टॉप 5 शक्तिमान बेलर: कीमत और फीचर्स

टॉप 5 शक्तिमान बेलर: कीमत और फीचर्स image
By Neha SharmaAug 24, 2026 12:45 PM

Table of Content

जब मुख्य फसल की कटाई के बाद किसानों को अपने खेतों से गेहूं या धान के बचे हुए डंठल और सूखे चारे को हटाना होता है, तो बेलर मशीन उनके काम आती है। और शक्तिमान एक ऐसी कंपनी है जो आधुनिक बेलर बनाती है।  इसके स्क्वायर और राउंड बेलर की मदद से किसान इस बचे हुए चारे को आसानी से हटा सकते हैं।  तो चलिए आज टॉप 5 शक्तिमान बेलर के बारें में जानतें हैं।  

शक्तिमान बेलर क्या है?

शक्तिमान बेलर ट्रैक्टर से चलने वाला कृषि उपकरण है, जो फसल अवशेष और सूखे चारे को इकट्ठा करके दबाता है और बेल बनाता है।

बेलर को ट्रैक्टर के PTO से पावर मिलती है।  इसमें एक पिक अप सिस्टम होता है जिसकी मदद से खेत में पड़े भूसे, पराली और चारे को उठाकर मशीन के अंदर पहुंचाया जाता है।
भारतीय  किसानों  के लिए शक्तिमान स्क्वायर और राउंड बेलर बनाता है।  

शक्तिमान के टॉप 5 बेलर मॉडल

आइए शक्तिमान के टॉप 5 बेलर मॉडल के बारे में जानें जो भारतीय किसानों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।

1. स्क्वायर बेलर - SBM 165 Plus

shaktiman-sbm-165-plus-square-baler

SBM 165 Plus 45 HP या उससे ज़्यादा पावर वाले ट्रैक्टरों के लिए डिज़ाइन किया गया है।

  • हेवी-ड्यूटी कास्टिंग गियर बॉक्स
  • हेवी-ड्यूटी ड्रॉबार
  • 1.5 मीटर और 1.65 मीटर चौड़ाई वाला वाइड पिकअप
  • एडजस्टेबल ट्रांसपोर्ट पोज़िशन
  • न्यूमैटिक साइड व्हील्स

बेल को ट्रैक करने के लिए डिजिटल काउंटर 

2. स्क्वायर बेलर - SBM 175

shaktiman-sbm-175-square-baler

SBM 175 के लिए 48 HP या उससे ज़्यादा पावर वाले ट्रैक्टर की ज़रूरत होती है।

  • हिचिंग सिस्टम ड्रॉबार हिच
  • 3 हाइड्रोलिक कनेक्शन
  •  सिंगल रिमोट हाइड्रोलिकइ
  • चेन-लेस ड्राइव 

3. राउंड बेलर SRB-45

shaktiman-srb-45-round-baler

SRB-45 राउंड बेल बनाने वाला बेलर  है जो 27–50 HP वाले ट्रैक्टरों के साथ काम करता है। 

  • वर्किंग विड्थ 1030 mm 
  • ऑटो-बाइंडिंग
  • बेल डेंसिटी कंट्रोल फीचर् 
  • हल्का गियरबॉक्स
  • डेंसिटी लेवल गेज 
  • हेवी-ड्यूटी रोलर्स
  • हाइड्रोलिक सिलेंडर

4. मिनी राउंड बेलर – SRB 60 Plus

shaktiman-srb-60-plus-mini-round-baler

यह 30–35 HP वाले ट्रैक्टरों के लिए डिज़ाइन किया गया एक कॉम्पैक्ट मॉडल है। 

  • वर्किंग विड्थ 925 mm
  •  ऑटो-बाइंडिंग और एडजस्टेबल व्हील ट्रैक 

5. बिग राउंड बेलर – SRB 120

shaktiman-big-round-baler-srb-120

SRB 120 55 HP या उससे ज़्यादा पावर वाले ट्रैक्टर के साथ काम करता है और  आकार  के राउंड बेल्स बनाता  है। 

  • वर्किंग विड्थ 1720 mm 
  •  18 रोलर
  •  ऑटो-लुब्रिकेशन 
  • नेट/ट्वइन बाइंडिंग

टॉप 5 शक्तिमान बेलर की तुलना

मॉडल ट्रैक्टर पावर बेल प्रकार
SBM 165 Plus 45 HP+ स्क्वायर
SBM 175 48 HP+ स्क्वायर
SRB-45 27-50 HP राउंड
SRB 60 Plus 30-35 HP मिनी राउंड
SRB 120 55 HP+ बिग राउंड

शक्तिमान बेलर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

  • बेलर आपके ट्रैक्टर की पावर के अनुसार होना चाहिए।
  • छोटे और बड़े खेत के लिए अलग क्षमता वाले बेलर चुनें।
  • पराली, भूसा या सूखे चारे की मात्रा जरूर देखें।
  • जरूरत के अनुसार छोटी, बड़ी,  राउंड या  स्क्वायर बेल को चुनें।
  • ऐसा मॉडल लें जिसकी सर्विस और स्पेयर पार्ट्स आसानी से मिलें।

कौन सा शक्तिमान बेलर आपके लिए सही है?

  • छोटे खेत रखने वाले  किसानों के लिए  SRB-45 या SRB 60 Plus अच्छे विकल्प हैं।
  • SBM 165 Plus या SBM 175 उनके लिए सही है जिनको स्क्वायर बेल बनाने हैं। 
  • ज्यादा क्षमता या बड़े खेतों के लिए SRB 120 बेहतर विकल्प है।
  • कम HP ट्रैक्टर के लिए SRB-45 जैसे कम पावर वाले बेलर मॉडल सही है।
  • SRB 120 ज्यादा HP वाले ट्रैक्टर  मॉडल्स के लिए उपयोगी रहेगा।

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ट्रैक्टर ज्ञान पर शक्तिमान बेलर के सभी मॉडल्स की सही जानकारी किसानों को एक जगह मिल जाती है।  वो शक्तिमान बेलर के किसी भी मॉडल की HP, वर्किंग विड्थ, फीचर्स, और कीमत की सही जानकारी ले सकतें हैं और खरीदने से पहले मॉडल की तुलना कर सकतें हैं जिससे एक सही बेलर  मॉडल खरीदना आसान हो  जाता है।

Write Your Comment About टॉप 5 शक्तिमान बेलर: कीमत और फीचर्स

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon