tractorgyan home logotractorgyan logo
tractorgyan rupee logo
hamburger icon

वीएसटी टिलर ट्रैक्टर्स ने जुलाई'23 में 485 ट्रैक्टर और 5021 पावर टिलर बेचे

वीएसटी टिलर ट्रैक्टर्स ने जुलाई'23 में 485 ट्रैक्टर और 5021 पावर टिलर बेचे image
By Tractor GyanAug 01, 2023 12:00 AM
Share
Facebook-iconLinkedIn-iconTwitter-iconWhatsApp-iconEmail-icon

वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड कंपनी अपने उन्नत  ट्रैक्टर निर्माण  की वजह से दुनिया भर में जानी  जाती है।  अभी हाल ही  में इस कंपनी ने जुलाई महीने में होने वाली कुल  ट्रैक्टर और पावर टिलर की बिक्री की रिपोर्ट जारी की है जिससे पता चलता है कि वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स ने  कुल 485 ट्रैक्टर और 5021 पावर टिलर की बिक्री की है।  

आइए इस रिपोर्ट से जुड़े कुछ और मुख्य तथ्यों को विस्तार  से जानते है।  

विवरण वर्तमान अवधि के लिए (संख्या में) इसी अवधि के लिए (संख्या में)
जुलाई- 2023 वर्ष से तारीख जुलाई- 2022 वर्ष से तारीख
पावर टिलर 5021 14146 3747 12908
ट्रैक्टर 485  1956 502 2189
कुल (पावर टिलर और ट्रैक्टर) 5506 16102 4249 15097

वीएसटी की जुलाई 2023 की कुल बिक्री( ट्रैक्टर और पावर टिलर्स को मिला कर)  रही 5506 जिसमे से 485  ट्रैक्टर है और 5021 पावर टिलर्स  है। अगर हम इन बिक्री आंकड़ो  की तुलना जुलाई  2022 में हुई वीएसटी की कुल बिक्री से करते है तो हमें पता चलता है कि जुलाई 2023  की कुल बिक्री अधिक हैं क्योंकि जुलाई 2022 में कुल बिक्री सिर्फ 4249 थी।  इस तरह, वीएसटी ने जुलाई 2023 में कुल 1,257 अधिक ट्रैक्टर और टिलर्स  बेचे।  

चलिए, जुलाई 2023 की पावर टिलर्स और ट्रैक्टर की बिक्री की तुलना जुलाई 2022 की बिक्री से करते है।  

जुलाई 2022 में वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स ने कुल 3747 पावर टिलर्स  बेचे थे। जबकि जुलाई 2023 में यह सँख्या बढ़ कर 5021 हो गयी है। पर ट्रैक्टर बिक्री के मामले में जुलाई 2022 अधिक अच्छा रहा।  जुलाई 2023 में 485 ट्रैक्टर बिके जो कि जुलाई  2022 की तुलना  में कम है क्योंकि उस वर्ष वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स ने कुल 502 ट्रैक्टर बेचे थे।  

अगर हम चालू वर्ष की 1 जनवरी से जुलाई 2023 की बिक्री के बारे में बात करें तो कुल बिक्री 16102 रही जिसमे से 14146 पावर टिलर्स और 1956  ट्रैक्टर हैं। वहीँ दूसरी और, चालू वर्ष की 1 जनवरी से जुलाई 2022 के बिक्री आंकड़ो के अनुसार वीएसटी ने 12908 पावर टिलर्स और 2189 ट्रैक्टर बेच कर कुल बिक्री 15097 दर्ज़ की थी।

वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर के बारे में

वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर लिमिटेड वीएसटी ग्रुप्स ऑफ़ कम्पनीज के द्वारा साल 1967 में  गठित की गयी  थी। अपने गठन से लेकर आज तक इस कंपनी का मूल उद्देशय भारतीय किसानों का सशक्तीकरण ही रहा है। यह कंपनी एक बड़े पैमाने पर कृषि के मशीनीकरण और आधुनिकरण का कार्य कर रही हैं।  

भारतीय कृषि बाजार में यह संगठन पावर टिलर्स और 4WD कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर्स का सबसे बड़ा निर्माता है। भारतीय बाज़ारो के अलावा, वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर लिमिटेड की यूरोपीय, एशियाई और अफ्रीकी बाज़ारो में भी अच्छी पकड़ है।  

Read More Blogs

वीएसटी टिलर ट्रैक्टर्स ने जून'23 में 622 ट्रैक्टर और 4016 पावर टिलर बेचे image

वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड कंपनी किसी भी परिचय की मोहताज नहीं है।  इस कंपनी ने अपने उन्नत  ट्रैक्टर और पावर टिलर की मदद से अपना नाम बनाया है और हर साल यह बिक्री के मामले  में नयी ऊंचाइयों को छू रही है।...

Escorts Kubota Limited records monthly sales of 5,570 tractors in July 2023, Up 3.9% YOY image

Faridabad, August 1st, 2023: Escorts Kubota Limited Agri Machinery Business Division in July 2023 sold 5,570 tractors up by 3.9% as against 5,360 tractors sold in July 2022.

Escorts Kubota Limited Agri Machinery (Farmtrac tractor, Powertrac tractor and Digitrac tractor)...

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की जुलाई'23 ट्रैक्टर सेल्स में 3.9% की वृद्धि, 5,570 ट्रैक्टर बेचे image

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड एग्री मशीनरी, जिसके अंदर फार्मट्रैक ट्रैक्टर, पॉवरट्रैक ट्रैक्टर और डिजिट्रैक ट्रैक्टर आते है, आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। हर साल यह कंपनी अपने आधुनिक ट्रैक्टर की मदद से अच्छी बिक्री करने में कामयाब रही है।

जुलाई 2023 की...

Write Your Comment About वीएसटी टिलर ट्रैक्टर्स ने जुलाई'23 में 485 ट्रैक्टर और 5021 पावर टिलर बेचे

+91
Review Image

Frequently Asked Questions About वीएसटी टिलर ट्रैक्टर्स ने जुलाई'23 में 485 ट्रैक्टर और 5021 पावर टिलर बेचे

वीएसटी ने जुलाई 2023 में 485 ट्रैक्टर बेचे।

वीएसटी ने जुलाई 2023 में 5021 पावर टिलर बेचे।

वीएसटी ट्रैक्टर की बिक्री जुलाई 2023 में 485 रही जबकि जुलाई 2022 में यह 502 थी।

Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance