46-50 HP के टॉप 5 स्वराज ट्रैक्टर: फीचर्स और कीमत
46-50 HP के स्वराज ट्रैक्टर अपनी मजबूती, कम डीजल खपत और अच्छी रीसेल वैल्यू के लिए किसानों की पहली पसंद है। ये ट्रैक्टर खेती से जुड़े हर प्रकार के कामों को सही से करने की क्षमता रखतें हैं। अगर आप एक 46-50 HP के स्वराज ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, हम आज आपको 46-50 HP के टॉप 5 स्वराज ट्रैक्टर, उनकी कीमत, और फीचर्स की जानकारी देंगे आप होनी ज़रूरत के हिसाब से एक सही ट्रैक्टर चुन सकें।
46-50 HP स्वराज ट्रैक्टर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
46-50 HP स्वराज ट्रैक्टर खरीदने से पहले इन बातों पर जरूर ध्यान दें:
- 46-50 HP रेंज में स्वराज ट्रैक्टर 2WD और 4WD दोनों विकल्पों में आते हैं। अपने खेतों की जमीन के हिसाब से एक 46-50 HP स्वराज ट्रैक्टर को चुने।
- इस HP रेंज के स्वराज ट्रैक्टरों में लगभग 3100 cc से 3500 cc तक के 3-सिलेंडर इंजन मिलते हैं। अगर आप रोटावेटर, थ्रेशर या भारी ट्रॉली ज्यादा चलाते हैं, तो बड़े cc वाला इंजन चुनें।
- 46-50 HP स्वराज ट्रैक्टर में आमतौर पर 1700 किलो से 2000 किलो तक की लिफ्ट क्षमता मिलती है। भारी उपकरण जैसे MB प्लाऊ या बड़ा कल्टीवेटर चलाना है, तो ज्यादा लिफ्ट क्षमता वाला ट्रैक्टर लें।
- अगर आप PTO से चलने वाले उपकरण जैसे थ्रेशर, स्प्रेयर या रीपर ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो डुअल क्लच वाला 46-50 HP स्वराज ट्रैक्टर चुनें।
46-50 HP के टॉप 5 स्वराज ट्रैक्टर
46-50 HP के टॉप 5 स्वराज ट्रैक्टर मॉडल्स कुछ इस प्रकार हैं:
1. Swaraj 744 FE
Swaraj 744 FE भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्वराज ट्रैक्टरों में से एक है। कम कीमत, कम डीजल खपत और मजबूत बनावट की वजह से यह छोटे और मध्यम किसानों में काफी लोकप्रिय है।
- इंजन: 3 सिलेंडर, 3136 cc
- HP: 48 HP
- गियर: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
- लिफ्टिंग क्षमता: 1700 किलो
- ब्रेक: ड्राई डिस्क / ऑयल इमर्स्ड (वेरिएंट के अनुसार)
- क्लच: सिंगल / डुअल क्लच विकल्प
- फ्यूल टैंक: 60 लीटर
- किसके लिए सही: Swaraj 744 FE ट्रैक्टर छोटे और मध्यम किसानों के लिए सही है, जो कम बजट में जुताई, बुवाई और हल्की ढुलाई के लिए भरोसेमंद ट्रैक्टर चाहते हैं।
2. Swaraj 744 FE 4WD
अगर आप एक ऐसा 46-50 HP स्वराज ट्रैक्टर ख़ोज रहें हैं जो धान की खेती और गीली जमीन में बहुत अच्छा काम करें तो Swaraj 744 FE 4WD आपके चुनाव हैं।
- इंजन: 3 सिलेंडर, 3136 cc
- HP: 48 HP
- ड्राइव: 4WD, जिससे पकड़ और खिंचाव ज्यादा मिलता है
- गियर: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
- लिफ्टिंग क्षमता: 1700 किलो
- ब्रेक: ऑयल इमर्स्ड
- किसके लिए सही: Swaraj 744 FE 4WD धान की खेती करने वाले किसानों के लिए एक सही चुनाव है।
3. Swaraj 744 XT
जो किसान 46-50 HP का एक ऐसा स्वराज ट्रैक्टर चाहतें हैं को बड़े इंजन और ज्यादा ताक़त के साथ आता है उनके लिए Swaraj 744 XT एक सही विकल्प है। यह कम बजट में भी बेहतरीन परफॉरमेंस देता हैं।
- इंजन: 3 सिलेंडर, 3478 cc
- HP: 50 HP के आसपास
- गियर: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
- लिफ्टिंग क्षमता: 1700 किलो
- ब्रेक: ऑयल इमर्स्ड
- किसके लिए सही: Swaraj 744 XT कम बजट में ज्यादा ताकत चाहने वाले किसानों केलिए सही है जो रोटावेटर, कल्टीवेटर जैसे उपकरण ज्यादा चलाते हैं।
4.Swaraj 855 FE
Swaraj 855 FE एक ऐसा 46-50 HP स्वराज ट्रैक्टर है जो अपनी ताकत और टिकाऊपन के लिए जाना जाता है।
- इंजन: 3 सिलेंडर, 3478 cc
- HP: 48-52 HP श्रेणी
- गियर: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
- लिफ्टिंग क्षमता: 2000 किलो तक
- ब्रेक: ऑयल इमर्स्ड
- क्लच: सिंगल / डुअल क्लच
- किसके लिए सही: यह ट्रैक्टर उन किसानों के लिए सही है जो भारी ट्रॉली ढुलाई, थ्रेशर और बड़े कृषि उपकरणों का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।
5. Swaraj 855 FE 4WD
Swaraj 855 FE 4WD इस लिस्ट का सबसे ताकतवर स्वराज ट्रैक्टर है। बड़े खेत, भारी मिट्टी और पहाड़ी इलाकों में काम करने वाले किसानों के लिए यह सबसे भरोसेमंद विकल्प है।
- इंजन: 3 सिलेंडर, 3478 cc
- HP: 48-52 HP श्रेणी
- ड्राइव: 4WD
- गियर: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
- लिफ्टिंग क्षमता: 2000 किलो तक
- ब्रेक: ऑयल इमर्स्ड
- किसके लिए सही: यह ट्रैक्टर बड़े खेत वाले किसानों के लिए सही है, जो भारी मिट्टी, पहाड़ी या ढलान वाले इलाकों में साल भर लगातार काम करते हैं।
46-50 HP के टॉप 5 स्वराज ट्रैक्टरों की तुलना
| मॉडल | इंजन | HP | लिफ्ट क्षमता | ड्राइव |
|---|---|---|---|---|
| Swaraj 744 FE | 3136 cc | 48 | 1700 किलो | 2WD |
| Swaraj 744 FE 4WD | 3136 cc | 48 | 1700 किलो | 4WD |
| Swaraj 744 XT | 3478 cc | 50 | 1700 किलो | 2WD |
| Swaraj 855 FE | 3478 cc | 48-52 | 2000 किलो | 2WD |
| Swaraj 855 FE 4WD | 3478 cc | 48-52 | 2000 किलो | 4WD |
46-50 HP स्वराज ट्रैक्टर में कौन सा ट्रैक्टर आपके लिए बेहतर है?
- Swaraj 744 FE ले अगर आप कम बजट में भरोसेमंद ट्रैक्टर चाहतें हैं तो।
- आपको Swaraj 744 XT लेना चाहिए अगर आप कम बजट में ज्यादा ताकत देने वाला ट्रैक्टर चाहतें हैं तो।
- भारी ढुलाई और बड़े उपकरण का इस्तेमाल करने वाले किसानों के लिए Swaraj 855 FE बेहतर है।
- धान और कीचड़ वाली जमीन पर खेती करने वाले किसानों के लिए Swaraj 744 FE 4WD अच्छा विकल्प है।
- Swaraj 855 FE 4WD बड़े खेत पर भारी इम्प्लीमेंट्स का उपयोग करने वाले किसानों के लिए एक सही विकल्प है।
क्यों भरोसा करें Tractor Gyan पर?
ट्रैक्टर ज्ञान भारत का एक जाना-माना एग्री टेक प्लेटफार्म जो स्वराज ट्रैक्टर और दूसरे सभी फेमस ट्रैक्टर ब्रांड्स के सबसे अच्छे ट्रैक्टर मॉडल्स की जानकारी किसानों को देता है। यहाँ किसान ट्रैक्टर मॉडल्स की तुलना करके एक सही मॉडल खरीद सकतें हैं।
Category
Write Your Comment About 46-50 HP के टॉप 5 स्वराज ट्रैक्टर: फीचर्स और कीमत
.webp)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
26 May 2026
25 Aug 2026
29 Jul 2025
08 Sep 2025
17 Jun 2026
25 Sep 2026
19 May 2026
01 Jun 2026
15 Jun 2026
30 Jul 2025
09 Feb 2026
19 Mar 2026
18 May 2026
26 Dec 2025







.webp)










.webp)
.webp)




























