पुन्नी किसान मेला 2026: तारीख, जगह, मशीनें और खास ऑफर्स की पूरी जानकारी

पुन्नी किसान मेला 2026: तारीख, जगह, मशीनें और खास ऑफर्स की पूरी जानकारी image
By Khushbu RajputNov 12, 2026 12:52 PM

Table of Content

कटाई और गहाई का सीजन आते ही हर किसान के मन में एक ही चिंता रहती है। मजदूर समय पर मिलेंगे या नहीं, फसल खेत में खराब तो नहीं होगी, और खर्चा कितना बढ़ जाएगा। इन्हीं परेशानियों का हल लेकर पुन्नी टोहाना (विश्वकर्मा इंजीनियरिंग वर्क्स) इस साल फिर किसानों के बीच लेकर आ रही है पुन्नी किसान मेला। 2026 में इस मेले का नारा है: "काम आसान, खुशहाल किसान - खेती के नए दौर की नई पहचान।"

कब और कहाँ लगेगा पुन्नी किसान मेला?

पुन्नी किसान मेला 15, 16 और 17 नवंबर 2026 को लगेगा। जगह है पुन्नी कंपनी, भूना रोड, टोहाना (हरियाणा)। मेला हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा और इसमें प्रवेश बिल्कुल निःशुल्क है। कंपनी 1982 से खेती की मशीनें बना रही है। मेले में पुन्नी का नया 225 HP कंबाइन हार्वेस्टर "ग्रेन क्रूज़र स्टेलर" भी पेश किया जाएगा। 

पुन्नी किसान मेले में शोकेस होने वाले इंप्लीमेंट्स 

1. पुन्नी क्रॉप सेट (मकोड़ा): एक मशीन, तीन फसलें

सरसों, ग्वार और मूंग की कटाई हर किसान के लिए सिरदर्द होती है। यह काम हाथ से कराओ तो मजदूरों की कमी और ज्यादा मजदूरी की मार पड़ती है। पुन्नी क्रॉप सेट इसी झंझट को खत्म करने के लिए बनाया गया है। अगर आप हर साल कटाई के वक्त मजदूरों का इंतज़ार करते हैं, तो यह मशीन आपका समय और पैसा दोनों बचा सकती है।

इस मशीन की क्षमता 49.5 HP है। कंपनी का दावा है कि इससे कटाई का काम लगभग 95% मजदूर-मुक्त हो जाता है और एक एकड़ की कटाई करीब 30 मिनट में हो सकती है। मेले में पुराने उपाय करने वाले किसान भी मिलेंगे। आप उनसे उनका अनुभव जान सकते हैं।

2. पुन्नी बैक-टू-बैक थ्रेशर: अब थ्रेशर खुद फसल तक जाएगा

पुराने तरीके में फसल काटो, ढेर लगाओ, फिर उसे थ्रेशर तक ढोकर लाओ। इसमें समय, मेहनत और मजदूरी तीनों लगते हैं। पुन्नी का बैक-टू-बैक (B2B) थ्रेशर इस पूरी कहानी को उलट देता है। यहाँ फसल को थ्रेशर तक नहीं ले जाना पड़ता, बल्कि थ्रेशर खेत में चलता हुआ फसल तक पहुँचता है।

इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि गहाई के साथ-साथ अनाज सीधे टंकी में और भूसा सीधे ट्रॉली में चला जाता है। यानी एक ही बार में दोनों काम पूरे। फसल एक जगह इकट्ठा करने की जरूरत नहीं पड़ती और भूसे को दोबारा लोड करने की मेहनत भी बच जाती है।

यह मशीन गेहूँ, सरसों, चना, मूंग, उड़द और ज्वार जैसी कई फसलों की गहाई के लिए बनी है। पुन्नी के अनुसार यह मशीन 2018-19 से किसानों के बीच काम कर रही है, यानी यह कोई नया प्रयोग नहीं, बल्कि कई सालों की परखी  मशीन है।

3. पुन्नी ग्रेन क्रूज़र: अनाज भी, भूसा भी, एक ही मशीन से

अगर कटाई की बात हो और पुन्नी ग्रेन क्रूज़र का नाम न आए, तो बात अधूरी रहेगी। यह मशीन 2016 से किसानों के बीच काम कर रही है और भारत के पहले ऐसे हार्वेस्टर के रूप में जानी जाती है जो कटाई के साथ-साथ भूसा भी बनाता है। और भूसा को सीधा ट्रॉली में स्टोर कर देता है!

यह गेहूँ, सरसों, चना, ग्वार, मूंग और धान जैसी कई फसलों की गहाई के लिए उपयुक्त है। इसमें 133 HP, 140 HP, 160 HP और 225 HP के ऑप्शन्स उपलब्ध हैं, तो अपने खेत और बजट के हिसाब से चुनना आसान है। 6 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर से काम में आसानी रहती है और मशीन पर बेहतर नियंत्रण मिलता है। 

मशीन में रुकावट आए तो रिवर्स सिस्टम से उसे हटाना आसान है और समय की बचत होती है।

इस साल मेले में 225 HP की नई "ग्रेन क्रूज़र स्टेलर" का भी ग्रैंड लॉन्च होगा। इसे नज़दीक से देखने और बुक करने का यह अच्छा मौका है।

मेले में किसानों को और क्या मिलेगा?

मशीनें देखने के अलावा मेले में किसानों के लिए कई सुविधाएँ रखी गई हैं:

  • ऑन-स्पॉट बैंक लोन: एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ इंडिया, ग्रामीण बैंक, यूको बैंक, केनरा बैंक और यूबीआई के स्टॉल रहेंगे। कंपनी के अनुसार कृषि अवसंरचना कोष (AIF - एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड) के तहत 3% ब्याज छूट (इंटरेस्ट सबवेंशन) की सुविधा मिलेगी।
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम और खान-पान: आने वाले किसानों के लिए जलपान की व्यवस्था रहेगी।
  • मेला बुकिंग ऑफर: कंपनी ने सीधे फैक्ट्री रेट, खास नकद छूट प्राप्त कर सकते हैं।

लोन के लिए पहचान पत्र, पैन कार्ड और जमीन की डिटेल्स साथ लेकर जाएँ। ऑफर और शर्तों की ताज़ा जानकारी के लिए पुन्नी की हेल्पलाइन 93544 33600 या 93557 33600 पर बात कर लें।

ट्रैक्टर ज्ञान: खेती की सही जानकारी, एक ही जगह

नई मशीन खरीदने से पहले सही जानकारी सबसे बड़ा सहारा होती है। ट्रैक्टर ज्ञान किसानों को ट्रैक्टरों, कृषि यंत्रों और खेती की खबरों की सही जानकारी एक ही जगह देता है। यहाँ आप अलग-अलग ट्रैक्टरों, हार्वेस्टर आदि के फीचर्स और कीमत की तुलना कर सकते हैं, EMI का अंदाज़ा लगा सकते हैं, पास के डीलर खोज सकते हैं और दूसरे किसानों के रिव्यू पढ़ सकते हैं। 

पुन्नी किसान मेला जैसे बड़े आयोजनों की जानकारी भी ट्रैक्टर ज्ञान पर आप तक पहुँचती रहती है, ताकि आप सही समय पर सही मशीन तक पहुँच सकें। अगर आप इस सीजन में कटाई-गहाई का खर्च और मेहनत घटाना चाहते हैं, तो 15 से 17 नवंबर के बीच टोहाना जरूर पहुंचे। मशीन को अपनी आँखों से देखिए, सवाल पूछिए, और फिर अपनी जरूरत के हिसाब से फैसला लीजिए।

Read More Blogs

Top 7 Features of Solis 4415 4WD Tractor with Price Range image

If you farm anywhere between 5 and 15 acres, or run a mix of fieldwork and trolley haulage, a 45 HP solis tractor is usually the sweet spot. It is strong enough for a rotavator and light enough on diesel. The...

Top 3 Shaktiman MB Ploughs in India: Price and Key Features image

Shaktiman has also provided various MB plough models to suit the various ranges of HP tractors. These tools mine the soil, break weeds and debris, and break hard soil. These are three popular Shaktiman MB ploughs with their features, specs and...

जॉन डियर 5210 गियरप्रो vs मैसी फर्ग्यूसन 254 डायनास्मार्ट: पावर और फीचर्स में कौन आगे? image

50 HP सेगमेंट आज भारतीय किसानों की पहली पसंद है। इस कैटेगरी में दो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं: जॉन डियर 5210 गियरप्रो और मैसी फर्ग्यूसन 254 डायनास्मार्ट। दोनों भरोसेमंद ब्रांड हैं और दोनों में दमदार इंजन मिलता...

Write Your Comment About पुन्नी किसान मेला 2026: तारीख, जगह, मशीनें और खास ऑफर्स की पूरी जानकारी

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon