भारत में आज कई ट्रैक्टर कंपनियां कई सारे ट्रैक्टर मॉडलों का निर्माण कर रही हैं। अलग-अलग कीमत के अलग-अलग ट्रैक्टर बाजार में मौजूद है, जिनमें अलग-अलग तरह के फीचर्स भी है।
ऐसे में सबसे कम कीमत में, आपके बजट के अंदर कौनसे सबसे अच्छे ट्रैक्टर आते हैं यह हम आपको बता रहें हैं।
12 Jul, 2021
भारतीय किसान के लिए ट्रैक्टर खरीदना बड़ा पेचीदा काम होता है, इसका सबसे बड़ा कारण उनकी माली हालत है। किसान उसके द्वारा तय की गई एक सीमित रकम से ज्यादा ट्रैक्टर खरीदने पर खर्च नहीं कर सकता। ऐसे में उसे अपने बजट के अंदर सबसे बेहतर फीचर्स वाले ट्रैक्टर की तलाश होती है। लेकिन ऐसा ट्रैक्टर ढूंढना है जिसमें सभी तरह के फीचर्स और उसकी कीमत कम से कम हो यानी आपके बजट में हो, बड़ा ही मुश्किल काम लगता है। लेकिन अब हमने आपके इसी काम को थोड़ा आसान बनाने की कोशिश की है, आइए जानते हैं आपके बजट के हिसाब से सबसे बेहतर ट्रैक्टर कौन सा है।
5 लाख रूपये के अंदर
इस रकम के अंदर आमतौर पर 35 एचपी से कम रेंज के ही ट्रैक्टर आते हैं, जिनमें बागवानी व फूल फल की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छे-अच्छे मिनी ट्रैक्टर्स के विकल्प भी मौजूद हैं। इसके अलावा बहुत ही सीमित भूमि में खेती करने वाले किसान भी इस रकम के अंदर अपना बजट बनाकर कई सारे अच्छे विकल्प तलाश सकते हैं।
![swaraj 717](https://images.tractorgyan.com/uploads/2243/60b0af0d77459_swaraj-717-tractorgyan.jpg)
15 एचपी का यह एक छोटा सा मिनी ट्रैक्टर है, मगर स्वराज के फिचर्स के साथ इसे खरीदना यह कईयों के लिए भारी मुनाफे का सौदा रहा है। इससे सस्ता ट्रैक्टर भी शायद आपको भारत में और कोई नहीं मिलेगा।
स्वराज 717 प्राइस (Swaraj 717 Price)-
₹2.70-2.90 लाख*
![farmtrac atom 26](https://images.tractorgyan.com/uploads/2234/60b0a95c32596_escorts-farmtrac-26-tractorgyan.jpg)
26 एचपी के इस ट्रैक्टर में जो फिचर्स हैं, इस एचपी श्रेणी में वो और कहीं नहीं मिल सकते हैं। फार्मट्रैक के इस ट्रैक्टर में कई बड़े बड़े ट्रैक्टरों से बेहतर सुविधाएं हैं।
फॉर्म ट्रैक एटम 26 प्राइस (Farmtrac Atom 26 Price)-
₹4.90-4.99 लाख*
![mahindra jivo 245 di](https://images.tractorgyan.com/uploads/2231/60b0a7fee81f2_mahindra_jivo_245_di_tractorgyan.jpg)
महिंद्रा ने यह बेहतरीन कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर बनाया है। इसकी क़ीमत बहुत ही उचित है, किसान इस ट्रैक्टर को ख़रीद मुनाफे में ही रहेगा, यह तो साफ नज़र आता है।
महिंद्रा जीवो 245 DI प्राइस (Mahindra Jivo 245 DI Price)-
₹3.90-4.10 लाख*
5 से 7.5 लाख रूपये तक:-
कीमत की यह वो रेंज है, जिसमें ट्रैक्टर खरीदना भारत के ज्यादातर किसान पसंद करते हैं या यूं कहें भारत के ज्यादातर किसानों का बजट यही है। ट्रैक्टर कंपनियों के सबसे लोकप्रिय मॉडल भी इसी श्रेणी में आते हैं। ऐसे में इस श्रेणी में बेस्ट ट्रैक्टर चुनना बहुत ही मुश्किल का काम है।
![farmtrac 60 epi t20]( https://images.tractorgyan.com/uploads/2440/60d0888b812e3_escorts-farmtrac-60-epi-t20-tractorgyan.png)
फॉर्म ट्रैक ट्रैक्टरों को किसानों ने जितना प्यार दिया है, यह उनके भरोसे पर उतना ही खरे उतरे हैं। इस बजट में इस 20 गेयर वाले ट्रैक्टर से ज्यादा किफायती और दमदार ट्रैक्टर और कोई नहीं है।
फॉर्म ट्रैक 60 ईपीआई टी20 प्राइस (Farmtrac 60 EPI T20 Price)-
₹6.80-7.00 लाख*
![Swaraj 744 fe]( https://images.tractorgyan.com/uploads/1997/6074544883341_744-fe-1591423356.jpg)
यह एक बहुत ही लोकप्रिय ट्रैक्टर है, कारण है सही कीमत में सबसे ज्यादा काम। ट्रैक्टर आपके बजट में है, साथ ही इसका रखरखाव सबसे सस्ता है। 48 एचपी का यह एक दमदार ट्रैक्टर है।
स्वराज 744 एफ ई कीमत (Swaraj 744 FE Price)
₹6.30-6.70 लाख*
![Massey ferguson 241 DYNATRACK](https://images.tractorgyan.com/uploads/1771/6051c8c985621_MF-241-DYNATRACK.jpg)
मैसी का डायना ट्रैक ट्रैक्टर नया है, लेकिन अपने फीचर्स के कारण यह ट्रैक्टर चर्चा में है। अगर आप अपने इस बजट में सबसे बेहतर फीचर्स की तलाश में है तो मान लीजिए 42 एचपी का यह ट्रैक्टर आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है।
मैसी फर्गुसन 241 DI डायनाट्रैक कीमत (Massey Ferguson 241 DI Dynatrack Price)-
₹6.75-7.30 लाख*
![mahindra 575 xp plus]( https://images.tractorgyan.com/uploads/2223/60af3bdcbd555_mahindra-575-di-xp-plus.jpg)
महिंद्रा के इस ट्रैक्टर की पॉपुलैरिटी का कोई तोड़ नहीं है। किसानों ने इसे सराहाया है क्योंकी उचित कीमत में इतने उम्दा फिचर्स हर ट्रैक्टर में नहीं मिलते। 47 एचपी का यह ट्रैक्टर ज्यादा तर कृषि कार्यों को करने की ताक़त रखता है।
महिंद्रा 575 DI एक्सपी प्लस प्राइस (Mahindra 575 DI XP Plus Price)-
₹6.70-7.25 लाख*
7.5 से 10 लाख रूपये तक:-
अगर यह आपका बजट है, तो आप भारत के सबसे बेहतरीन ट्रैक्टर में से एक को खरीदने के लिए तैयार हो जाइए। कीमत की श्रेणी में आपको सबसे दमदार ट्रैक्टर भी मिलेंगे, 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर भी मिलेंगे और बेहतरीन फिचर्स तो मिलेंगे ही।
![john deere 5405 gear pro](https://images.tractorgyan.com/uploads/2430/60ccbe3da92db_John-deere-5405-gearpro-tractorgyan.png)
जॉन डीयर के ट्रेक्टर भारतीय किसान खूब पसंद करते हैं। कंपनी भी बेहतरीन ट्रैक्टर बनाती है, यह इनका नया और बेजोड़ फिचर्स वाला 63 एचपी ट्रैक्टर है जो आपके बजट में भी आ रहा है।
जॉन डियर 5405 गेयर प्रो प्राइस (John Deere 5405 GearPro Price)-
₹8.90-9.40 लाख*
![kubota mu5501](https://images.tractorgyan.com/uploads/2431/60ccbf2153087_kubota-mu5501-2wd-4wd-tractorgyan.jpg)
कूबोटा कंपनी का यह सबसे ताकतवर ट्रैक्टर है, अब इस 55 एचपी ट्रैक्टर में आपको Kubota की बेमिसाल टेक्नॉलॉजी भी मिल जाती है। यह आपके लिए एक अच्छा ट्रैक्टर हो सकता है।
कूबोटा एम यू 5501 2WD प्राइस (Kubota MU5501 2WD Price)-
₹8.80-9.10 लाख*
![Mahindra arjun novo 605 di-i ac cabin](https://images.tractorgyan.com/uploads/1923/606990d140641_mahindra-arjun-novo-605-di-i-with-ac-cabin-tractorgyan.jpg)
महिंद्रा भारत की इकलौती कंपनी है जो 10 लाख की कीमत के अंदर आपको एसी केबिन ट्रैक्टर देती है। 57 एचपी अर्जुन नोवो के फिचर्स और लोकप्रियता के बारे में तो सभी जानते हैं, ऐसे में आपके बजट में आने वाला यह सबसे ट्रैक्टर हो सकता है।
महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-i-with एसी केबिन प्राइस (Mahindra Arjun Novo 605 Di-i-with AC Cabin Price)-
₹9.50-9.90 लाख*
10 से 15 लाख रूपये तक:-
इस एचपी रेंज में आपको सर्वसुविधायुक्त लग्ज़री एसी केबिन ट्रैक्टर भी मिलते हैं। पॉवर के मामले में भी दमदार से दमदार ट्रैक्टर जिनसे आप हर तरह के काम कर सकते है। यह ट्रैक्टर बड़े से बड़े खेत में कठिन से कठिन काम कर सकते हैं, अन्य व्यावसायिक कार्यों में भी इनका उपयोग किया जा सकता है।
![New holland excel 9010](https://images.tractorgyan.com/uploads/2137/609c09ad7bf6e_excel-9010-overview.png)
यह न्यू हॉलैंड का एक सबसे दमदार ट्रैक्टर है, क्योंकि न्यू हॉलैंड अपने ट्रैक्टरों में सबसे अलग और अच्छे फिचर्स देते हैं, इस 90 एचपी के ट्रैक्टर में आपको हर फिचर, सबसे अच्छी और आधुनिक ही मिलेगी।
न्यू हॉलैंड एक्सेल 9010 प्राइस (New Holland Excel 9010 Price)-
₹14.10-14.90 लाख*
![Mahindra novo 755](https://images.tractorgyan.com/uploads/1978/607273063933c_1618112769270_novo_755.jpg)
74 एचपी का यह महिंद्रा का सबसे दमदार ट्रैक्टर है, दमदार ट्रैक्टर महिंद्रा ने फिचर्स भी शानदार दिए हैं।
महिंद्रा नोवो 755 डी आई प्राइस (Mahindra NOVO 755 DI Price)-
₹11.50-12.70 लाख*
![swaraj 963 fe]( https://images.tractorgyan.com/uploads/2013/6077d9ad6cea7_swaraj-963-fe-tractorgyan.png)
स्वराज का यह ट्रैक्टर किसानों ने बहुत पसंद किया है, 4 WD में यह मॉडल बहुत उपयोगी बन ज्यादा है। इस 60 एचपी ट्रैक्टर आपको कई शानदार फीचर्स मिलेंगे।
स्वराज 963 एफ ई 4WD प्राइस (Swaraj 963 FE 4WD Price)-
₹10.00-10.75 लाख*
15 लाख रूपये से अधिक:-
आमतौर भारतीय किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए इतने पैसे खर्च नहीं करना पड़ते हैं। लेकिन कुछ किसानों की जरूरत है ज्यादा होती है, या उन्हें आलीशान ट्रैक्टरों का भी शौक होता है।
ऐसे में कुछ कंपनियां इतने महंगे ट्रैक्टर भी भारत के बाजार में भेजती हैं।
![Sonalika worldtrac 90](https://images.tractorgyan.com/uploads/2133/609c08ee40c6f_worldtrac-90-rx-4wd-1598356788.jpg)
यह सोनालिका का सबसे दमदार ट्रैक्टर है। सोनालिका के इस 90 एचपी ट्रैक्टर में एसी केबिन है। इस ट्रैक्टर में आपको सभी विशेष फीचर्स मिल जाते हैं।
सोनालिका वर्ल्ड ट्रैक 90 आरएक्स 4WD प्राइस (Sonalika Worldtrac 90 Rx 4WD Price)-
₹15.80-16.20 लाख*
![New holland TD 5.90](https://images.tractorgyan.com/uploads/2132/609c08bcf25cb_new-holland-td5-90-90-hp-tractor-3565-kg.png)
न्यू हॉलैंड का यह सबसे दमदार एसी केबिन ट्रैक्टर है। यह एक 90 एचपी ट्रैक्टर है जिसकी ताक़त और फिचर की तुलना में शायद भारत का कोई ट्रैक्टर खड़ा होता होगा।
न्यू हॉलैंड टीडी 5.90 प्राइस (New Holland TD 5.90 Price)-
₹18-20 लाख*
![John deere 6120](https://images.tractorgyan.com/uploads/2129/609c085e9be7f_6120B_tractor_john_deere_large_fd7772dcb561979db1edb6295cc3b100b422b80c.jpg)
6120 तो हिंदुस्तान का सबसे ताकतवर ट्रैक्टर है। 120 एचपी का यह ट्रैक्टर सबसे अलग है, इस ट्रैक्टर की पीटीओ पॉवर जितनी है उतनी तो किसी और ब्रांड के ट्रैक्टर की एचपी पॉवर भी नहीं।
जॉन डियर 6120 बी प्राइस (John deere 6120 B Price)-
₹28-29 लाख*
तो यहां हमने बताया कि अगर आप नया ट्रैक्टर खरीदने का मन बना चुके हैं तो आपके लिए किस बजट में कौन से ट्रैक्टर सबसे अच्छे है। लेकिन ट्रैक्टर की क़ीमत, यह भी ध्यान रखना चाहिए उस के रखरखाव में या उसकी डीजल की खपत में कितना खर्चा लगेगा। इसलिए आगे हम आपको बताएंगे कि भारत में सबसे कम ईंधन खपत करने वाले ट्रैक्टर कौन से हैं।तब तक के लिए जुड़े रहे ट्रैक्टर ज्ञान के साथ।
ट्रैक्टर व किसानी संबंधी हर तरह की जानकारी आपको TractorGyan पर मिलेगी