आयशर 450 प्राइमा जी3 ट्रैक्टर की कीमत और 7 दमदार फीचर्स

आयशर 450 प्राइमा जी3 ट्रैक्टर की कीमत और 7 दमदार फीचर्स image
By Khushbu RajputSep 05, 2026 11:50 AM

Table of Content

अगर आप एक ऐसा ट्रैक्टर ढूंढ रहे हैं जो पावर में भी दमदार हो और जेब पर भी भारी न पड़े, तो आयशर 450 प्राइमा जी3 4WD का नाम आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए। खेतों में भारी काम हो, हैवी इम्प्लीमेंट्स के साथ काम करना हो या फिर लंबे समय तक बिना थके चलना हो, यह ट्रैक्टर हर उम्मीद पर खरा उतरता है। आज हम बात करेंगे इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन्स की, और उन 7 फीचर्स की जो इसे बाकी ट्रैक्टरों से अलग बनाते हैं।

आयशर 450 प्राइमा जी3 ट्रैक्टर की प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स

  • इंजन: SIMPSON इंजन, 44 HP, 3-सिलेंडर, 2500 cc डिस्प्लेसमेंट, वाटर-कूल्ड
  • ट्रांसमिशन: पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश, साइड शिफ्ट गियर्स के साथ 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर
  • मैक्सिमम फॉरवर्ड स्पीड: 32.31 किमी/घंटा
  • क्लच: ड्यूल/आईपीटीओ
  • ब्रेक: मल्टी डिस्क ऑइल इमर्स्ड ब्रेक्स
  • स्टीयरिंग: पावर स्टीयरिंग
  • लिफ्टिंग कैपेसिटी: 1650 किलो
  • फ्यूल टैंक: 57 लीटर
  • व्हील ड्राइव: 4WD

eicher-450-prima-g3-4wd

आयशर 450 प्राइमा जी3 के 7 दमदार फीचर्स

  • HT-FS इंजन: यह इंजन खासतौर पर बनाया गया है कि हैवी लोड में भी परफॉर्मेंस कम न हो। लगातार घंटों तक काम करने पर भी इंजन स्मूद चलता रहता है, फ्यूल भी बचता है और मेंटेनेंस भी कम लगता है।
  • कॉम्बिटॉर्क ट्रांसमिशन: गियर शिफ्टिंग को स्मूद और आसान बनाने के लिए यह ट्रांसमिशन दिया गया है। इससे पावर लॉस कम होता है और आपको हर काम के हिसाब से सही गियर रेश्यो मिलता है, चाहे जुताई हो या ट्रॉली खींचना।
  • मल्टी-स्पीड पीटीओ: यह फीचर आपको अलग-अलग इम्प्लीमेंट्स के हिसाब से PTO स्पीड सेट करने की सुविधा देता है। रोटावेटर हो या थ्रेशर, हर एक के लिए सही स्पीड मैच हो जाती है जिससे काम तेज और एफिशिएंट हो जाता है।
  • H-M-L (High-Medium-Low) गियरबॉक्स: यह गियरबॉक्स खेत के काम को और भी आसान बना देता है। हल्के काम के लिए लो स्पीड, ढुलाई के लिए हाई स्पीड,: जरूरत के हिसाब से आप गियर रेंज चुन सकते हैं, जिससे इंजन पर बेवजह लोड नहीं पड़ता।
  • रैप-अराउंड हेडलैंप्स: सिर्फ लुक्स की बात नहीं है, रात में या कम रोशनी में काम करते वक्त इनसे बेहतर विजिबिलिटी मिलती है, जिससे सेफ्टी भी बढ़ती है और काम भी बिना रुके चलता रहता है।
  • स्पोर्टी स्टीयरिंग व्हील: पावर स्टीयरिंग के साथ यह स्पोर्टी डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील ट्रैक्टर को कंट्रोल करना बेहद आसान बना देता है। लंबे समय तक ड्राइविंग करने पर भी हाथों में थकान कम महसूस होती है।
  • कम्फी लक्स सीटिंग: किसान भाई दिनभर ट्रैक्टर पर बैठकर काम करते हैं, तो सीट का आरामदायक होना बहुत मायने रखता है। यह कुशन वाली सीट पीठ दर्द जैसी दिक्कतों को कम करती है और लंबे काम के घंटों को थोड़ा आसान बना देती है।

आयशर 450 प्राइमा जी3 ट्रैक्टर की कीमत कितनी है?

भारत में आयशर 450 प्राइमा जी3 4WD की कीमत आपके राज्य, डीलर और उस वक्त चल रहे ऑफर्स पर निर्भर करती है। अच्छी बात यह है कि जो फीचर्स और परफॉर्मेंस इसमें मिल रहे हैं, वो सच में वैल्यू फॉर मनी हैं। साथ ही आप चाहें तो EMI पर भी इसे खरीद सकते हैं, और सरकार की तरफ से ट्रैक्टर सब्सिडी स्कीम्स का फायदा भी उठा सकते हैं।

आयशर 450 प्राइमा जी3 ट्रैक्टर की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

आयशर 450 प्राइमा जी3  किन कृषि कार्यों के लिए सबसे बेहतर है?

  • रोटावेटर और कल्टीवेटर चलाना: मल्टी-स्पीड PTO की मदद से इम्प्लीमेंट्स स्मूदली चलते हैं। 
  • हार्वेस्टिंग से जुड़े काम: लाइव PTO की स्पीड कंसिस्टेंसी हार्वेस्टिंग इम्प्लीमेंट्स के लिए परफेक्ट है। 
  • जुताई और बुआई: 4WD और 44 HP इंजन की वजह से कठोर मिट्टी में भी आसानी से काम करता है। 
  • लंबे घंटों की खेती: पावर स्टीयरिंग और कम्फर्टेबल सीट थकान कम करते हैं, जिससे प्रोडक्टिविटी बनी रहती है। 
  • ट्रॉली और भारी सामान की ढुलाई: 1650 kg की लिफ्टिंग कैपेसिटी और मजबूत ब्रेक सिस्टम इसे भरोसेमंद बनाते हैं। 

क्यों भरोसा करें ट्रैक्टर ज्ञान पर?

यहाँ हर मॉडल की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स रिसर्च करके अपडेट किए जाते हैं, ना कि किसी अंदाजे से लिखे जाते हैं। इसके अलावा असली किसानों के रिव्यूज़, EMI कैलकुलेटर, नजदीकी डीलर की जानकारी और सब्सिडी डिटेल्स भी एक ही जगह मिल जाते हैं, जिससे आपको ट्रैक्टर खरीदने का फैसला लेने में इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता। इसीलिए लाखों किसान अपनी ट्रैक्टर रिसर्च के लिए ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा करते हैं।

Read More Blogs

Top 3 John Deere 40-45 HP Tractors in India: Prices & Features image

John Deere offers a wide range of tractors and its 40-45 HP tractors, which are an ideal combination of power, advanced technology, and cost-effectiveness. These tractors have powerful engines with a high number of gears that make the tractors worth a try...

Multiple Cropping: Types, Benefits & Challenges image

You've probably heard a farmer talk about growing two or three crops on the same field in a single year instead of just one. That's multiple cropping, and it's one of the smartest ways farmers are using to get more value out...

Top 3 MRF Shakti Super Tractor Tyres in India image

In India, choosing the right tyre for your tractor is everything in terms of daily farming and hauling and can make or break your harvest season. The MRF Shakti Super series has established itself as a heavyweight in the market with its...

Write Your Comment About आयशर 450 प्राइमा जी3 ट्रैक्टर की कीमत और 7 दमदार फीचर्स

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon