tractorgyan home logotractorgyan logo
tractorgyan rupee logo
hamburger icon

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष'23 में 1 लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचकर रचा इतिहास

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष'23 में 1 लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचकर रचा इतिहास image
By Tractor GyanApr 01, 2023 12:00 AM
Share
Facebook-iconLinkedIn-iconTwitter-iconWhatsApp-iconEmail-icon

फरीदाबाद, 1 अप्रैल, 2023: एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड द्वारा मार्च 2023 में 10,305 ट्रैक्टर बेचे गए और यदि हम 2022 का आंकड़ा देखे तो मार्च 2022 में 10,074 ट्रैक्टर्स की बिक्री की थी|  इसकी तुलना में मार्च 2023 में 2.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

घरेलू ट्रैक्टर: एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड एग्री मशीनरी द्वारा निर्मित (फार्मट्रैक ट्रैक्टर, पॉवरट्रैक ट्रैक्टर और डिजिट्रैक ट्रैक्टर) घरेलू ट्रैक्टर बिक्री पर नजर डालें तो मार्च 2023 में 9,601 ट्रैक्टर बेचे गए जबकि मार्च 2022 में 9,483 ट्रैक्टर्स बेचे गए थे, इसकी तुलना में मार्च 2023 में 1.2 प्रतिशत की वृद्धि सामने आई हैं। मार्च में बिन मौसम बारिश और फसल को नुक्सान के कारण सेल्स प्रभावित हुई है। लेकिन सरकार के कृषि क्षेत्र में निरंतर समर्थन से हम आने वाले समय में इस तरह की मांग की उम्मीद करते हैं।

निर्यात ट्रैक्टर: अब बात करते हैं निर्यात ट्रैक्टर्स की बिक्री रिपोर्ट के बारे में तो 704 ट्रैक्टर्स मार्च 2023 में बिके, हालाँकि मार्च 2022 में 591 ट्रैक्टर्स बेचे गए थे। इसकी तुलना में मार्च 2023 में 19.1 प्रतिशत का शानदार इज़ाफ़ा हुआ हैं।

 

विवरण मार्च Q4 (अप्रैल - मार्च)  FY(12महीना)
FY23 FY22 परिवर्तन (% में) FY23 FY22

परिवर्तन (% में)

FY23 FY22 परिवर्तन (% में)
घरेलू 9,601  9,483 1.2% 23,081 20,272 13.9% 95,266 87,043 9.4%
निर्यात 704 591 19.1% 1,684  1,623 3.8% 8,024 7,185 11.7%
कुल बिक्री 10,305 10,074 2.3% 24,765 21,895 13.1% 1,03,290 94,228 9.6%

 

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के बारे में

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड एक ट्रैक्टर उपकरण निर्माता हैं। यह सात दशकों से भी ज्यादा समय से भारत को कृषि मशीनरी बनाने और खेती करने के साधनों की सेवा दे रहा हैं। ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुसार यह उनकी जरूरतों को पूरा करता हैं। एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने रेलवे प्रौद्योगिकी के आधुनिकीकरण, कृषि मशीनीकरण, भारतीय निर्माण के परिवर्तन के उच्च विकास वाले क्षेत्रों में अपना नाम कमाया हैं और भारत को सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में मजबूती प्रदान कर विकास किया हैं। एस्कॉर्ट्स कुबोटा किसानों के लिए अपनी विभिन्न सीरीज बनाती हैं। यह निर्माण मशीनरी, कृषि मशीनरी, रेलवे उपकरण और सामग्री प्रबंधन के क्षेत्रों में काम करती है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा का उद्देश्य उच्च स्थायित्व और उच्च प्रदर्शन प्रदान करना है। यह अपने लाखों ग्राहकों का विश्वास जीतने में सफल रहीं हैं। 

Read More Blogs

Vst sold 491 Tractors and 3511 Power Tillers in February, 2023 image

Today, Vst Tillers Tractors Ltd. disclose the VST tractor sales report for February 2023. According to the sales report, VST tractor tillers ltd sold 491 Tractors and 3511 Power Tillers in February 2023. Let's go through the details of the report.

Particulars

For...

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की फ़रवरी'23 ट्रैक्टर सेल्स में 27.8% की वृद्धि, 7811 ट्रैक्टर बेचे image

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड एग्री मशीनरी (फार्मट्रैक ट्रैक्टर, पॉवरट्रैक ट्रैक्टर और डिजिट्रैक ट्रैक्टर) व्यवसाय ने फरवरी 2023 में 7,811 ट्रैक्टर बेचे और फरवरी 2022 में 6,114 बेचे गए दोनों की तुलना में फरवरी 2023 में 27.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

फरवरी...

Escorts Kubota creates history by selling over 1 lac tractor in FY23 image

Faridabad, April 1st, 2023: Escorts Kubota Limited Agri Machinery business in March 2023 sold 10,305 tractors, registering a growth of 2.3 percent as against 10,074 tractors sold in March 2022.

Escorts Kubota Limited Agri Machinery (Farmtrac tractorPowertrac tractor and Digitrac tractor) Domestic tractor sales...

Write Your Comment About एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष'23 में 1 लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचकर रचा इतिहास

+91
Review Image

Frequently Asked Questions About एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष'23 में 1 लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचकर रचा इतिहास

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने मार्च 2023 में 10,305 ट्रैक्टर बेचे।

मार्च 2023 में एस्कॉर्ट कुबोटा की घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री 9,601 रही।

एस्कॉर्ट कुबोटा ने मार्च 2023 में कुल 704 ट्रैक्टरों का निर्यात किया।