न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स: किफायती कीमत और दमदार फीचर्स के साथ

न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स: किफायती कीमत और दमदार फीचर्स के साथ image
By Khushbu RajputSep 15, 2026 01:00 PM

Table of Content

भारत के छोटे और मध्यम किसानों के लिए एक ऐसा ट्रैक्टर चाहिए होता है जो जेब पर भारी न पड़े और खेत में पूरी ताकत से काम भी करे। न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स इसी सोच के साथ बनाया गया ट्रैक्टर है। ये मॉडल जुताई, बुवाई, ढुलाई और रोज़मर्रा के खेती के काम के लिए भरोसेमंद साथी माना जाता है। आइए इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन और खूबियों के बारे में जानते हैं।

न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

फीचर डिटेल
हॉर्स पावर (HP) 42 एचपी
पीटीओ हॉर्स पावर 39 एचपी
इंजन

3 सिलेंडर, 2500 CC

इंजन आरपीएम 2000 आरपीएम
टॉर्क 166 एनएम
गियरबॉक्स

8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स

ट्रांसमिशन

कॉन्स्टेंट मेश, साइड शिफ्ट

ब्रेक

ऑयल इमर्स्ड मल्टी डिस्क ब्रेक

स्टीयरिंग पावर स्टीयरिंग
लिफ्टिंग कैपेसिटी 1800 किलोग्राम
फ्यूल टैंक 42 लीटर
वारंटी 6 साल

new-holland-3230-tx-tractor

न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स का इंजन कितना पावरफुल है?

न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर इंजन लगा है, जो ४२ HP पावर और 1665 Nm टॉर्क देता है। इतना टॉर्क होने से ये ट्रैक्टर भारी मिट्टी में भी बिना अटके जुताई कर लेता है। इंजन वॉटर-कूल्ड है, यानी लगातार काम करने पर भी गर्म नहीं होता, जिससे इंजन की लाइफ लंबी रहती है। 

ऑयल बाथ एयर फिल्टर और प्री-क्लीनर लगा होने की वजह से धूल-मिट्टी वाले खेतों में भी इंजन सुरक्षित रहता है। इसकी PTO पावर 39 HP है, जो रोटावेटर, थ्रेशर और कल्टीवेटर जैसे भारी इम्प्लीमेंट चलाने के लिए काफी है। पावर स्टीयरिंग और साइड शिफ्ट गियर लीवर होने से ड्राइविंग भी काफी आसान हो जाती है, खासकर जब लंबे समय तक खेत में काम करना हो।

न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स ट्रैक्टर ईंधन दक्षता और माइलेज

किसानों के लिए डीज़ल खर्च एक बड़ा मसला होता है, और यहीं पर ये ट्रैक्टर अपनी पहचान बनाता है। इसमें 42 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे बार-बार डीज़ल भरवाने की झंझट कम हो जाती है और किसान लगातार लंबे समय तक खेत में काम कर सकते हैं। 

न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स के इंजन की डिज़ाइन ऐसी है कि ये कम डीज़ल में भी अच्छी पावर निकालता है, जिससे प्रति घंटे का खर्च नियंत्रण में रहता है। कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स की वजह से गियर बदलना स्मूथ रहता है, और इससे भी फ्यूल की बचत होती है क्योंकि इंजन पर बेवजह लोड नहीं पड़ता। कुल मिलाकर, ये ट्रैक्टर पावर और माइलेज के बीच एक अच्छा तालमेल बनाकर चलता है।

न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स की कीमत

न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स की एक्स-शोरूम कीमत अफोर्डेबल रेंज में ही रहती है। सही कीमत राज्य, डीलर और वैरिएंट के हिसाब से थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है। ऑन-रोड कीमत में आरटीओ टैक्स और रजिस्ट्रेशन चार्ज अलग से जुड़ते हैं, इसलिए खरीदने से पहले अपने नज़दीकी डीलर से पक्की कीमत जरूर पता करें। जो किसान EMI पर ट्रैक्टर लेना चाहते हैं, उनके लिए भी बैंकों और फाइनेंस कंपनियों से आसान लोन की सुविधा मिल जाती है।

न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

  • अपने खेत के काम और ज़मीन की किस्म के हिसाब से देखें कि 42 HP और 1800 किलो लिफ्टिंग कैपेसिटी आपकी जरूरत पूरी करती है या नहीं।
  • इसमें 2WD और 4WD, दोनों वैरिएंट उपलब्ध है। अगर आपके खेत में ढलान या कीचड़ ज़्यादा रहता है तो 4WD बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
  • अपने नज़दीकी डीलर से ऑन-रोड कीमत, टैक्स और EMI की पूरी जानकारी पहले ही ले लें ताकि बाद में कोई हिडन चार्ज सामने न आए।
  • जो इम्प्लीमेंट आप ज़्यादातर इस्तेमाल करते हैं (रोटावेटर, कल्टीवेटर, ट्रॉली आदि), उनके साथ इस ट्रैक्टर की कम्पैटिबिलिटी जांच लें।
  • 6 साल की वारंटी है, पर सर्विस सेंटर आपके इलाके में कितनी दूर है ये भी जरूर पता करें, क्योंकि इससे मेंटेनेंस आसान रहता है।
  • पुराने ग्राहकों के रिव्यू और अनुभव जरूर पढ़ें, इससे असली परफॉर्मेंस का अंदाज़ा लग जाता है।

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ट्रैक्टर ज्ञान पर हम हर ट्रैक्टर की जानकारी पूरी रिसर्च के बाद और आसान भाषा में देते हैं, ताकि किसान भाई बिना किसी कन्फ्यूज़न के सही फैसला ले सकें। हमारा मकसद सिर्फ स्पेसिफिकेशन गिनाना नहीं, बल्कि ये समझाना है कि कौन सा ट्रैक्टर किस तरह के खेत और किस तरह के काम के लिए सही बैठता है। कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस से जुड़ी हर अपडेट के लिए ट्रैक्टर ज्ञान के साथ बने रहें, क्योंकि खेती का फैसला हो, तो जानकारी पूरी और भरोसेमंद होनी चाहिए।

Read More Blogs

Trakstar Launches All-New ALPHA Series Tractors in 30–50 HP Segment image

Farming has always been about doing more with less: less time, less fuel, less strain on the body. The recently launched all-new Gromax ALPHA Series seems to have been built around exactly that idea. It doesn't just add horsepower to the field;...

Top 5 Mahindra Jivo Series Tractors in India: Prices & Features image

The Mahindra Jivo Series tractors are a collection of compact tractors in the power range of 20 to 35 HP. All Mahindra Jivo Series tractors are equipped with a lightweight but fuel-efficient Mahindra DI engine that can perform all tasks associated with...

What Are Biopesticides? Types, Benefits & Uses image

Chemical pesticides have been the norm for decades, but there’s a growing trend among farmers to use something that is both kinder to the soil and just as effective: biopesticides. If you’ve heard the term come up but never really knew what...

Write Your Comment About न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स: किफायती कीमत और दमदार फीचर्स के साथ

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon