इस फेस्टिव सीजन इन 8 ट्रैक्टरों पर रहेगी सबकी नजर!

इस फेस्टिव सीजन इन 8 ट्रैक्टरों पर रहेगी सबकी नजर! image
By Khushbu RajputSep 25, 2026 03:55 PM

Table of Content

जैसे ही फेस्टिव सीजन नजदीक आता है, हर किसान भाई के मन में बस एक ही सवाल गूंजने लगता है, "यार, इस बार नया ट्रैक्टर लेना है, तो आखिरकार कौन सा मॉडल सबसे बेस्ट रहेगा?" इस फेस्टिव सीजन भी ट्रैक्टर कंपनियां कई शानदार ऑफर्स लेकर आ रही हैं। 

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि इस बार किन मॉडल्स की धूम रहने वाली है? आइए, एक-एक करके इन चुनिंदा 8 ट्रैक्टरों पर नजर डालते हैं और समझते हैं कि कौन सा आपके खेत के लिए एकदम फिट बैठेगा।

फेस्टिव सीजन 2026 में रहेगी इन 8 ट्रैक्टरों पर सबकी नजर

1. महिंद्रा 575 डीआई

गन्ना, गेहूं या कपास की खेती करने वाले हमारे अधिकांश किसानों के दिलों में यह ट्रैक्टर हमेशा से बसता आया है। इसका भरोसेमंद 4 सिलेंडर इंजन हर तरह के छोटे-बड़े कामों को आसानी से संभाल लेता है, तभी तो यह देश के सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टरों में से एक है।

  • फ्यूल टैंक: 48 लीटर
  • इंजन: 4 सिलेंडर, 46-50 एचपी
  • लिफ्टिंग कैपेसिटी: 1700 किलोग्राम 

2. स्वराज 855 एफई प्रोटेक

अगर आपके खेत की मिट्टी सख्त है और आपको भारी-भरकम काम करना है, तो भाई आँख बंद करके इस पर भरोसा किया जा सकता है। इसकी मजबूत बनावट और धांसू लिफ्टिंग कैपेसिटी इसे रोटावेटर, एमबी प्लाऊ और हार्वेस्टर जैसे भारी इम्प्लीमेंट्स के लिए एकदम लाजवाब बनाती है।

  • फ्यूल टैंक: 70 लीटर
  • इंजन: 3 सिलेंडर, 46-50 एचपी
  • लिफ्टिंग कैपेसिटी: 2500 किलोग्राम 

3. सोनालीका डीआई 55 III गोल्ड

बार-बार सर्विसिंग के झंझट से मुक्ति चाहिए तो यह ट्रैक्टर आपके लिए ही बना है। इसका 400 घंटे का लंबा सर्विस इंटरवल और जबरदस्त टॉर्क इसे थ्रेशर, बेलर और सीड ड्रिल जैसे भारी इम्प्लीमेंट्स के साथ बिना रुके काम करने के लिए परफेक्ट बनाता है।

  • फ्यूल टैंक: 55 लीटर
  • इंजन: 3 सिलेंडर, 55 एचपी
  • लिफ्टिंग कैपेसिटी: 2200 किलोग्राम

4. फार्मट्रेक 6055 क्लासिक डार्क एडिशन 4WD

farmtrac-6055-classic-dark-edition-4wd

लंबे समय तक बिना थके खेत में टिके रहना और भारी काम संभालना, इस ट्रैक्टर की खूबी है। इसका 4 सिलेंडर इंजन और मजबूत गियरबॉक्स इसे सिर्फ खेती ही नहीं, बल्कि ट्रॉली ढुलाई और कमर्शियल कामों के लिए भी एक नंबर चॉइस बनाते हैं।

  • टॉर्क: 247 एनएम 
  • इंजन: 4 सिलेंडर, 55 एचपी केटेगरी
  • लिफ्टिंग कैपेसिटी: 2500 किलोग्राम 

5. पॉवरट्रैक डिजिट्रैक पीपी 46आई 4WD

powertrac-digitrac-pp-46i-4wd

ऊबड़-खाबड़ जमीन पर ट्रैक्टर संभालना टेढ़ी खीर होता है, पर इसके साथ ऐसा बिल्कुल नहीं है। इसका दमदार टॉर्क और 4WD सिस्टम खेत की जुताई, बुवाई और भारी ट्रॉली खींचने जैसे हर मिक्स्ड काम को मक्खन की तरह आसान बना देता है।

  • फ्यूल टैंक: 60 लीटर
  • इंजन: 4 सिलेंडर, 55 एचपी केटेगरी
  • लिफ्टिंग कैपेसिटी: 2000 किलोग्राम 

6. आयशर 485 एटी प्राइमा जी3

eicher-485-AT-Prima-G3

दिवाली या इस फेस्टिव सीजन अगर कुछ स्टाइलिश और मॉडर्न घर लाना है, तो मीडियम स्केल फार्मिंग के लिए आयशर का यह नया ट्रैक्टर  सबका ध्यान खींच रहा है। लुक के मामले में शानदार होने के साथ-साथ यह जुताई और रोटावेशन जैसे लगातार चलने वाले कामों में भी पूरी जान लगा देता है।

  • फ्यूल टैंक: 57 लीटर
  • इंजन: 3 सिलेंडर, 47 एचपी
  • लिफ्टिंग कैपेसिटी: 1650 किलोग्राम

7. न्यू हॉलैंड 3600-2 टीएक्स सुपर

न्यू हॉलैंड 3600-2 टीएक्स सुपर

किसानों के लिए यह ट्रैक्टर वरदान जैसा है। इसके एडवांस्ड फीचर्स और शानदार हैंडलिंग खेतों में काम और ट्रांसपोर्ट को बेहद आसान बना देते हैं।

  • फ्यूल टैंक: 55 लीटर
  • इंजन: 49.5 एचपी
  • लिफ्टिंग कैपेसिटी: 1800 किलोग्राम

8. कुबोटा एमयू4502 2WD

कुबोटा की जापानी टेक्नोलॉजी और मजबूती का लोहा तो सब मानते ही हैं। जो किसान भाई यह चाहते हैं कि ट्रैक्टर ऐसा हो जो सालों-साल बिना ज्यादा खर्चा कराए साथ निभाए, उनके लिए यह मॉडल दिल जीतने वाला है।

  • फ्यूल टैंक: 60 लीटर
  • इंजन: 4 सिलेंडर, 45 एचपी केटेगरी
  • लिफ्टिंग कैपेसिटी: 1640 किलोग्राम   

ट्रैक्टर ज्ञान की एक जरूरी सलाह

ये सभी मॉडल्स अलग-अलग एचपी और बजट के हिसाब से आते हैं। खेत छोटा हो या बड़ा, आपकी जरूरत के हिसाब से इनमें से कोई न कोई ट्रैक्टर बिल्कुल फिट बैठ जाएगा। बस, नया ट्रैक्टर खरीदने से पहले अपनी जमीन का प्रकार, फसल और बजट को जरूर ध्यान में रखें।

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

जब बात सही ट्रैक्टर चुनने की आती है, तो देश के लाखों किसानों की पहली पसंद 'ट्रैक्टर ज्ञान' ही है। यहाँ आपको बिना किसी कन्फ्यूजन के वेरिफाइड कीमतें, डीलर्स की सही जानकारी और हर मॉडल की एकदम सटीक स्पेसिफिकेशंस मिलती हैं। इस फेस्टिव सीजन आपका फैसला एकदम पक्का और सही हो, इसके लिए ट्रैक्टर ज्ञान हर कदम पर आपके साथ है!

Read More Blogs

Swaraj Tractors Under ₹8 Lakh: Top 5 Models image

A Swaraj tractor under ₹8 lakh is not just affordable but highly practical. It is equipped with advanced technology to meet the needs of diverse farming practices. They are within the range of 46-65 HP and are offered in 2WD and 4WD...

सोनालीका डीआई 60 सिकंदर डीएलएक्स टीपी में क्या है खास? जानिए कीमत और फीचर्स image

अगर आप बड़ी या मध्यम जोत वाले किसान हैं और आपको एक ऐसा सोनालीका ट्रैक्टर चाहिए जो भारी से भारी काम बिना थके निपटा दे, तो सोनालीका डीआई 60 सिकंदर डीएलएक्स टीपी पर एक नज़र जरूर डालनी चाहिए। 50 एचपी केटेगरी...

Mechanised Farming vs Traditional Farming: Differences, Benefits & Challenges image

Imagine two farmers standing in their fields. A tractor is parked nearby, ready to plough the whole field in a few hours. The other farmer is ready with his oxen for a long day of manual labour. They both do the same...

Write Your Comment About इस फेस्टिव सीजन इन 8 ट्रैक्टरों पर रहेगी सबकी नजर!

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon