न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स सुपर: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स सुपर: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन image
By Neha SharmaAug 14, 2026 01:22 PM

अगर आप 45 HP का ट्रैक्टर ढूंढ रहे हैं, तो इस कैटेगरी में न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स सुपर एक बेहतरीन विकल्प है। इसे खास तौर पर खेती, ढुलाई और खेती के अलग-अलग उपकरणों के साथ काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह 2WD और 4WD दोनों वैरिएंट में उपलब्ध है।  चलिए आज हम आपको  हॉलैंड 3230 टीएक्स सुपर की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की विस्तार से जानकारी देतें है ताकि आप यह जान सकें की इस ट्रैक्टर २ को खरीदना आपके लिए कितना फायदेमंद है।  

न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स सुपर के मुख्य स्पेसिफिकेशन

न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स सुपर के मुख्य स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार से है:

स्पेसिफिकेशन जानकारी
इंजन पावर 45 HP
इंजन मॉडल

T-IIIA, SIMPSON 325.5

इंजन क्षमता 2500 cc
सिलेंडर 3
रेटेड RPM 2200 RPM
PTO पावर 41 HP
गियर 8F+2R / 8F+8R
हाइड्रोलिक क्षमता 1800 किलोग्राम
ब्रेक

ऑयल इमर्स्ड मल्टी डिस्क

स्टीयरिंग पावर स्टीयरिंग
फ्यूल टैंक 46 लीटर
ड्राइव विकल्प 2WD और 4WD

new-holland-3230-tx-super-2wd-tractor

न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स सुपर का इंजन कितना पावरफुल है?

  • न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स सुपर का इंजन कही पावरफुल है और ऐसे होने के बहुत से कारण  हैं  जैसे कि : 
  • इसका 45 HP का T-IIIA, SIMPSON 325.5 इंजन जो एक 3 सिलेंडर 2500 cc क्षमता वाला इंजन  है और लगभग 33.83 kW की पावर देता है। एंटी क्षमता वाला इंजन 
  • खेत के रोजमर्रा के साथ कई भारी कामों में  किसानो की मदद करता  है। किसान इसका इस्तेमाल जुताई, बुवाई, कल्टीवेशन, रोटावेटर और ट्रॉली जैसे कामों के लिए किया जा सकता है।
  • 3-सिलेंडर इंजन होने की वजह से ट्रेक्टर को लगातार संतुलित पावर मिलती है। इससे किसानों के लिए अलग-अलग लोड पर काम करना आसान होता है। 
  • 2200 रेटेड RPM इंजन को खेती और परिवहन के कामों के लिए उपयोगी पावर रेंज देता है।

न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स सुपर इंजन स्पेसिफिकेशन

  • 45 HP पावर जो खेती और ढुलाई के कई कामों के लिए पर्याप्त ताकत देता है।
  • 2500 cc इंजन जो अलग-अलग लोड के दौरान उपयोगी इंजन पावर देने में मदद करता है।
  • 3 सिलेंडर लगातार और संतुलित इंजन प्रदर्शन में मदद करते हैं।
  • 2200 RPM का इंजन को खेत और सड़क के कामों के लिए उपयोगी पावर देता है।
  • 41 HP PTO जिससे कईं  प्रकार के PTO से चलने वाले कृषि उपकरणों के लिए अच्छी पावर उपलब्ध होती है।

न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स सुपर की कीमत कितनी है?

न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स सुपर  की कीमत भारत में  मॉडल्स के अनुसार अलग है।  यह कीमत राज्य, RTO, बीमा, टैक्स और डीलर के अनुसार बदल सकती है। 

न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स सुपर की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

मुख्य फीचर्स जो न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स सुपर को खास बनाते हैं

  • 8F+8R और 8F+2R गियरबॉक्स जो अलग-अलग खेत और परिवहन कार्यों के लिए ज्यादा स्पीड विकल्प देता है।
  • फूली`कांस्टेंट मैश AFD जो गियर संचालन को आसान और बेहतर बनाता है।
  • Softek क्लच जो लंबे समय तक काम करते समय क्लच ऑपरेशन को आसान बनाने के लिए दिया गया है।
  • Eptraa PTO जो 7 PTO स्पीड विकल्प के साथ आता है।
  • Independent PTO क्लच लीवर PTO उपकरण चलाते समय किसानों को बेहतर नियंत्रण देता है।
  • 1800 kg  की हाइड्रोलिक क्षमता भारी कृषि उपकरण उठाने में किसानों की मदद करती है।
  • Lift-O-Matic की मदद से इम्प्लीमेंट को उठाने और नीचे करने का काम आसान हो जाता है।
  • Multisensing और DRC Valve किसानों को खेत की जरूरत के अनुसार हाइड्रोलिक नियंत्रण में मदद करते हैं।

न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स सुपर ट्रैक्टर ईंधन दक्षता और माइलेज

न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स सुपर ट्रैक्टर का फ़्यूल माइलेज कई बातों पर निर्भर करता है, जैसे मिट्टी की स्थिति, ट्रॉली का वज़न, इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण, गियर का चुनाव, इंजन पर लोड और गाड़ी चलाने का तरीका। हालाँकि, अगर किसान ट्रैक्टर को सही तरीके से चलाएँ, तो वे अच्छा माइलेज पा सकते हैं, क्योंकि: 

  • इसके सिम्पसन TIIIA S325.5 एडवांस्ड इंजन को कम डीजल खपत और ज्यादा प्रोडक्टिविटी देने के लिए डिजाइन किया गया है।  
  • बॉश इनलाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप की मदद से इंजन में ईंधन का कंबशन पूरी तरह साफ होता है और डीजल बेवजह बर्बाद नहीं होता।

अंत में

न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स सुपर उन किसानों के लिए उपयोगी विकल्प है जिन्हें 45 HP पावर, मजबूत हाइड्रोलिक, 41 HP PTO और कई गियर विकल्प चाहिए। 2WD सामान्य खेती और ढुलाई के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। ज्यादा ट्रैक्शन की जरूरत होने पर 4WD मॉडल बेहतर उपयोगी हो सकता है।

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ट्रैक्टर ज्ञान पर किसान अपनी ज़रूरत के हिसाब से  ट्रैक्टर की कीमत, स्पेसिफिकेशन, और मॉडल की तुलना कर सकते हैं। यहां किसान 3230 TX Super के 2WD और 4WD मॉडल की जानकारी हासिल करके खरीदने से पहले उनकी कीमत और फीचर्स की तुलना कर सकतें है।

Write Your Comment About न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स सुपर: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon