Mahindra Yuvo 575DI 4WD Tractor Review in India 2023
आज हम आयें हैं महिंद्रा युवो 575DI के 4 WHeel drive ट्रैक्टर के सारे फ़ीचर वॉरंटी और क़ीमत के बारे में जानकारी लेकर।
महिंद्रा युवो 575DI ट्रैक्टर 45HP और 4 सिलेंडर के साथ आता है। बात करते है इसके लुक्स की, नये ज़माने के किसानो को लुभाने के लिये महिंद्रा ने अपने सालों से चले आ रहे लुक को पूरा बदल दिया है नयी युवो सिरीज़ के ट्रैक्टर के साथ। इस महिंद्रा ट्रैक्टर में राउंड रैप हैलोजन लाईट दी गयी है साथ ही ड्राइवर की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इसमें सपाट प्लैट्फ़ॉर्म भी दिया गया है।
अब आगे बढ़ते हैं और बात करते है इसके फ़ीचर की। इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक दिये गये हैं जो आज के समय में सबसे बेहतर ब्रेक हैं। इसके साथ ही इसमें सिंगल और डूअल क्लच दोनो के ऑप्शन दिये गये हैं। ट्रैक्टर में आराम को ध्यान में रखते हुए इस युवो ट्रैक्टर में power steering दी गयी है। इसकी 12 फ़ॉर्वर्ड, 3 रिवर्स स्पीड इस श्रेणी के ट्रैक्टर में सबसे बेहतर है। साथ ही इस ट्रैक्टर में फ़ुल constant मेष गीयर बॉक्स दिया गया है जो आता है साइड शिफ़्ट गीयर के साथ जो गीयर बदलना कार जैसा आसान बनाता है। हवा की बेहतर सफ़ाई के लिये इसमें बड़ा air क्लीनर और रेडीएटर दिया गया है।
अगर बात करे इसकी लिफ़्ट की तो इसकी लिफ़्ट 1500 किलोग्राम वज़न उठा सकती है। इस ट्रैक्टर का pto hp 41.1 है जो इस श्रेणी के ट्रैक्टर में अच्छा है साथ ही काम को आसान बनाने के लिये इसमें रिवर्स pto का ऑप्शन भी दिया गया है। इतना ही नहीं इसका 60 लीटर का डीज़ल टैंक लंबे समय तक काम करने की आज़ादी देता है।
Wheelbase की बात करे तो इसका 1925mm का wheelbase ट्रैक्टर को संतुलित बनाता है। साथ ही इसका 350mm का ग्राउंड clearance ऊँचे-नीचे खेत में काम करना आसान बनाता है। इस ट्रैक्टर का वज़न 2085kg है जो इसे बेहतर संतुलन देता है। युवो 575DI 4 wheel drive में आगे का Tyre 8 18 वहीं पीछे का tyre 13 6 28 का दिया गया है।
अब बात करते है काम की तो ये ट्रैक्टर पोटेटो प्लांटर, पोटेटो डिगर, 2MB plough,रीपर, बेलर, रोटावेटर, जैसे 30 से ज़्यादा खेती के काम में उपयोग में लिया जा सकता है। यह ट्रैक्टर डिजीसेन्स के साथ आता है जो आपको ट्रैक्टर की सारी जानकारी mobile पर दिखाता है। इतना ही नहीं इस महिंद्रा युवो ट्रैक्टर का 400 घंटे का लम्बा सर्विस अंतराल पैसे की बचत करता है।
यह Mahindra युवो ट्रैक्टर 3 साल या 3000 घंटे की वॉरंटी के साथ आता है जो extended वॉरंटी लेने पर उपलब्ध है। अलग अलग पार्ट्स की वॉरंटी आप अपनी screen पर देख सकते है। महिंद्रा युवो 575DI 4WD की क़ीमत लगभग 7,50,000 लाख से 8,00,000 रुपये के बीच है।
Tractor की क़ीमत अलग अलग City में अलग हो सकती है, आपके Area में Mahindra Yuvo 575 DI 4WD Tractor की क़ीमत आप On-Road Price पर जाकर जान सकते हैं।
Read More
![]() |
Top 10 Swaraj tractors in India 2021 |
![]() |
जानें 2021 आयशर के टॉप 9 ट्रैक्टर कौनसे हैं |
![]() |
न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट, फीचर्स एवं टॉप मॉडल। 2021 |
Category
Write Your Comment About Mahindra Yuvo 575di 4wd Tractor Review
.webp&w=256&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
18 Jun 2025
06 Jan 2025
03 Jan 2025
27 Nov 2024
22 Jan 2025
21 Nov 2024
30 Nov 2024
27 May 2025
19 Nov 2024
16 Dec 2024
31 Dec 2024
21 Mar 2025
14 Jun 2025
30 Nov 2024