जॉन डियर 5045 के बेस्ट 3 ट्रैक्टर वेरिएंट कीमत और फीचर्स के साथ

जॉन डियर 5045 के बेस्ट 3 ट्रैक्टर वेरिएंट कीमत और फीचर्स के साथ image
By Khushbu RajputOct 05, 2026 01:00 PM

Table of Content

जब 45 से 50 एचपी के भरोसेमंद ट्रैक्टर की बात आती है, तो जॉन डियर 5045 का नाम जरूर सामने आता है। इसका 46 HP का 3 सिलेंडर इंजन जुताई, ढुलाई और रोटावेटर जैसे कई कामों के लिए काफी दमदार है। खास बात यह है कि यह जॉन डियर ट्रैक्टर्स एक ही रूप में नहीं, बल्कि अलग-अलग वैरिएंट में आते है। हर वैरिएंट अलग जरूरत के हिसाब से बना है, इसलिए खरीदने से पहले फर्क समझना जरूरी है। आइए आसान भाषा में तीनों वैरिएंट्स को जानते हैं।

जॉन डियर 5045 ट्रैक्टर के वैरिएंट्स: मुख्य फ़ायदे

इन तीनों वैरिएंट्स में कुछ बातें एक जैसी हैं, जो इन्हें खास बनाती हैं:

  • ऑयल इमर्स्ड डिस्क ब्रेक: ब्रेक ठंडे रहते हैं और ज्यादा चलते हैं
  • 60 लीटर का फ्यूल टैंक: बार-बार डीजल भरवाने का झंझट कम
  • पावर स्टीयरिंग: लंबे समय तक काम करने पर भी थकान कम होती है
  • दमदार इंजन: 3029D इंजन, 3 सिलेंडर, 2100 RPM और 46 HP की ताकत
  • हाई बैकअप टॉर्क: भारी लोड में बार-बार गियर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती
  • 2WD और 4WD दोनों ऑप्शन्स: अपनी मिट्टी और खेत के हिसाब से चुन सकते हैं
  • कम मेंटेनेंस: गियरबॉक्स में टॉप शाफ्ट लुब्रिकेशन, पिस्टन स्प्रे कूलिंग जेट और मेटल फेस सील वाला रियर ऑयल एक्सल

जॉन डियर 5045 ट्रैक्टर के टॉप 3 वैरिएंट्स

1. जॉन डियर 5045D पावरप्रो

John deere 5045 D Power Pro 2WD

यह इस सीरीज का सबसे लोकप्रिय और बुनियादी वैरिएंट है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 4 रियर गियर्स मिलते हैं, जो ज्यादातर कामों के लिए काफी हैं। गीली जमीन के लिए इसका HLD टायर वाला 4WD, हाइड्रोलिक औज़ारों के लिए सिलेक्टिव कंट्रोल वाल्व, आरामदायक सीट और साइड शिफ्ट गियर लीवर सब बहुत यूज़फूल है। यह उन किसानों के लिए ठीक है जो बजट में एक भरोसेमंद 46 HP ट्रैक्टर चाहते हैं। 

जॉन डियर 5045D पावरप्रो की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

2. जॉन डियर 5045D गियरप्रो

John deere 5045 D GearPro

अगर आपको काम के हिसाब से ज्यादा स्पीड के ऑप्शन्स चाहिए, तो जॉन डियर 5045D गियरप्रो आपके लिए है। इसमें 12 फॉरवर्ड और 4 रियर गियर्स मिलते हैं। इसमें हर काम के लिए सही स्पीड चुनना आसान है, चाहे धीमी जुताई हो या तेज ढुलाई। 500 घंटे का सर्विस इंटरवल भी खर्च बचाने में मदद करता है।

