tractorgyan home logoTractor Gyan logo
tractorgyan rupee logo
tractorgyan gold coin icon
hamburger icon
TG logo
  • Tractor Brands
    Tractor Brands
  • New Tractors
    New Tractors
  • Used Tractor / Implement
    Used Tractor / Implement
  • Implements
    Implements
  • Tyre
    Tyre
  • Videos
    Videos
  • Blogs
    Blogs
  • Loan
    Loan
  • More
    More
profile-icon
Login
New User? Register

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की अगस्त'23 में ट्रैक्टर सेल्स में 8.5% की गिरावट, 5,593 ट्रैक्टर बेचे

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की अगस्त'23 में ट्रैक्टर सेल्स में 8.5% की गिरावट, 5,593 ट्रैक्टर बेचे image
By Tractor GyanSep 01, 2023 12:00 AM

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड एग्री मशीनरी बिजनेस डिवीजन ने भारत के कृषि जगत में अपनी अच्छी पकड़ बना रखी है। अभी हाल ही में कंपनी ने अगस्त 2023 में हुई कुल बिक्री की रिपोर्ट साझा की है। 

इस रिपोर्ट के अनुसार, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने अगस्त के महीने में कुल 5,593 ट्रैक्टर बेचे। अगर हम इस डाटा के तुलना अगस्त 2022 से करें तो हमे यह पता चलता है कि अगस्त 2023 में बिक्री दर में 8.5% की गिरावट आयी है। अगस्त 2022 में कंपनी ने कुल 6,111 ट्रैक्टर बेचे थे।

जानिए अगस्त 2023 की घरेलू और निर्यात बाजारों में बिक्री के बारे में :

हम आपके लिए एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड एग्री मशीनरी (फार्मट्रैक ट्रैक्टर, पॉवरट्रैक ट्रैक्टर और डिजिट्रैक ट्रैक्टर) के द्वारा घरेलू और निर्यात बाजारों में होने वाली बिक्री से जुड़े डाटा भी लाएं है।  

अगस्त 2023 में, इस ट्रैक्टर निर्माता ने घरेलू बाजारों में कुल 5,198 ट्रैक्टर बेचे। जबकि अगस्त 2022 में ये बिक्री 5,308 ट्रैक्टर यूनिट्स था। इस तरह घरेलू बाजारों में साल-दर-साल की बिक्री में 2.1% की गिरावट देखी गयी।

चलिए अब निर्यात बाज़ारों से जुड़े बिक्री डाटा को भी जानते है। अगस्त 2023 में इस कंपनी ने कुल 395 ट्रैक्टर यूनिट्स का निर्यात किया था। जबकि अगस्त 2022 में कुल ट्रैक्टर निर्यात 803 ट्रैक्टर यूनिट्स थी। निर्यात बाजारों में कंपनी ने साल-दर-साल बिक्री में कुल 50.8% की गिरावट दर्ज़ की। 

कंपनी ने अपने इस प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए कहा कि हालाँकि सरकारी सब्सिडी कार्यक्रमों की वजह से बाजारों में सकारात्मक गति देखी गयी थी पर अगस्त महीने के दौरान भारत के कई क्षेत्रों में मानसून कमज़ोर रहा। इसके साथ-साथ, अगस्त के महीने में कुछ प्रमुख त्यौहारों की वज़ह से भी चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में ट्रैक्टर की बिक्री में गिरावट देखी गयी।

कंपनी को उम्मीद है कि अगर बाकि सभी व्यापक-आर्थिक कारक ऐसे ही रहें और सितंबर में मानसून ने जोर पकड़ा, तो आने वाले त्यौहार के महीनों में ट्रैक्टर की मांग में वृद्धि देखने को मिलेगी और बिक्री दर में अच्छी बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

विवरण अगस्त अप्रैल-अगस्त (5M)
FY24 FY23 % परिवर्तन  FY24 FY23 % परिवर्तन 
घरेलू 5,198  5,308 -2.1% 35,585 34,620  2.8%
निर्यात 395 803 -50.8% 2,160 3,648 -40.8%
कुल बिक्री  5,593 6,111 -8.5% 37,745 38,268 -1.4%

FY - वित्तीय वर्ष अप्रैल से मार्च तक           M - महीना

एस्कॉर्ट कुबोटा लिमिटेड के बारे में :

एस्कॉर्ट कुबोटा लिमिटेड,(फार्मट्रैक ट्रैक्टर, पॉवरट्रैक ट्रैक्टर और डिजिट्रैक ट्रैक्टर) जो पहले एस्कॉर्ट लिमिटेड था, भारत की एक जानी - मानी कंपनी है जो पिछले सात दशकों से कृषि से जुड़े आधुनिक उपकरणों का निर्माण कर रही है। अपने लक्ष्य, “स्प्रैडिंग प्रोस्पेरिटी, इम्पैक्टिंग लाइफ की तरफ बढ़ते हुए, इस कंपनी ने अपने उपकरणों से भारतीय कृषि बाज़ार और भारत की अर्थव्यवस्था का उत्थान किया है।  

Read More Blogs

Race to capture the Mini Tractor Market: Who will be the leader? image

Mini tractors are presently in huge demand in India as well as in the global market. A recent study shows the statistics about the increase in demand for the mini tractor market globally. According to the research, India's Tractor Market size is...

पशुपालकों को सरकार दे रही है 5 लाख रुपये का ईनाम पाने का शानदार मौका, इस तारीख तक करें आवेदन image

भारतीय सरकार हमेशा से ही किसानो को प्रोत्साहित करने के लिए नईं स्कीम्स और पुरस्कार की घोषणा करती रहती है और अभी हाल हीं में भारत सरकार ने राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2023 की घोषणा की है।  

अगर आप पशुपालन और डेयरी...

Escorts Kubota Limited registers monthly sales of 5,593 tractors in August 2023, Down 8.5% YOY image

Faridabad, September 1st, 2023: Escorts Kubota Limited Agri Machinery Business Division in August 2023 sold 5,593 tractors as against 6,111 tractors sold in August 2022.

Escorts Kubota Limited Agri Machinery (Farmtrac tractor, Powertrac tractor and Digitrac tractor) Domestic tractor sales in...

Write Your Comment About एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की अगस्त'23 में ट्रैक्टर सेल्स में 8.5% की गिरावट, 5,593 ट्रैक्टर बेचे

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon