आयशर ने लॉन्च किया आयशर 280 प्लस 4WD मिनी ट्रैक्टर: जो है हर बात में प्लस
आयशर ट्रैक्टर आयशर 280 प्लस 4WD मिनी ट्रैक्टर की लॉन्च के साथ मिनी ट्रैक्टर बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर रहा है। यह ट्रैक्टर प्रदर्शन, सेवा, सुविधाओं और उपयोगिता में "प्लस फैक्टर" का वादा करता है। इसीलिए इसकी टैगलाइन रखी गयी है "हर बात में प्लस"। हमे आयशर ट्रैक्टर की आर एंड डी टीम पर पूरा विश्वास है और हम सब इस नए प्लस फैक्टर वाले ट्रैक्टर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहें थे और अब यह इंतज़ार पूरा हुआ। आखिर आयशर 280 प्लस 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर लांच हो ही गया है और हम आपके लिए इससे जुडी हर ख़बर लाए हैं।
आयशर 280 प्लस 4WD मिनी ट्रैक्टर- ख़ास आपके बाग़ों और अंतरक्षेत्र खेती के हर काम के लिए
आयशर 280 प्लस 4WD मिनी ट्रैक्टर एक 26 एचपी वाला ट्रैक्टर है जो दो सिलेंडर डायरेक्ट फ्यूल इंजन और एससी 213 वॉटर-कूल्ड इंजन के साथ आता है। यह एक उन्नत क्वालिटी का इंजन है जो उन्नत ऑन-फील्ड प्रदर्शन का वादा करता है। इस ट्रैक्टर में विशेष रूप से 4WD प्रणाली का इस्तेमाल किया गया है जो यह सुनिश्चित करती है कि किसान चुनौतीपूर्ण इलाके में भी ट्रैक्टर पर मजबूत पकड़ बनाए रखें।
आयशर 280 प्लस 4WD फीचर्स जो बनातीं है इस ट्रैक्टर को ख़ास
आयशर 280 प्लस 4WD मिनी ट्रैक्टर विशेषताओं का एक भंडार सा है। चाहे इसका आधुनिक इंजन हो या शक्तिशाली पीटीओ, आपको हर दिशा में सिर्फ बेहतर प्रदर्शन और उच्च क्वालिटी ही देखने को मिलती है।
आयशर 280 प्लस 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर मुख्य फीचर्स में शामिल हैं:
-
एक उन्नत ट्रांसमिशन सिस्टम शामिल है जो साइड शिफ्ट और पार्शियल कांस्टेंट मैश कॉन्फ़िगरेशन के साथ नौ फॉरवर्ड और तीन रिवर्स गियर्स के साथ आता है।
-
आयशर 280 प्लस 4WD मिनी ट्रैक्टर मजबूत टायर आयामों (आगे 12.7 सेमी x 30.48 सेमी और पीछे 20.32 सेमी x 45.72 सेमी) के साथ एक बेहतरीन स्थिरता की गारंटी देता है।
-
ट्रैक्टर का पावर टेक-ऑफ या पीटीओ सिस्टम एक लाइव, छह-स्प्लिंड शाफ्ट प्रकार का है। इसका दो-स्पीड पीटीओ 2450 ईआरपीएम पर 540 आरपीएम की मानक गति के साथ-साथ 1750 ईआरपीएम पर 540 आरपीएम के विकल्प देता है।
-
आयशर 280 प्लस 4WD मिनी ट्रैक्टर में एक प्रभावशाली भार उठाने की क्षमता है। यह 750 KG तक का भार बहुत ही आसानी से उठा सकता है जो इसे छोटे कृषि क्षेत्रों के लिए आदर्श बनाती है। इसके पीटीओ में CAT-I (कॉम्बी बॉल) लिंक के साथ 3-पॉइंट लिंकेज का इस्तेमाल किया गया है|
-
इसके ब्रेक सिस्टम में तेल में डूबे हुए ब्रेक्स का इस्तेमाल किया गया है और बेहतर नियंत्रण के लिए पावर स्टीयरिंग की सुविधा देता है।
-
इसका 23-लीटर ईंधन टैंक सुचारू संचालन सुनिश्चित करता है।
-
आयशर 280 प्लस 4WD मिनी ट्रैक्टर में आपको बहुत सारी एक्सेसरी जैसे टिपिंग ट्रेलर किट, स्विन्गिंग ड्रॉबार, कंपनी-फिटेड ड्रॉबार, हिच रेल और एक शीर्ष लिंक भी मिलती हैं।
जैसा की इस फीचर लिस्ट से हमे पता चलता है आयशर 280 प्लस 4WD मिनी ट्रैक्टर भारतीय किसानों की जरूरतों के अनुरूप ही तैयार किया गया है। इस ट्रैक्टर को लॉन्च करके आयशर ट्रैक्टर ने यह साबित कर दिया है कि वो हमेशा ही किसानो को उन्नत करने वाले ट्रैक्टरों निर्माण करता रहेगा।
आयशर 280 प्लस 4WD ट्रैक्टर की कीमत क्या है ?
आयशर के अन्य ट्रैक्टरों की तरह आयशर 280 प्लस 4WD ट्रैक्टर की कीमत भी किफायती ही होगी।
आयशर 280 प्लस 4WD है एक आधुनिक ट्रैक्टर
आयशर का नया लॉन्च किया गया ट्रैक्टर, आयशर 280 प्लस 4WD मिनी ट्रैक्टर, अतिरिक्त भार उठाने की क्षमता रखता है और उस हर एक फीचर के साथ आता है जो इसको बेहतर प्रदर्शन और उत्कृष्ट कार्यक्षमता के लिए ज़रूरी है। तो अगर आप अपने मौजूदा ट्रैक्टर को अपग्रेड करना चाहते हैं और एक नए ट्रैक्टर की तलाश में हैं तो आयशर 280 प्लस 4WD मिनी ट्रैक्टर एक अच्छा विकल्प है।
ट्रैक्टरज्ञान टीम आपके लिए भारत के नवीनतम ट्रैक्टर मॉडलों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी आपके लिए इसी तरह लाता रहेगा। इसी तरह के अपडेट के लिए आप हमारे साथ बने रहें।
आयशर ट्रैक्टर के बारे में
आयशर ने लगातार अपने आधुनिक ट्रैक्टरों की वजह से ट्रैक्टर जगत में अपना एक नाम बना लिया है। आयशर ट्रैक्टर गुणवत्ता और उत्कृष्टता के लिए विश्व भर में जाने जाते है। अपनी नवीन कृषि तकनीक की वजह से आयशर ट्रैक्टर किसानों को कई तरीकों से सशक्त बनाते है।
आयशर ट्रैक्टर के साथ, आपको मिलती है :
-
बढ़ी हुई उत्पादकता
-
निवेश की गयी राशि पर अधिक रिटर्न
-
बढ़ी हुई उपज
-
कम शारीरिक श्रम
आयशर ट्रैक्टर भारतीय कृषि की दुनिया में क्रांति ला रहे हैं, खेती की हर जरूरत को पूरा कर रहे हैं और विभिन्न कृषि स्थितियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी वज़ह से इसके ट्रैक्टर दुनिया भर के किसानों को खूब भा रहें हैं।
Category
Read More Blogs
In a major step towards encouraging ease of doing business and promote trust-based governance, the Government has simplified the process of testing of tractors for performance evaluation on 28th August 2023. Tractor manufacturers shall now be allowed to participate in the subsidy...
Eicher Tractors has taken a step ahead and has launched an Eicher 280 Plus 4WD Tractor. Eicher 280 Plus 4WD has the Plus factor in its performance, service, features, and usability. The tagline for The Plus tractor is ‘ Har Baat Mein...
भारत सरकार ने कृषि और कृषि उपकरणों के उपयोग और उससे जुड़े व्यवसाय को और भी सरल और सुगम बनाने की दिशा में एक एहम कदम उठाते हुए प्रदर्शन मूल्यांकन के लिए ट्रैक्टरों के परीक्षण की प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया...
Write Your Comment About Eicher Launched Eicher 280 Plus 4wd Mini Tractor
.webp&w=256&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
18 Jun 2025
06 Jan 2025
03 Jan 2025
27 Nov 2024
22 Jan 2025
21 Nov 2024
30 Nov 2024
27 May 2025
19 Nov 2024
16 Dec 2024
31 Dec 2024
21 Mar 2025
14 Jun 2025
30 Nov 2024