जॉन डियर 5045D गियरप्रो की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

3. जॉन डियर 5045D पावरप्रो गियरप्रो लिफ्टप्रो

John deere 5045 D GearPro LiftPro 4WD

जॉन डियर 5045D पावरप्रो गियरप्रो लिफ्टप्रो यह इस सीरीज का सबसे एडवांस वैरिएंट है। इसमें गियरप्रो का 12+4 गियरबॉक्स तो है ही, साथ में ज्यादा लिफ्टिंग कैपेसिटी भी मिलती है। भारी रोटावेटर, बड़े हल या दूसरे भारी औज़ार चलाने वाले किसानों के लिए यह वैरिएंट सबसे अच्छा है।

जॉन डियर 5045D पावरप्रो गियरप्रो लिफ्टप्रो की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

जॉन डियर 5045 ट्रैक्टर वैरिएंट्स की तुलना तालिका

फीचर John Deere 5045D PowerPro John Deere 5045D GearPro

John Deere 5045D PowerPro GearPro LiftPro

इंजन 46 HP, 3 सिलेंडर 46 HP, 3 सिलेंडर 46 HP, 3 सिलेंडर
गियरबॉक्स 8F + 4R 12F + 4R 12F + 4R
फॉरवर्ड स्पीड 2.83 से 30.92 किमी/घंटा 2.83 से 30.92 किमी/घंटा

2.50 से 32.40 किमी/घंटा

लिफ्टिंग कैपेसिटी 1600 kgf 1600 kgf 1600 / 1800 kgf
ब्रेक ऑयल इमर्स्ड डिस्क ऑयल इमर्स्ड डिस्क

ऑयल इमर्स्ड डिस्क

फ्यूल टैंक 60 लीटर 60 लीटर 60 लीटर

किसानों के लिए जॉन डियर 5045 ट्रैक्टर का कौन सा वैरिएंट सबसे अच्छा है?

सही वैरिएंट आपके काम और बजट पर निर्भर करता है। 

  • बजट में भरोसेमंद ट्रैक्टर चाहिए: जॉन डियर 5045D पावरप्रो चुनिए।
  • अलग-अलग कामों के लिए ज्यादा स्पीड चाहिए: जॉन डियर 5045D गियरप्रो आपके लिए सही रहेगा।
  • भारी इम्प्लीमेंट्स चलाते हैं और ज्यादा लिफ्ट चाहिए: जॉन डियर 5045D पावरप्रो गियरप्रो लिफ्टप्रो सबसे बेहतर है।
  • धान या गीली जमीन पर काम करते हैं: किसी भी वैरिएंट का 4WD ऑप्शन लें, क्योंकि उसमें HLD टायर का ऑप्शन मिलता है।

खरीदने से पहले अपने डीलर के पास जाकर टेस्ट ड्राइव जरूर लें और कीमत की तुलना कर लें।

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ट्रैक्टर ज्ञान किसानों को ट्रैक्टर और खेती की मशीनों की सही जानकारी सीधी और आसान भाषा में देता है। यहां आपको कीमत, फीचर्स और तुलना एक ही जगह मिलती है, ताकि आप बिना उलझन के सही ट्रैक्टर चुन सकें। हमारा मकसद यही है कि हर किसान भाई सही जानकारी के साथ सही फैसला ले।

Read More Blogs

आने वाले महीनों में गहरा सकता है ग्लोबल फूड क्राइसिस image

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर जी ने दुनिया को आगाह किया है कि आने वाले महीनों में एक बड़ा खाद्य संकट खड़ा हो सकता है। यह बात किसानों के लिए भी मायने रखती है, क्योंकि इसका सीधा संबंध खाद, अनाज और मौसम...

Best 7 Organic Manures for Indian Agriculture image

Healthy soil gives a healthy crop. Chemical fertilisers can give quick results, but over the years they can leave the soil tired and hard. That's why more and more farmers are going back to organic manures. They cost less, they are easy...

What Makes Massey Ferguson 9563 Smart 4WD a Smart Choice? image

If you farm on heavy soil, run a rotavator or pull loaded trolleys, you know a tractor has to do more than look good. It should start easily, pull hard, use fuel sensibly and keep you comfortable through a long day. 

The Massey...

Write Your Comment About जॉन डियर 5045 के बेस्ट 3 ट्रैक्टर वेरिएंट कीमत और फीचर्स के साथ

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon