tractorgyan home logoTractor Gyan logo
tractorgyan rupee logo
tractorgyan gold coin icon
hamburger icon
TG logo
  • Tractor Brands
    Tractor Brands
  • New Tractors
    New Tractors
  • Used Tractor / Implement
    Used Tractor / Implement
  • Implements
    Implements
  • Tyre
    Tyre
  • Videos
    Videos
  • Blogs
    Blogs
  • Loan
    Loan
  • More
    More
profile-icon

Login

New User? Register

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की जुलाई'23 ट्रैक्टर सेल्स में 3.9% की वृद्धि, 5,570 ट्रैक्टर बेचे

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की जुलाई'23 ट्रैक्टर सेल्स में 3.9% की वृद्धि, 5,570 ट्रैक्टर बेचे image
By Tractor GyanAug 01, 2023 12:00 AM

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड एग्री मशीनरी, जिसके अंदर फार्मट्रैक ट्रैक्टर, पॉवरट्रैक ट्रैक्टर और डिजिट्रैक ट्रैक्टर आते है, आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। हर साल यह कंपनी अपने आधुनिक ट्रैक्टर की मदद से अच्छी बिक्री करने में कामयाब रही है।

जुलाई 2023 की बिक्री आँकड़े  हुए जारी

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड एग्री मशीनरी बिजनेस डिवीजन ने जुलाई 2023 में कुल 5,570 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो जुलाई 2022 में बेचे गए 5,360 ट्रैक्टरों की तुलना में 3.9% अधिक है।

अगर हम घरेलु बाज़ारों में हुई बिक्री की बात करें तो एस्कॉर्ट्स कुबोटा कुल 5,161 ट्रैक्टर बेचने में सफल रही। जुलाई 2022 में यह बिक्री सँख्या सिर्फ 4,704 थी। इस प्रकार साल-दर-साल बिक्री में यह कंपनी 9.7% की बढ़ोतरी हासिल करने में कामयाब रही।  

अपनी इस सहारनीय प्रदर्शन पर कंपनी ने बताया की इस साल मानसून सही समय पर आया और अच्छा रहा। पर, इसके साथ ही देश के कुछ हिस्सों को भारी बारिश और बाढ़ का भी सामना करना पड़ा जिसके चलते कृषि गतिविधियाँ थोड़ी धीमी ही रहीं। पर इसके बावजूद कंपनी एक अच्छी बिक्री करने में कामयाब रही।

कंपनी सितंबर से शुरू होने वाले आगामी त्योहारी महीनों में और भी अच्छी बिक्री की उम्मीद कर रही है।  

ट्रैक्टर निर्यात के बिक्री आँकड़ें

जुलाई 2023 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने निर्यात बाज़ारों में कुल 409 ट्रैक्टर बेचे जबकि जुलाई 2022 में कंपनी कुल 656 ट्रैक्टरो का निर्यात करने में सफल रही थी। इस प्रकार, निर्यात बाज़ारों की बिक्री दर में 37.7% की गिरावट आयी।

विवरण जुलाई अप्रैल- जुलाई (4M)
FY24 FY23 % परिवर्तन FY24 FY23 % परिवर्तन
घरेलू 5,161 4,704 9.7% 30,387 29,312 3.7%
निर्यात 409 656 -37.7% 1,765 2,845 -38.0%
कुल बिक्री 5,570 5,360 3.9% 32,152 32,157 0.0%

FY - वित्तीय वर्ष अप्रैल से मार्च तक           M - महीना

एस्कॉर्ट कुबोटा लिमिटेड के बारे में :

एस्कॉर्ट कुबोटा लिमिटेड,(फार्मट्रैक ट्रैक्टर, पॉवरट्रैक ट्रैक्टर और डिजिट्रैक ट्रैक्टर) जो पहले एस्कॉर्ट लिमिटेड था, भारत की एक जानी -मानी कंपनी है जो पिछले सात दशकों से कृषि से जुड़े आधुनिक उपकरणों का निर्माण कर रही है। अपने लक्ष्य, “स्प्रैडिंग प्रोस्पेरिटी, इम्पैक्टिंग लाइफ” की तरफ बढ़ते हुए, इस कंपनी ने अपने उपकरणों से भारतीय कृषि बाज़ार और भारत की अर्थव्यवस्था का उत्थान किया है।  

Read More Blogs

Escorts Kubota Limited registers monthly sales of 9,850 tractors in June 2023, Down 2% YOY image

Faridabad, July 1st, 2023: Escorts Kubota Limited Agri Machinery Business Division in June 2023 sold 9,850 tractors as against 10,051 tractors sold in June 2022.

Escorts Kubota Limited Agri Machinery (Farmtrac tractor, Powertrac tractor and Digitrac tractorDomestic tractor...

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की जून'23 में ट्रैक्टर सेल्स में 2% की गिरावट, 9,850 ट्रैक्टर बेचे image

एस्कॉर्ट्स कुबोटा भारतीय कृषि बाजार में एक जाना माना नाम है और अपने आधुनिक ट्रैक्टरों के निर्माण की वजह से इस कंपनी ने किसानो के दिलो में एक ख़ास जगह बना ली है। अभी हाल ही में इस कंपनी ने जून 2023...

Escorts Kubota Limited records monthly sales of 5,570 tractors in July 2023, Up 3.9% YOY image

Faridabad, August 1st, 2023: Escorts Kubota Limited Agri Machinery Business Division in July 2023 sold 5,570 tractors up by 3.9% as against 5,360 tractors sold in July 2022.

Escorts Kubota Limited Agri Machinery (Farmtrac tractor, Powertrac tractor and Digitrac tractor)...

Write Your Comment About एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की जुलाई'23 ट्रैक्टर सेल्स में 3.9% की वृद्धि, 5,570 ट्रैक्टर बेचे

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon