855 एफई प्रोटेक अपनी 2500 किलो हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी के साथ भारी इम्प्लीमेंट्स को आसानी से हैंडल कर लेता है, जिससे यह डीप टिलेज और भारी ट्रॉली खींचने के काम में बेहतर साबित होता है। इसके अलावा 70 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक लंबे काम के घंटों के लिए मुफीद है।

वहीं आयशर 551 सुपर प्लस प्राइमा जी3 की लिफ्टिंग कैपेसिटी 2100 किलो है, और इसकी टॉप स्पीड करीब 33.82 किमी/घंटे तक जाती है, जो इसे हॉलेज और रोड ट्रांसपोर्ट के कामों में तेज बनाती है। अगर आपका ज्यादातर काम ट्रॉली और कमर्शियल हॉलेज से जुड़ा है, तो आयशर यहां थोड़ा आगे निकल सकता है।

कौनसा ट्रैक्टर है आपके लिए सही?

स्वराज 855 FE प्रोटेक चुनें अगर: आपके पास 15-20 एकड़ या उससे ज्यादा जमीन है, मिट्टी सख्त है, भारी इंप्लीमेंट्स (जैसे लेजर लेवलर,  बड़ा रोटावेटर या प्लाउ) चलाने हैं और आपको ज्यादा गियर ऑप्शन के साथ बिना दबे चलने वाला ट्रैक्टर चाहिए।

आयशर 551 सुपर प्लस प्राइमा G3 चुनें अगर: आपका मुख्य काम ट्रॉली खींचना, मंडी माल ले जाना या कमर्शियल यूज़ है, और आप कम बजट में एक माइलेज-फ्रेंडली व भरोसेमंद 50 HP ट्रैक्टर ढूंढ रहे हैं।

क्यों भरोसा करें ट्रैक्टर ज्ञान पर?

ट्रैक्टर ज्ञान पर आपको हर ट्रैक्टर मॉडल की एकदम सही, वेरिफाइड और निष्पक्ष जानकारी मिलती है। चाहे ऑन-रोड सही कीमत जाननी हो, दो मॉडल्स का कंपैरिजन देखना हो या साथी किसानों के असली रिव्यू पढ़ने हों, सही फैसला लेने के लिए सही प्लेटफॉर्म का होना बहुत जरूरी है।

Read More Blogs

पुराना बेलर खरीदते समय इन 7 बातों का जरूर रखें ध्यान image

अगर आप कम बजट में खेती के लिए बेलर खरीदने की सोच रहे हैं, तो सेकेंड हैंड बेलर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, बिना सही जांच-पड़ताल के पुराना बेलर खरीदने पर बार-बार मरम्मत का खर्च बढ़ सकता है और...

Top 3 Ralco Champion tractor tyres in India image

Tractor tyres play a vital part in optimal traction, fuel efficiency, and field performance. From plough fields to product transport, or work on rough terrain, correct tyres make the difference both in productivity and maintenance costs, Ralco Champion tractor tyres are...

कवच योजना को मंजूरी: किसान फिर ले सकेंगे बैंक लोन image

मध्य प्रदेश कैबिनेट ने सहकारिता विभाग (कोऑपरेटिव डिपार्टमेंट) की 'कवच योजना' को हरी झंडी दे दी है। सहकारिता मंत्री राकेश सिंह के मुताबिक, यह कदम खासतौर पर उन किसानों के लिए उठाया गया है, जिनके सहकारी कर्ज खाते किसी गड़बड़ी या प्रशासनिक...

Write Your Comment About स्वराज 855 एफई प्रोटेक vs आयशर 551 सुपर प्लस प्राइमा जी3 कौन-सा ट्रैक्टर है बेहतर

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon