जनवरी’24 की महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स में दर्ज हुई गिरावट, बेचे 22972 ट्रैक्टर!
महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर में साल-दर-साल ट्रैक्टर की बिक्री में 17% की गिरावट दर्ज की गई कुल 23,948 ट्रैक्टर बिके
भारत की दिग्गज ट्रैक्टर कंपनी, महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर, ने जनवरी 2024 के बिक्री की जानकारी दी है। इस रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा ने 22,972 ट्रैक्टर यूनिट्स की बिक्री के साथ घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 17% की गिरावट दर्ज की है। यह कंपनी कुल 27,626 ट्रैक्टर यूनिट्स की बिक्री के साथ जनवरी 2023 को समाप्त करने में सफल रही थी।
जनवरी 2024 में महिंद्रा ने घरेलू और निर्यात बाजारों में कुल 23,948 ट्रैक्टर की बिक्री के साथ 17% की कमी को दर्ज किया। जनवरी 2024 के मुकाबले, इस कंपनी ने जनवरी 2023 में 28,926 ट्रैक्टर बेचे थे।
अगर सिर्फ निर्यात बाजारों में होने वाली ट्रैक्टर बिक्री की बात करें तो, महिंद्रा ने जनवरी 2023 में बेची गई 1,300 ट्रैक्टर यूनिट्स के मुकाबले जनवरी 2024 में 976 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचीं और 25% की गिरावट दर्ज की।
महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री | |||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री - जनवरी 2024 | महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री YTD - जनवरी 2024 | ||||||||
F24 | F23 | % परिवर्तन | F24 | F23 | % परिवर्तन | ||||
घरेलू | 22,972 | 27,626 | -17% | 3,20,129 | 3,31,290 | -3% | |||
निर्यात | 976 | 1300 | -25% | 10,561 | 15,450 | -32% | |||
कुल बिक्री | 23,948 | 28,926 | -17% | 3,30,690 | 3,46,740 | -5% |
*निर्यात में सीकेडी शामिल है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष, हेमंत सिक्का ने जनवरी 2024 के दौरान कंपनी के प्रदर्शन पर अपनी टिपण्णी करते हुए कहा कि : “जनवरी 2024 के दौरान हमने घरेलू बाजार में 22,972 ट्रैक्टर बेचे हैं। कृषि गतिविधियों के धीमे होने से रिटेल बिक्री की गति कम रही। ठंड के बढ़ने से रबी की प्रमुख फसल गेहूँ का उत्पादन अच्छा होने की उम्मीद है। सरकार ने भी बागवानी उत्पादन के अच्छा होने की संभावना जताई है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सरकारी समर्थन भी भविष्य में जारी रहेगा। इन्ही सभी बातों के चलते आने वाले महीनों में ट्रैक्टर की मांग अधिक हो सकती है। निर्यात बाज़ारों में हमने कुल 976 ट्रैक्टर बेचे हैं।”
Category
Read More Blogs
Escorts Kubota Limited Agri Machinery Business Division released sales reports for January 2024. The report provides insights into total Escorts Kubota tractor sales in January 2024 and how its YoY sales are proceeding. Let us break down this report data for you.
Escorts...
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड एग्री मशीनरी (फार्मट्रैक ट्रैक्टर, पॉवरट्रैक ट्रैक्टर और डिजिट्रैक ट्रैक्टर) बिजनेस डिवीजन ने जनवरी 2024 के लिए बिक्री रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में एस्कॉर्ट्स कुबोटा द्वारा की जाने वाली कुल ट्रैक्टर बिक्री और इसकी साल-दर-साल से जुडी अहम जानकारी...
Mahindra’s Farm Equipment Sector marked a 17% drop in YoY tractor sales; sold total 23948 tractors
Mahindra & Mahindra Ltd.’s Farm Equipment Sector (FES), the tractor giant of India, has announced the sales data for January 2024. According to the report, Mahindra reported...
Write Your Comment About जनवरी’24 की महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स में दर्ज हुई गिरावट, बेचे 22972 ट्रैक्टर!
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
29 Jul 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Dec 2024
31 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Jul 2025