40-50 HP में सोलिस के 5 दमदार ट्रैक्टर, जानें फीचर्स और कीमत

40-50 HP में सोलिस के 5 दमदार ट्रैक्टर, जानें फीचर्स और कीमत image
By Khushbu RajputNov 20, 2026 12:40 PM

Table of Content

आज के किसान को ऐसा ट्रैक्टर चाहिए जो खेत में ताकतवर हो, डीजल में समझदार हो और जेब पर भी भारी न पड़े। यही वजह है कि 40-50 HP का सेगमेंट भारत में सबसे ज़्यादा पसंद किया जाता है। इस कैटेगरी में सोलिस ट्रैक्टर पिछले कुछ सालों में किसानों के बीच अच्छा नाम बना चुके हैं। अगर आप भी नया ट्रैक्टर लेने की सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपको सोलिस के पांच दमदार मॉडल आसान भाषा में समझाएगा।

40-50 HP कैटेगरी के सोलिस ट्रैक्टर क्या हैं?

सोलिस की E सीरीज़ में 40 से 55 एचपी तक के ट्रैक्टर आते हैं। ये 2WD और 4WD दोनों रूप में मिलते हैं। इस कैटेगरी के ट्रैक्टर जुताई, रोटावेटर, कल्टीवेटर, थ्रेशर और ट्रॉली जैसे ज़्यादातर कामों के लिए काफी माने जाते हैं। छोटे से मध्यम खेतों के लिए ये खास तौर पर सही बैठते हैं, क्योंकि इनमें ताकत भी है और रखरखाव का खर्च भी संभला रहता है।

40-50 HP कैटेगरी में सोलिस के टॉप 5 ट्रैक्टर

1. सोलिस 5515 2WD

सोलिस 5515 2WD इस रेंज का सबसे ताकतवर मॉडल है। इसमें 3 सिलेंडर इंजन आता है जो 2200 RPM पर 55 HP देता है। टॉर्क 235 Nm और पीटीओ पावर लगभग 42.54 HP है। गियरबॉक्स 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स का है और हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 2200 किलो है। कंपनी इस पर 5 साल की वारंटी का दावा करती है। यह उन किसानों के लिए ठीक है जो भारी इम्प्लीमेंट्स चलाते हैं। 

सोलिस 5515 2WD की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

2. सोलिस 4515 4WD

48 HP कैटेगरी वाला सोलिस 4515 ट्रैक्टर 4WD में आता है, यानी चारों पहियों में ताकत मिलती है। इंजन 3 सिलेंडर का है और 1900 आरपीएम पर चलता है। इसका टॉर्क 205 Nm और पीटीओ पावर 45 HP है। इसकी लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलो है और इसमें पावर स्टीयरिंग है। भारी मिट्टी, गीले खेत और ढलान वाले इलाकों में 4WD का फायदा साफ दिखता है।

सोलिस 4515 4WD की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

3. सोलिस 5015 2WD

50 एचपी कैटेगरी का सोलिस 5015 4WD ताकत और कीमत के बीच अच्छा संतुलन देता है। इसमें 3 सिलेंडर इंजन और इसका डिस्प्लेसमेंट 3065 सीसी है। जिन किसानों को 5515 की ताकत की ज़रूरत नहीं है, पर 44 HP से ज़्यादा पीटीओ पावर चाहिए, उनके लिए यह अच्छा ऑप्शन है।

सोलिस 5015 2WD की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

4. सोलिस 4215 2WD

Solis 4215 E

43 HP का सोलिस 4215 2WD ट्रैक्टर इस लिस्ट में सबसे किफायती है। इसमें 3 सिलेंडर इंजन, 41.50 पीटीओ पावर, 2000 किलो की लिफ्टिंग क्षमता और 10 फॉरवर्ड + 5 रिवर्स गियर मिलते हैं। छोटे खेत और रोज़ के आम काम के लिए यह बजट में फिट बैठता है।

सोलिस 4215 2WD की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

5. सोलिस 4415 2WD

Solis 4415 2WD

45 HP कैटेगरी वाला सोलिस 4415 2WD 4215 मॉडल से थोड़ा ऊपर आता है। इसमें भी 10 फॉरवर्ड + 5 रिवर्स गियर, 2000 किलो लिफ्टिंग क्षमता, पावर स्टीयरिंग और 41 एचपी का पीटीओ पावर` मिलता है। 

सोलिस 4415 2WD की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

सोलिस के टॉप 5 ट्रैक्टर की कम्पेरिज़न टेबल

मॉडल HP ड्राइव लिफ्टिंग क्षमता फ्यूल कैपेसिटी
Solis 5515 55 2WD 2200 किलो 65 लीटर
Solis 4515 48 4WD 2000 किलो 55 लीटर
Solis 5015 50 2WD 2000 किलो 55 लीटर
Solis 4215 43 2WD 2000 किलो -
Solis 4415 45 2WD 2000 किलो 55 लीटर

40-50 HP सोलिस ट्रैक्टर खरीदते समय ध्यान देने वाली मुख्य बातें

  • अपना काम पहचानें: अगर सिर्फ जुताई और ट्रॉली का काम है, तो 2WD काफी है। भारी या गीली मिट्टी में 4WD बेहतर रहता है, पर उसकी कीमत ज़्यादा होती है।
  • इम्प्लीमेंट्स के हिसाब से ताकत चुनें: रोटावेटर या भारी औज़ार चलाने हैं तो पीटीओ पावर पर ज़्यादा ध्यान दें, सिर्फ इंजन एचपी पर नहीं।
  • सर्विस और पार्ट्स: अपने इलाके में सोलिस का सर्विस सेंटर कितना पास है और पार्ट्स आसानी से मिलते हैं या नहीं, यह पहले पता कर लें।
  • कीमत की तुलना करें: दो-तीन डीलरों से कोटेशन लें और उसी HP के दूसरे ब्रांड के ट्रैक्टरों से भी तुलना करें।
  • टेस्ट ड्राइव ज़रूर लें: गियर, क्लच, ब्रेक और स्टीयरिंग खुद चलाकर देखें।
  • वारंटी और डॉक्यूमेंट्स: वारंटी की शर्तें और बिल लिखित में लें।

आपकी खेती के लिए कौन-सा सोलिस ट्रैक्टर सबसे अच्छा है?

अगर बजट सीमित है और खेत छोटा है, तो सोलिस 4215 या 4415 अच्छा रहेगा। इन दोनों की कीमत भी कम है और काम भी आराम से चल जाता है। अगर आप थोड़ी ज़्यादा ताकत चाहते हैं पर कीमत ज़्यादा नहीं बढ़ाना चाहते, तो सोलिस 5015 एक संतुलित विकल्प है।

भारी इम्प्लीमेंट्स चलाने वाले और बड़े खेत वाले किसान सोलिस 5515 पर नज़र डाल सकते हैं। इसकी लिफ्टिंग क्षमता और बड़ा फ्यूल टैंक लंबे काम में फायदा देते हैं। वहीं अगर आपके इलाके की मिट्टी भारी है या खेत गीले रहते हैं, तो इम्प्लीमेंट्स 4515 4WD ज़्यादा भरोसेमंद रहेगा।

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ट्रैक्टर ज्ञान किसानों की अपनी वेबसाइट है, जहां ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों की जानकारी आसान भाषा में मिलती है। यहां आपको नए और पुराने ट्रैक्टरों की कीमत, फीचर्स, रिव्यु और तुलना एक ही जगह मिल जाती है। साथ ही अपने इलाके के डीलर तक पहुंचना भी आसान होता है। हमारा मकसद है कि हर किसान भाई सही जानकारी के साथ, बिना ठगे जाने के डर के, अपने लिए सही ट्रैक्टर चुन सके। सोलिस या किसी भी दूसरे ट्रैक्टर के बारे में जानना हो, तो ट्रैक्टर ज्ञान से जुड़े रहिए।

Read More Blogs

सोनालीका टाइगर 55 III ट्रैक्टर: कीमत से फीचर्स तक फुल ट्रैक्टर रिव्यु image

खेती में ट्रैक्टर सिर्फ एक मशीन नहीं होता, वह किसान का सबसे भरोसेमंद साथी होता है। जुताई, बुवाई, ढुलाई और थ्रेशिंग जैसे हर काम में वही आगे खड़ा रहता है। इसलिए जब भी नया ट्रैक्टर लेने की बात आती है, तो किसान...

5 Best Powertrac 40-50 HP Tractors in India: Price & Features image

A Powertrac 40-50 HP tractor in India is a good choice for farmers who need a tractor that has enough power to carry out medium to large-scale farming activities. It can easily pull a 6-7 foot rotavator, pull a loaded trolley, and...

ट्रैक्टर इम्प्लीमेंट लोन लेते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां image

खेती में ट्रैक्टर तभी पूरा काम करता है जब उसके साथ सही इम्प्लीमेंट हो।  एक सही ट्रैक्टर  इम्प्लीमेंट  जैसे रोटावेटर, कल्टीवेटर, सीड ड्रिल, थ्रेशर या हैरो की मदद से किसानों के लिए खेती करना बहुत आसान हो जाता। है  पर ट्रैक्टर  इम्प्लीमेंट...

Write Your Comment About 40-50 HP में सोलिस के 5 दमदार ट्रैक्टर, जानें फीचर्स और कीमत

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon