किसानों पर कोरोना का असर: अब आगे क्या?

किसानों पर कोरोना का असर: अब आगे क्या? image
By Tractor GyanJul 16, 2020 09:57 AM

भारत में कृषि बहुत महतत्वपूर्ण है, ना केवल सांस्कृतिक दृष्टि से बल्कि अर्थव्यस्था में भी कृषि उद्योग महत्तवपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत में कृषि उद्योग के देश कुल रोजगार में 49 फ़ीसदी और कुल जीडीपी में 16 फ़ीसदी हिस्सा रखता है। भारत में कृषि उद्योग बहुत ही व्यापक है, और कई छोटे बड़े उद्योग इसमें शामिल हैं।

क्या है करोना का असर?

कृषि उद्योग की तरफ से देश के लिए अच्छी खबर तब अाई जब क्रिसिल नाम की संस्था ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जहां कोविद महामारी के कारण हर क्षेत्र में नुक़सान की आशंका है वहीं कृषि उद्योग पर कोई इस महामारी और लॉकडाउन का कोई बड़ा नकारात्मक असर ना पड़ने की संभावना है। क्रिसिल ने अनुमान लगाया है कि कृषि क्षेत्र में जीडीपी 2.5 प्रतिशत दर से बढ़ेगी, कोविड महामारी के दौर में कृषि उद्योग की वृद्धि के पीछे बड़ा हाथ बीज वाली फसलों का माना गया है, दरअसल रवि की फसलों का इस वर्ष अधिक उत्पादन हुआ है और खरीफ फसलों से भी अच्छी उम्मीद है ऐसे में इस क्षेत्र से ज्यादा वृद्धि हो रही है।

कुछ कृषि व्यवसाय ऐसे है जहां भारी गिरावट आ रही है, इनमें बागवानी और मछली पालन से जुड़े उद्योग शामिल है। फल - सब्जियों और दूध की भी बाज़ार में लॉकडाउन के चलते मांग कम हुई है, इसके अलावा फूल आदि का व्यापार करने वाले किसान भी मांग ना होने से परेशान है और उन्हें बड़ा घाटा उठाना पड़ा है।

कैसे बड़ेंगे आगे?

अब जहां कोरोना वायरस बीमारी के कारण अनिश्चितता का दौर बना हुआ है, ऐसे में किसानों को इस संकट से बचाने के लिए लंबे समय तक कारगर रहने वाले उपाय सोचने होंगे।

आने वाले समय में किन किन उत्पादों की ज्यादा या कम मांग रहेगी इसे देखते हुए भी किसानों को फसल उगानी चाहिए। किसानों को जरूरत के मुताबिक अपने कृषि कार्यों छोटे बड़े बदलाव करने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। जिस तरह बागवानी और फूलों की खेती में मांग कम हुई है किसान सूखे फूलों की खेती का रुख भी कर सकते है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के एक किसान ने डीजल से चलने वाले सिंचाई पंप को एलपीजी पंप बना दिया क्योंकि डीज़ल के दाम लगातार बढ़ रहे है, इस तरह के छोटे बड़े नवाचारों की तरफ भी ध्यान देना और इन्हे अपनाना जरूरी है। ग्रामीण इलाकों को फैलते कोरोना खतरे को देखते हुए इससे बचाव के उपायों पर भी खेतो में काम करते हुए किसानों को अमल करना चाहिए।

किसान अगर सावधान और जागरूक रहें तो संकट के आगे एक बेहतर और समृद्ध कल की कल्पना की जा सकती है।

Write Your Comment About किसानों पर कोरोना का असर: अब आगे क्या?

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon