स्वराज टारगेट 625 4WD की कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी

स्वराज टारगेट 625 4WD की कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी image
By Neha SharmaNov 20, 2026 12:00 PM

अगर आप बाग-बगीचे, अंगूर, अनार, आम या गन्ने की कतारों के बीच काम करने के लिए एक छोटा, मजबूत और भरोसेमंद ट्रैक्टर ढूंढ रहे हैं, तो स्वराज टारगेट 625 4WD आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह स्वराज ट्रैक्टर्स की टारगेट सीरीज का एक जाना -माना मॉडल है जो खास तौर पर कम चौड़ाई वाले खेतों और बागवानी के काम के लिए ही बनाया गया है। तो चलिए आज स्वराज टारगेट 625 4WD की कीमत, इंजन, और स्पेसिफिकेशन से जुडी हर बात को समझतें हैं।

स्वराज टारगेट 625 4WD ट्रैक्टर के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

स्वराज टारगेट 625 4WD ट्रैक्टर के प्रमुख स्पेसिफिकेशन प्रकार हैं: 

  • इसमें यानमार (Yanmar) का दमदार लिक्विड-कूल्ड, डायरेक्ट इंजेक्शन (DI) इंजन दिया गया है।
  •  यह एक 25 HP का इंजन है 2400 इंजन RPM पर काम करता है।
  •  इसमें 3 सिलेंडर हैं, जो ट्रैक्टर को बिना रुके काम करने की शक्ति देते हैं।
  • अधिकतम टॉर्क 83.1 Nm का है, जिससे भारी काम और कीचड़ या ढलान पर खींचने की ताकत बढ़ती है।
  •  इंजन को धूल से बचाने के लिए इसमें ड्राई टाइप (ड्यूल एलिमेंट) एयर क्लीनर लगा है।
  • यह 4WD (फोर व्हील ड्राइव) ट्रैक्टर है, यानी इसके चारों पहियों में ताकत जाती है, जिससे फिसलन या गीली मिट्टी में ग्रिप बेहतरीन रहती है।
  • इसमें 9 आगे (Forward) और 3 पीछे (Reverse) के कुल 12 गियर मिलते हैं। 
  • इसकी लिफ्टिंग क्षमता लगभग 980 किलोग्राम है।
  • इसमें एडवांस ADDC (ऑटोमैटिक ड्राफ्ट एंड डेप्थ कंट्रोल) हाइड्रोलिक्स सिस्टम है।
  •  इसमें 540 और 540 E (इकोनॉमी) RPM के विकल्प मिलते हैं, जो स्प्रेयर और रोटावेटर जैसे उपकरण चलाने में डीजल की बचत करते हैं।
  • पावर स्टीयरिंग ।
  • ऑयल इमर्स्ड ब्रेक।
  • इसकी  बनावट Narrowest FlexiTrack पर आधारित है।  इसकी चौड़ाई बहुत कम है और टर्निंग रेडियस  भी बेहद छोटा है। इससे बागवानी और दो फसलों की कतारों के बीच (इंटर-कल्चर) काम करना बहुत आसान हो जाता है।

Swaraj Target 625 4WD

स्वराज टारगेट 625 4WD ट्रैक्टर का इंजन कितना पावरफुल है?

अगर स्वराज टारगेट 625 4WD ट्रैक्टर के इंजन की पावर की बात करें तो पावरफुल होने के साथ-साथ  माइलेज भी बहुत अच्छी देता है।  

  • इस ट्रैक्टर में 25 HP का डीजल इंजन दिया गया है, जो छोटे और मध्यम खेतों के लिए काफी है। यह इंजन कम RPM पर भी अच्छा टॉर्क देता है, जिससे स्प्रेयर, रोटावेटर, कल्टीवेटर और छोटी ट्रॉली जैसे उपकरण आराम से चलते हैं।
  • 4WD होने से फिसलन कम होती है, जिससे ईंधन की बर्बादी भी घटती है।
  • 83.1 Nm का हाई टॉर्क बहुत ज़बरदस्त है, जिससे यह गीली मिट्टी, कीचड़ या ढलान पर भी बिना दबे भारी उपकरण खींच लेता है।
  • इसका इंजन पानी/कूलेंट से ठंडा होता है। इसका फायदा यह है कि भरी दोपहरी में लगातार कई घंटे काम करने पर भी इंजन गर्म नहीं होता और उसकी ताकत कम नहीं पड़ती।

स्वराज टारगेट 625 4WD ट्रैक्टर ईंधन दक्षता और माइलेज

स्वराज टारगेट 625 4WD में कई ऐसे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स हैं जिसकी वजह से ईंधन की बचत करते हुए भी अच्छी माइलेज देता है।  

  • 540 E (इकोनॉमी) पीटीओ मोड जिससे इंजन कम आरपीएम (RPM) पर चलता है और डीजल की भारी बचत होती है।
  • डायरेक्ट इंजेक्शन (DI) तकनीक जिससे कम डीजल में भी पूरी ताकत मिलती है।
  • 12 गियर स्पीड होने से किसान काम के हिसाब से सही स्पीड चुन सकता है, जिससे इंजन पर बेवजह लोड नहीं पड़ता और तेल बचता है।
  • इसका वज़न और आकार छोटा होने के कारण इंजन को ट्रैक्टर खींचने में कम ताकत लगानी पड़ती है, जिससे माइलेज बढ़ता है।
  • मैक्स कूल (Max Cool) सिस्टम इंजन को ज़्यादा गर्म नहीं होने देता जिससे लंबे समय तक काम करने पर भी इंजन की माइलेज कम नहीं होती ।

स्वराज टारगेट 625 4WD ट्रैक्टर की कीमत

स्वराज टारगेट 625 4WD ट्रैक्टर की कीमत छोटे और मध्यम किसानों के बजट को ध्यान में रखकर तय की गई है। 4WD और बागवानी के लिए खास बनावट को देखते हुए इसकी कीमत को ठीक माना जाता है। स्वराज टारगेट 625 4WD ट्रैक्टर  की एक्स-शोरूम समय, RTO रजिस्ट्रेशन, बीमा, हैंडलिंग चार्ज, एक्सेसरीज और राज्य के अनुसार बदल सकती है।

अगर आप स्वराज टारगेट 625 4WD ट्रैक्टर कीमत सही की जानकारी चाहतें हैं तो आप ट्रैक्टर ज्ञान पर चेक कर सकतें हैं।  

स्वराज टारगेट 625 4WD ट्रैक्टर खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

स्वराज टारगेट 625 4WD ट्रैक्टर खरीदने से पहले अपनी खेती की जरूरत, बजट और सर्विस सुविधा को अच्छे से समझना जरूरी है। 

  • यह ट्रैक्टर बाग, अंगूर, अनार, कपास और गन्ने की कतारों में काम के लिए अच्छा है। भारी जुताई या भारी ढुलाई के लिए बड़ा ट्रैक्टर बेहतर रहेगा।
  • कतारों की चौड़ाई नापें और इसको ट्रैक्टर की चौड़ाई से मिलाएं, ताकि पेड़ों को नुकसान न हो।
  • ब्रेक, स्टीयरिंग, गियर बदलने की आसानी, बैठने का आराम और हाइड्रोलिक लिफ्ट की जांच खुद करें।
  • जो स्प्रेयर, रोटावेटर या कल्टीवेटर आप चलाना चाहते हैं, वह इस ट्रैक्टर के साथ सही चलेगा या नहीं, यह डीलर से पूछें।

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ट्रैक्टर ज्ञान का देश का एक जाना -माना अग्रि-टेक प्लेटफार्म हैं जिसका उद्देश्य किसानों को सही, आसान और सटीक जानकारी देना है। यहां किसान ट्रैक्टर की कीमत, फीचर, और स्पेसिफिकेशन की सही जानकारी हासिल करके एक सही ट्रैक्टर खरीदने में कामयाब होतें हैं। 

Read More Blogs

40-50 HP में सोलिस के 5 दमदार ट्रैक्टर, जानें फीचर्स और कीमत image

आज के किसान को ऐसा ट्रैक्टर चाहिए जो खेत में ताकतवर हो, डीजल में समझदार हो और जेब पर भी भारी न पड़े। यही वजह है कि 40-50 HP का सेगमेंट भारत में सबसे ज़्यादा पसंद किया जाता है। इस कैटेगरी में...

Mahindra Makes Strategic Leadership Changes to Strengthen Its Farm Business image

Mahindra & Mahindra has announced a series of leadership changes across its farm businesses, touching marketing, farm machinery sales and customer experience. According to reports, the changes were outlined in an internal circular dated November 16 from the company’s farm HR leadership....

Top 3 JK Shresth Plus Tractor Tyres in India: Price and Features image

JK Shresth Plus tyres are more than your regular tractor tyres. They are built from premium material and offer more grips. They are designed to pull the plough, carry the trolley, and hold the tractor steady in wet or hard soil efficiently. 

If...

Write Your Comment About स्वराज टारगेट 625 4WD की कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon