महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की अक्टूबर'23 ट्रैक्टर सेल्स में 3% की गिरावट, 49,336 ट्रैक्टर बेचे
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस), जो कि महिंद्रा ग्रुप का एक हिस्सा, ने हाल ही में अक्टूबर 2023 के लिए ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्टे से हमें इस कंपनी के घरेलू और निर्यात बाजारों में होने वाली कुल ट्रैक्टर बिक्री के बारे में पता चला। तो आइए जानते है इस बिक्री आंकड़ों के बारे में।
अक्टूबर 2023 में इस कंपनी ने घरेलू बाजारों में कुल 49,336 ट्रैक्टर्स की बिक्री की,जबकि अक्टूबर 2022 में यह बिक्री 50,539 ट्रैक्टर्स थी।
अक्टूबर 2023 में कुल ट्रैक्टर बिक्री, घरेलु और निर्यात बाज़ारों को मिला कर, 50,460 ट्रैक्टर्स रही, जबकि पिछले साल अक्टूबर 2022 की कुल बिक्री 51,994 ट्रैक्टर्स थीं। अगर हम अक्टूबर 2023 में हुए निर्यात के बारे में बात करें तो कुल 1,124 ट्रैक्टर्स का निर्यात किया गया।
अगर हम साल- दर की बिक्री के बारे में बात करें तो अक्टूबर 2023 में अक्टूबर 2022 के मुकाबले 3% की गिरावट देखी गयी है।
कृषि उपकरण क्षेत्र सारांश - अक्टूबर 2023 | |||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
अक्टूबर | YTD अक्टूबर | ||||||||
F24 | F23 | % परिवर्तन | F24 | F23 | % परिवर्तन | ||||
घरेलू | 49,336 | 50,539 | -2% | 2,48,060 | 2,52,844 | -2% | |||
निर्यात | 1,124 | 1,455 | -23% | 7,470 | 11,199 | -33% | |||
कुल बिक्री | 50,460 | 51,994 | -3% | 2,55,530 | 2,64,043 | -3% |
*निर्यात में सीकेडी शामिल है।
हेमंत सिक्का - अध्यक्ष फार्म इक्विपमेंट सेक्टर, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, ने इस प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि "हमने अक्टूबर 2023 के दौरान घरेलू बाजार में 49,336 ट्रैक्टर बेचे हैं। अच्छा कुल खरीफ उत्पादन, प्रमुख रबी फसलों के लिए उच्च एमएसपी और इस वर्ष की दूसरी छमाही में कृषि अर्थव्यवस्था को सरकार के निरंतर समर्थन के चलते इस त्योहारी सीजन में किसानों के बीच सकारात्मक भावनाएँ पैदा हो रही हैं जिससे ट्रैक्टर की मांग को समर्थन मिला है। निर्यात बाजार में, हमने 1,124 ट्रैक्टर बेचे हैं।
Category
Read More Blogs
Faridabad, November 1st, 2023: Escorts Kubota Limited Agri Machinery Business Division in October 2023 sold 13,205 tractors as against 14,492 tractors sold in October 2022. The festive season this year is delayed and spread across two months; hence October sales were slightly muted compared...
Mumbai, November 01, 2023: Mahindra & Mahindra Ltd.’s Farm Equipment Sector (FES), part of the Mahindra Group, today announced its tractor sales numbers for October 2023.
Domestic sales in October 2023 were at 49,336 units, as against 50,539 units during October 2022.
Total tractor...
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड एग्री मशीनरी बिजनेस डिवीजन ने हाल ही में अक्टूबर 2023 में हुई कुल ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट जारी की है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने अक्टूबर 2023 में कुल 13,205 ट्रैक्टर बेचे। अगर हम इस डाटा की तुलना अक्टूबर...
Write Your Comment About महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की अक्टूबर'23 ट्रैक्टर सेल्स में 3% की गिरावट, 49,336 ट्रैक्टर बेचे
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
29 Jul 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Dec 2024
31 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Jul 2025