वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स सेल्स: जनवरी'24 में बेचे 326 ट्रैक्टर और 3820 पावर टिलर
वीएसटी की जनवरी-2024 की बिक्री रिपोर्ट हुई जारी कुल 326 ट्रैक्टर बेचे
वीएसटी भारत की अग्रणी ट्रैक्टर और पावर टिलर निर्माता कंपनियों में से एक है और अपने सभी उत्पाद श्रृंखलाओं में तकनीकी रूप से उन्नत सुविधाओं को देने के लिए जानी जाती है। अभी हाल ही में कंपनी ने जनवरी 2024 के लिए बिक्री रिपोर्ट जारी की है और दुनिया को संबंधित अवधि के दौरान अपने प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी है। आइए इसकी बारीकी से समीक्षा करते हैं।
जनवरी 2024 में वीएसटी पावर टिलर की बिक्री
जनवरी 2024 में वीएसटी ने 3820 यूनिट पावर टिलर की बिक्री करी जो जनवरी 2023 की तुलना में अधिक है । कंपनी ने जनवरी 2023 में 3706 यूनिट पावर टिलर बेचे थे।
जनवरी 2024 में वीएसटी ट्रैक्टर बिक्री
ट्रैक्टर बाज़ार में, वीएसटी ने जनवरी 2023 में 600 यूनिट ट्रैक्टर की बिक्री के मुकाबले जनवरी 2024 में 326 यूनिट ट्रैक्टर बेचे।
जनवरी 2024 में वीएसटी की कुल बिक्री
जनवरी 2024 में वीएसटी ने पावर टिलर और ट्रैक्टर को मिलाकार कुल 4146 यूनिट्स बेचीं हैं, जबकि जनवरी 2023 में यह बिक्री संख्या 4306 यूनिट्स थीं।
जनवरी 2024 में वीएसटी पावर टिलर और ट्रैक्टर की बिक्री के बारे में अधिक जानने के लिए, इस टेबल पर एक नज़र डालें।
विवरण | वर्तमान अवधि के लिए (संख्या में) | इसी अवधि के लिए (संख्या में) | ||
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स बिक्री - जनवरी 2024 | वर्ष से तारीख | वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स बिक्री - जनवरी 2023 | वर्ष से तारीख | |
पावर टिलर | 3820 |
28734 |
3706 | 29142 |
ट्रैक्टर | 326 | 4229 | 600 | 5512 |
कुल (पावर टिलर और ट्रैक्टर) | 4146 | 32963 | 4306 | 34654 |
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर के बारे में :
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर लिमिटेड भारत की एक प्रसिद्ध पावर टिलर और ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। इसकी स्थापना साल 1967 में वीएसटी ग्रुप ऑफ कंपनीज द्वारा की गई थी। अपनी स्थापना के बाद से ही यह कंपनी किसानों की बेहतरी के लिए काम कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य कृषि मशीनीकरण और आधुनिकीकरण को बढ़ावा देना है ताकि किसान उच्च उत्पादकता का आनंद ले सकें।
घरेलू बाजारों के साथ-साथ, वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर लिमिटेड यूरोपीय, एशियाई और अफ्रीकी बाजारों के लिए हेवी-ड्यूटी ट्रैक्टर और पावर टिलर की एक विस्तृत श्रृंखला का निर्माण कर रही है। आधुनिक खेती के उत्थान और सशक्तिकरण में वीएसटी की बहुत बड़ी भूमिका है।
Category
Read More Blogs
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड एग्री मशीनरी (फार्मट्रैक ट्रैक्टर, पॉवरट्रैक ट्रैक्टर और डिजिट्रैक ट्रैक्टर) बिजनेस डिवीजन ने जनवरी 2024 के लिए बिक्री रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में एस्कॉर्ट्स कुबोटा द्वारा की जाने वाली कुल ट्रैक्टर बिक्री और इसकी साल-दर-साल से जुडी अहम जानकारी...
Mahindra’s Farm Equipment Sector marked a 17% drop in YoY tractor sales; sold total 23948 tractors
Mahindra & Mahindra Ltd.’s Farm Equipment Sector (FES), the tractor giant of India, has announced the sales data for January 2024. According to the report, Mahindra reported...
महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर में साल-दर-साल ट्रैक्टर की बिक्री में 17% की गिरावट दर्ज की गई कुल 23,948 ट्रैक्टर बिके
भारत की दिग्गज ट्रैक्टर कंपनी, महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर, ने जनवरी 2024 के बिक्री की जानकारी दी है। इस रिपोर्ट के...
Write Your Comment About वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स सेल्स: जनवरी'24 में बेचे 326 ट्रैक्टर और 3820 पावर टिलर
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
29 Jul 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Dec 2024
31 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Jul 2025