कुबोटा MU4502 4WD ट्रैक्टर क्यों है खास? जानिए इसके बेस्ट 7 फीचर्स

कुबोटा MU4502 4WD ट्रैक्टर क्यों है खास? जानिए इसके बेस्ट 7 फीचर्स image
By Khushbu RajputOct 28, 2026 12:30 PM

Table of Content

अगर आप 45 HP में ऐसा 4WD ट्रैक्टर ढूंढ रहे हैं जो गीली मिट्टी, सख्त ज़मीन और भारी जुताई में भी न फिसले, तो कुबोटा एमयू 4502 4WD एक सही चुनाव है। कुबोटा ट्रैक्टर्स ने अगस्त 2026 में MU सीरीज़ के चार नए मॉडल लॉन्च किए थे, और कुबोटाMU4502 4WD उनमें से एक है। 

यह कुबोटा MU सीरीज़ की दूसरी पीढ़ी का ट्रैक्टर है जिसमे आपको मिलता है जापानी इंजन, 12+4 सिंक्रो गियरबॉक्स और 8 साल की ट्रांसफरेबल वारंटी जो इंडस्ट्री में पहली बार किसी ट्रैक्टर पर मिल रही है।  

कुबोटा एमयू 4502 4WD ट्रैक्टर के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

कुबोटा एमयू 4502 4WD ट्रैक्टर के प्रमुख स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार है:

स्पेसिफिकेशन जानकारी
इंजन

KQ4P (V2403-M-DI), 4-स्ट्रोक जापानी इंजन

HP कैटेगरी

45 HP (33.1 kW)

सिलेंडर 4
इंजन रेटेड RPM 2500
कूलिंग लिक्विड कूल्ड
गियरबॉक्स

सिंक्रोमेश, 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स (बेवल गियर)

स्पीड

2.1 से 33.3 किमी/घंटा

क्लच डुअल क्लच
PTO

इंडिपेंडेंट PTO, 540 और 750 rpm (रिवर्स PTO ऑप्शन में)

लिफ्टिंग क्षमता

1640 किलो (POMPA लिफ्ट)

ब्रेक ऑयल इमर्स्ड ब्रेक
स्टीयरिंग पावर स्टीयरिंग
टर्निंग रेडियस 2.9 मीटर
फ्यूल टैंक 60 लीटर
वारंटी

8 साल सुपर वारंटी (ट्रांसफरेबल)

Kubota MU4502 4WD

कुबोटा एमयू 4502 4WD ट्रैक्टर के 7 दमदार फीचर्स

कुबोटा एमयू 4502 4WD ट्रैक्टर के 7 दमदार फीचर्स  कुछ इस प्रकार है : 

1. KQ4P जापानी इंजन, कम कंपन के साथ

कुबोटा एमयू 4502 4WD ट्रैक्टर में आपको मिलता है कुबोटा का क्वाड-4 पिस्टन (KQ4P) लिक्विड-कूल्ड इंजन है। यह इंजन:

  • भारी काम में अच्छा टॉर्क और खिंचाव देता है
  • डीज़ल की बचत करता है
  • दो बैलेंसर शाफ्ट की वजह से कम आवाज़ और कंपन होता है

2. 12+4 सिंक्रोगियर ट्रांसमिशन

कुबोटा एमयू 4502 4WD ट्रैक्टर में 12 आगे और 4 पीछे के गियर मिलते हैं। इससे किसान भारी जुताई, पडलिंग और ढुलाई जैसे कामों के लिए काम के लिए सही स्पीड चुन सकतें हैं।

सिंक्रोमेश होने से गियर बदलना आसान और बिना झटके के होता है।

3. बेवल गियर 4WD टेक्नोलॉजी

कुबोटा एमयू 4502 4WD ट्रैक्टर में कुबोटा की बेवल गियर टेक्नोलॉजी मिलती है। इससे:

  • चारों पहियों पर ताकत मिलती है
  • गीले खेत, धान की कद्दू, ढलान वाली ज़मीन और सख्त मिट्टी में भी ट्रैक्टर की पकड़ बनी रहती है।

4. POMPA लिफ्ट हाइड्रोलिक्स (1640 किलो)

कुबोटा एमयू 4502 4WD ट्रैक्टर में आपको जापानी डिज़ाइन वाला POMPA लिफ्ट मिलती है जो एक ही लीवर से चलता है। 

  • इसमें लिफ्ट लॉक और लिफ्ट हाइट लिमिटर भी हैं, जिससे बार-बार हाथ से सेटिंग नहीं करनी पड़ती। 
  • रिवर्सिबल MB प्लाऊ, रोटावेटर और सुपर सीडर जैसे भारी उपकरण इससे आसानी से चलते हैं।

5. डुअल और रिवर्स PTO

कुबोटा एमयू 4502 4WD ट्रैक्टर में 540 और 750 rpm वाला PTO मिलता है, और ऑप्शन में 540 + रिवर्स PTO भी लिया जा सकता है। 

  • रिवर्स PTO का बड़ा फायदा यह है कि रोटावेटर, थ्रेशर या स्ट्रॉ रीपर में फंसा कचरा ट्रैक्टर बंद किए बिना तुरंत निकाला जा सकता है। 
  • इंडिपेंडेंट PTO क्लच से PTO वाले उपकरणों पर बेहतर कंट्रोल मिलता है।

6. फुल LED लाइट और नया "बुल" डिज़ाइन बोनट

कुबोटा एमयू 4502 4WD ट्रैक्टर एक फुल LED ट्रैक्टर है। हेडलैंप, इंडिकेटर, पीछे का प्लाऊ लैंप, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नंबर प्लेट लैंप, सब LED हैं। 
इससे रात में खेत में काम करते समय साफ रोशनी मिलती है। 

7. 8 साल की ट्रांसफरेबल वारंटी

कुबोटा एमयू 4502 4WD ट्रैक्टर की सबसे बड़ी बात इसकी 8 साल की वारंटी है।  आज तक भारत  ट्रैक्टर निर्माता कंपनी ने ऐसी वारंटी नहीं।  इसका सबसे बड़ा फायदा है कि अगर आप कुबोटा एमयू 4502 4WD ट्रैक्टर ट्रैक्टर बेचते हैं, तो बची हुई वारंटी नए मालिक को ट्रांसफर हो जाती है, जिससे रीसेल वैल्यू बढ़ती है।

कुबोटा एमयू 4502 4WD ट्रैक्टर की कीमत

कुबोटा एमयू 4502 4WD की ऑन-रोड कीमत हर राज्य में अलग होती है, क्योंकि इसमें RTO, बीमा और राज्य का टैक्स की कीमत भी जुडी होती है।  

कुबोटा एमयू 4502 4WD की कीमत जानने के लिए यह क्लिक करें

कुबोटा एमयू 4502 4WD ट्रैक्टर खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

अगर आप कुबोटा एमयू 4502 4WD ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, तो इन बातों पर ज़रूर ध्यान दे: 

  • यह एक 4WD ट्रैक्टर है। इसलिए यह उन किसानों के लिए सही है जिनकी ज़मीन गीली, ढलान वाली या सख्त है, या जो धान की कद्दू (पडलिंग) ज़्यादा करते हैं। 
  • कुबोटा एमयू 4502 4WD खरीदते समय PTO का विकल्प ध्यान से चुनें। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 540 और 750 rpm वाला PTO आता है, जबकि रिवर्स PTO ऑप्शन में मिलता है। अगर आप रोटावेटर, थ्रेशर या स्ट्रॉ रीपर ज़्यादा चलाते हैं, जिनमें कचरा फंसने की समस्या आती है, तो रिवर्स PTO वाला कुबोटा एमयू 4502 4WD वेरिएंट लेना फायदेमंद रहेगा। 
  • इसकी लिफ्टिंग क्षमता 1640 किलो है, जो 45 HP के ज़्यादातर उपकरणों जैसे रोटावेटर, सुपर सीडर और रिवर्सिबल MB प्लाऊ के लिए काफी है। लेकिन अगर आपको इससे ज़्यादा भारी उपकरण चलाने हैं या ज़्यादा ताकत चाहिए, तो आपको इसी सीरीज़ का 50 HP वाला ट्रैक्टर  लेना चाहिए।  

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ट्रैक्टर ज्ञान भारत का एक जाना-माना अग्रि-टेक प्लेटफार्म है जहाँ किसान हर मॉडल के स्पेसिफिकेशन, ताज़ा कीमत, दूसरे ट्रैक्टरों से तुलना, EMI कैलकुलेटर और नज़दीकी डीलर की जानकारी एक ही जगह हासिल कर सकतें है। 

Read More Blogs

सेकंड हैंड हैरो खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये 5 चीजें image

खेत की जुताई के बाद मिट्टी के ढेले तोड़ना और ज़मीन को समतल करना बहुत ज़रूरी होता है, और यह काम हैरो करता है। नया हैरो हर किसान के बजट में नहीं बैठता, इसलिए कई भाई पुराना हैरो लेना पसंद करते...

3 Popular Massey Ferguson 9500 Tractor Variants in India with Price  & Features image

If you farm in India and are looking for a tractor offering excellent pulling power, demanding less maintenance, and consuming low fuel, a Massey Ferguson 9500 is the right choice for you. 

This tractor from Massey Ferguson is available in three different...

John Deere 5045D GearPro vs New Holland Excel 4510 4WD: Price & Features Comaprison image

If you're looking for a tractor in the 45 HP range, these two names will come up again and again. John Deere 5045D GearPro and New Holland Excel 4510 4wd are both trusted by farmers across India, and both are built for...

Write Your Comment About कुबोटा MU4502 4WD ट्रैक्टर क्यों है खास? जानिए इसके बेस्ट 7 फीचर्स

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon